Cricket fever bachhrawan

Cricket fever bachhrawan kurmi Ekta (patel ' chaudhary 'verma ' gangwar' Deshmukh ')

एक क्रिकेटर जो क्रिकेट के भगवान से पहले बल्लेबाजी करने आता था,एक क्रिकेटर जो 160 किलोमीटर/घण्टे से आ रही गेंद को अपने पै...
16/06/2022

एक क्रिकेटर जो क्रिकेट के भगवान से पहले बल्लेबाजी करने आता था,

एक क्रिकेटर जो 160 किलोमीटर/घण्टे से आ रही गेंद को अपने पैरों के पास ही रोक देता था,

एक क्रिकेटर जिसने 22 गज की पिच पर दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की तुलना में सबसे अधिक वक्त गुज़ारा है,

एक क्रिकेटर जिसने लोगों में यह विश्वास भरा कि चाहे पूरी टीम ही क्यूँ न आउट हो जाए लेकिन ये बन्दा खड़ा रहेगा,

एक क्रिकेटर जिसे सही मायने में जेंटलमैन कहा जा सकता है,

एक क्रिकेटर जिसे मैदान पर कभी नाराज़गी जताते हुए नहीं देखा गया,

एक क्रिकेटर जिसने आईपीएल की कोचिंग को ठुकरा कर इंडिया-ए और इंडिया अण्डर-19 टीम का कोच बनकर भारतीय टीम की जड़ों को मजबूत करना बेहतर समझा,

एक क्रिकेटर जिसे वन डे में 10000 से अधिक रन बनाने के बावजूद कभी छोटे फॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं माना गया,

एक क्रिकेटर जिसके नाम का स्टैंड नहीं बल्कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक दीवार है जिस पर लिखे तीन शब्द उन्हें पूर्णतः परिभाषित करते हैं वो शब्द हैं कमिटमेंट, क्लास और कंसिसटेंसी। किसी भी खिलाड़ी के लिए या आम जीवन में भी ये तीन शब्द आपको सफलता के एक नए सोपान पर ले जा सकते हैं,

एक क्रिकेटर जिसके बारे में क्रिस गेल ने कहा था कि ये खिलाड़ी मेरी तरह आक्रामक पारी तो खेल सकता है लेकिन मैं इसकी तरह बिल्कुल भी नहीं,

एक क्रिकेटर जिसे बहुत कुछ मिलना चाहिए और उसे कुछ नहीं मिला,

एक क्रिकेटर जिसने टीम की परिस्थिति को देखकर हर तरह की भूमिका स्वीकार की!!

❤️💐💐🎂🎂

05/03/2022

😂
एक आदमी अपने दोस्त के घर गया
उस समय दोस्त घर पर नही था उसने बेल बजाई तो दरवाजा पांच साल के बच्चे ने खोला
बच्चे की माँ बाथ रूम मे थी
माँ ने बाथरूम के अंदर से ही अपने बेटे से पूछा. बेटा कौन आया है?
बेटा -- अंकल आये है ।
माँ -- कौन अंकल?
😋
अंकल उत्सुक हुए कि देखे बच्चा मेरा परिचय कैसे देता है
😍
बेटे ने कहा माँ वही अंकल आये है
जिनके जाने के बाद आप हमेशा पापा से कहती है कि तुम्हारा ये कमीना दोस्त हमेशा खाने के टाइम पर आ टपकता है
भुक्कड़ कहीं का, मना भी करता जायेगा और ठूंसता भी जायेगा
और
खाते समय सूअर जैसी चप चप आवाज निकालता है
😈ज्ञान :-
बच्चों को झूठ बोलना भी सिखाये
🤓🤓

एक ऐसा लेग स्पिनर जिसके बॉलिंग एक्शन के साथ हम सबने ही स्कूल के दिनों में बॉलिंग की है,.. t-shirt कंधों तक चढाना हो, च्व...
05/03/2022

एक ऐसा लेग स्पिनर जिसके बॉलिंग एक्शन के साथ हम सबने ही स्कूल के दिनों में बॉलिंग की है,.. t-shirt कंधों तक चढाना हो, च्विंगम चबाते चबाते रनअप पर जाना हो या स्लिप पर खड़े खड़े अपने रद्दी से रद्दी गेंदबाज को "बॉलिंग शेन" कहके उत्साहित करना हो..हम सबके जीवन की एक साझा याद आज चली गयी।

