Bindra Bazar

Bindra Bazar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bindra Bazar, Azamgarh.
(1)

बिंद्रा बाज़ार, आजमगढ़ जनपद का एक प्रसिद्ध और अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है। यह बाज़ार न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की दैनिक और विशेष खरीदारी की आवश्यकताओं को भी पूरा करता है।

19/05/2026

आजमगढ़: निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला, नरौली से भंवरनाथ रोड के पूरे चौड़ीकरण से पहले डिवाइडर का साइड इफेक्ट

19/05/2026

आजमगढ़। भंवरनाथ-नरौली चौड़ीकरण मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक रोडवेज बस निर्माणाधीन डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह घटना भी बीती सोमवार रात की कही जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक को निर्माणाधीन डिवाइडर समय रहते दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माणाधीन डिवाइडरों व मोड़ों पर रिफ्लेक्टर, रेडियम संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को आगे की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Azamgarh Uttar Pradash Jaunpur, Uttar Pradesh

18/05/2026

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा टल गया। प्रदर्शन के बीच दो फाइटर जेट हवा में ही आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी पायलट्स ने समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
#वायरल

18/05/2026

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा टल गया। प्रदर्शन के बीच दो फाइटर जेट हवा में ही आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी पायलट्स ने समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
Azamgarh Uttar Pradash Lucknow BHU,main campus,varanasi,utter pradesh.

18/05/2026

अतरौलिया (आजमगढ़)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दंपति समेत मासूम बेटे की मौत अतरौलिया (आजमगढ़)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रे...
18/05/2026

आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दंपति समेत मासूम बेटे की मौत
अतरौलिया (आजमगढ़)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनके 10 वर्षीय बेटे की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश कोइरीपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा (38) अपनी पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा (36) और पुत्र रियांश विश्वकर्मा (10) के साथ यामाहा मोटरसाइकिल से गोरखपुर रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार को वापस लौटते समय अतरौलिया के गदनपुर इंटरचेंज पर वे रास्ता भटक गए और नीचे उतरने के बजाय एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ गए।
बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर प्वाइंट 68.9 पर खीरीडीहा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप संख्या PB12AK 7396 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक संतोष विश्वकर्मा उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल के सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान गुड़िया विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रियांश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव बनकट जगदीश कोइरीपुर में मातम पसरा हुआ है।
Azamgarh Uttar Pradash Jaunpur, Uttar Pradesh

18/05/2026

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव में दो गुटों के बीच भारी मारपीट की घटना सामने आई l
#आजमगढ़_जनपद_के_निजामाबाद_थाना #वायरल

18/05/2026

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव में दो गुटों के बीच भारी मारपीट की घटना सामने आई l
Azamgarh Uttar Pradash Lucknow Jaunpur, Uttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर हुआ हादसा, सीवान के रहने वाले थे सभीआजमगढ़ः जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र मे...
16/05/2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर हुआ हादसा, सीवान के रहने वाले थे सभी

आजमगढ़ः जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। भीषण हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्योंकि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी जिसके चलते पूरा दिन पुलिस मृतकों की पहचान और जांच में जुटी रही। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डा० अनिल कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे । पुलिस के अनुसार यह परिवार बिहार के सीवान का निवासी था। मृतकों में मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष, कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष, आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष, अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष

इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान बिहार।
Azamgarh Uttar Pradash Jaunpur, Uttar Pradesh

16/05/2026

क्या सिर्फ एक 20 rupee की coldrink के लिए बच्चे के साथ ऐसा करना सही है!?

20 रूपये की कोल्डड्रिंक चुराने पर बच्चे के साथ ये किया, देखने वाले सब लोग बस लड़के को पीटता तमाशा देख रहे थे । शेयर जरूर करें !!
#आजमगढ़_जनपद_के_निजामाबाद_थाना #वायरल

16/05/2026

क्या सिर्फ एक 20 rupee की coldrink के लिए बच्चे के साथ ऐसा करना सही है!?

20 रूपये की कोल्डड्रिंक चुराने पर बच्चे के साथ ये किया, देखने वाले सब लोग बस लड़के को पीटता तमाशा देख रहे थे । शेयर जरूर करें !!
Azamgarh Uttar Pradash Lucknow Jaunpur, Uttar Pradesh

Address

Azamgarh

Telephone

+918090559925

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bindra Bazar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bindra Bazar:

Share