लाइव चम्पारण न्यूज

लाइव चम्पारण न्यूज प्रिंट एवं सोशल मीडिया चैनल✍️

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में निकाली गई झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिक्षा विभाग, प...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में निकाली गई झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं आईसीडीएस को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

03/01/2026
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा केंद्रीय कारा मोतिहारी में एक दिवसीय कैंप का किया गया आयोजनजिला सामाजिक सुरक्षा, पूर्वी...
03/01/2026

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा केंद्रीय कारा मोतिहारी में एक दिवसीय कैंप का किया गया आयोजन

जिला सामाजिक सुरक्षा, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा केंद्रीय कारा मोतिहारी में बंदियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित मुफ्त चश्मा का लाभ एवं कान की मशीन देने हेतु एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के 14 पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही 165 बंदियों के आंख की जांच कर योग्य 140 बंदियों को मुफ्त चश्मा का लाभ दिया गया। वहीं 65 बंदियों की कान की जांच की गई जिसमें 30 बंदियों का चयन कान की मशीन देने हेतु किया गया जिन्हें अगले सप्ताह मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंप के दौरान बंदियों में उत्साह का माहौल रहा एवं कैंप के आयोजन हेतु केंद्रीय कारा प्रशासन द्वारा जिला सामाजिक सुरक्षा,पूर्वी चंपारण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अरेराज में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में उक्त निजी नर्सिंग होम को किया गया सीलअरेराज में विगत दिनों ए...
03/01/2026

अरेराज में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में उक्त निजी नर्सिंग होम को किया गया सील

अरेराज में विगत दिनों एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। बता दें कि महिला की मौत के बाद उसके पति द्वारा अरेराज थाना में एक आशा कार्यकर्ता सहित दो अन्य कथित चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कार्रवाई हेतु अरेराज एसडीओ अंजली शर्मा के द्वारा अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आज उक्त नर्सिंग होम को सील किया गया।

03/01/2026

अरेराज में अवैध नर्सिंग होम चलाने वालों का साम्राज्य होगा खत्म, प्रशासन का कड़ा प्रहार

अरेराज में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम और कथित झोलाछाप चिकित्सकों की मनमानी नहीं चलेगी। प्रशासन के इस कड़े रुख से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा इन अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। कल से ही अरेराज अंचलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस छापेमारी के डर से कई फर्जी डाक्टर अपनी दुकानें बंद कर बोरिया-बिस्तर समेटकर फरार होने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग का साफ कहना है कि किसी भी अवैध नर्सिंग होम द्वारा मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा और यह छापेमारी तब तक जारी रहेगी जब तक अरेराज से इन तथाकथित 'मौत के सौदागरों' का पूरी तरह सफाया न हो जाए।

अरेराजमलाही थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरनी नट टोली से अलग अलग दर्ज कांड में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार....कांड स...
28/12/2025

अरेराज

मलाही थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरनी नट टोली से अलग अलग दर्ज कांड में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार....कांड संख्या 417/25 में मेघु नट के पुत्र नाथा नट और कांड संख्या 334/25 में हरेंद्र नट के पुत्र सुनील नट की हुई है गिरफ्तारी....दोनों अभियुक्त मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी नट टोली के है निवासी.... मलाही थानाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना में पहले से भी कई मामले है दर्ज...पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

28/12/2025

आवश्यक सूचना

मोतिहारी

जिले के सभी सरकारी विद्यालय दिनांक 01 जनवरी तक शीत अवकाश के कारण बंद हैं तथा अधिकांश निजी विद्यालयों में भी शीत अवकाश लागू है।

प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण को निर्देशित किया गया है कि जिले में लगातार जारी ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अब तक तापमान में कोई संतोषजनक सुधार नहीं हुआ है तथा मौसम की परिस्थितियां अत्यंत प्रतिकूल बनी हुई हैं, जो बच्चों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।

इस क्रम में ऐसे सभी निजी विद्यालयों जहां शीतवकाश नहीं है उनसे तत्काल संपर्क स्थापित कर मौसम की स्थिति के अनुरूप विद्यालयों के संचालन, समय-सारिणी अथवा शैक्षणिक गतिविधियों में आवश्यक एवं अनिवार्य परिवर्तन सुनिश्चित कराएं।

इस संबंध में की गई कार्रवाई से अविलंब जिला प्रशासन को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

28/12/2025

मोतिहारी

छतौनी थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत जायसवाल होटल के पास एक बाइक से 660 पीस प्रतिबंधित (Codeine phosphate) कफ सिरप किया बरामद...साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी किया है गिरफ्तार....पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
19/12/2025

पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

आवश्यक सूचनाजिले में लगातार बढ़ रही ठंड एवं शीत लहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के ह...
19/12/2025

आवश्यक सूचना

जिले में लगातार बढ़ रही ठंड एवं शीत लहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा एहतियातन यह निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कोचिंग संस्थान में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 21.12.2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ठंड एवं मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुरूप इसके पश्चात आगे का निर्णय लिया जाएगा।

आमजन से अपील है कि बच्चों/बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचाएं एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

नोट: परीक्षाओं का आयोजन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा।

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर केसरिया का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
11/12/2025

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर केसरिया का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर केसरिया का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
11/12/2025

निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर केसरिया का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Address

Sareya
Areraj
845419

Telephone

+919931225817

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लाइव चम्पारण न्यूज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to लाइव चम्पारण न्यूज:

Share