#अलविदा_शेन

28/01/2022

रक्त बहाकर सिंगार करूं खामोश मेरी तलवार नहीं ये धरती है मेरे पुरखों की
पाखंडवाद मुझे स्वीकार नहीं जय शाहू जी महाराज जय शिवाजी महाराज जय सरदार नमो बुद्धाय

दबंग सरदार शेरनी ✍️✍️👈🌹🌹🌹🌹

27/01/2022

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों की लग गई
‘लॉटरी
’टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान और हर्षल पटेल।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, फेमस कृष्णा और अवेश खान।

26/01/2022

केशव आत्मानन्द महाराज!
सन 1874 में इस लड़के का परिवार यूपी के सुल्तानपुर से जा कर साउथ अफ्रीका में बस गया था। अपनी जड़ों से हजारों किलोमीटर दूर उस धर्म विहीन देश में वह परिवार आज भी अपनी संस्कृति की चादर ओढ़ धर्म की उंगली थामे खड़ा है। पूरे गर्व के साथ, स्वाभिमान के साथ...
हमारे यहाँ का कोई नितिन दो साल के लिए इंग्लैंड चला जाय तो उसका नाम निट्ज हो जाता है। एक साल में माधवन मैडी हो जाता है। या सिनेमा में काम दिलाने का वादा मिलते ही दिलीप कुमार अल्ला रक्खा रहमान हो जाता है। बल्कि अब तो कूल दिखने के लिए कॉलेज के लड़के भी सम्पत से सैम होने लगे हैं। पर सुदूर अफ्रीका में रह रहे आत्माराम बाबू का लड़का 'केशव' ही रहता है। कितना सुखद है न यह...
केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। कल जब वे भारत के विरुद्ध मैच में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखते हैं- "जय श्रीराम!" सच कहूँ तो अपने इस एक ट्वीट से ही मुझे केशव महाराज उस मूर्ख भारतीय क्रिकेटर से अधिक प्रिय और अपने लगने लगते हैं, जो राष्ट्रगान के समय च्युंगम चबाता है।
देश केवल भूमि पर खींची गयी सीमारेखा से बने बन्द क्षेत्र का नाम नहीं होता, देश अपनी सभ्यता और अपने धर्म के साथ खड़े लोगों से मिल कर बनता है। कोई व्यक्ति जो राम का है, वह कहीं भी हो हमारे काम का है। वह भारत में रह कर राम-कृष्ण-शिव और उनके आदर्शों को नकारने वाले लोगों से अधिक भारतीय है।
भारतीय परिपेक्ष्य में नायकत्व की परिभाषा केवल फिल्मों और खेलों तक ही सीमित हो गयी है। जो खेल में सफल हो गया, वह हीरो हो गया। जिसने फिल्मों में बॉडी सौडी दिखा दी वह हीरो हो गया। हालांकि हमने चंद सिक्कों के लिए बिकते अजहरुद्दीन जैसे क्रिकेटरों को भी देखा है, और संजय दत्त, शाइनी आहूजा जैसे अपराधी फ़िल्म स्टारों को भी... ये वे लोग हैं जो कभी खुल कर हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतीकों/नायकों का नाम तक नहीं लेते। परम्पराओं का सम्मान तो दूर की बात है, थोड़ी सी चर्चा पाते ही सबकुछ बदल देने की वकालत करने लगते हैं। और देश के लिए फिर भी ये नायक ही रहते हैं।
दरअसल हमारी परिभाषा ही गलत है। असल नायक वही है जो अपनी जड़ों से जुड़े रह कर आसमान छुए। जो उल्लास के क्षणों में अपने इष्ट का नाम लेने से भयभीत न हो। जो किसी क्षुद्र स्वार्थ के वशीभूत हो कर अपनी आस्था का गला न घोंटे। जो अपने गौरवशाली अतीत और पूर्वजों की प्रतिष्ठा पर गर्व करे और उनकी महान परम्परा का ध्वज उठाये।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलता यह लड़का मुझे नायक लगता है। कोई शक नहीं...

14/01/2022

Address

Bachhrawan
Bachhrawan

Telephone

+919696321414

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cricket fever bachhrawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cricket fever bachhrawan:

Share