12/05/2026
💐 Happy Marriage Anniversary 🎉💝
Happy Anniversary Wishes For My Lovely & Beautiful Wife 💕
Lucky date - 12/5/2019🥰
क्या लिखूँ तेरे साथ बिताए हुए हर उस पल को,
जब से तुम मेरे जीवन में आई हो,
तुमने हमेशा परिवार और रिश्तों की अहमियत
अपने आचरण से महसूस कराई है।
जीवन में कभी किसी तरह की कोई माँग नहीं रखी,
बस परिवार को चलाना और रिश्तों को निभाना ही
तुम्हारी पहली प्राथमिकता रही।
अपने लिए कभी कुछ नहीं माँगा,
जो मिला उसमें भी खुश रहीं,
और जो नहीं मिला उस पर भी कभी शिकवा नहीं किया।
हर सुख-दुख में तुमने
मेरे कदम से कदम मिलाकर साथ निभाया।
कभी-कभार होने वाली छोटी-सी नोकझोंक के बावजूद
कभी किसी बात को दिल पर नहीं लगाया,
और नाराज़गी में भी
अक्सर पहले आकर मुझे ही मना लिया।
मुझे लगता है कि मैं खुद किस्मत हूँ,
जो इतनी समझदार, सादगी से
रिश्तों को निभाने वाली पत्नी
मेरे जीवन में आई।
मैं एक ऐसा दरिया हूँ
जो अकेला बह नहीं पाया,
अकेले बहने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।
तेरे साथ के बिना कहीं ठहर नहीं पाया।
गुज़रे वक्त को लिखने में तो हमेशा मशगूल रहा,
पर ज़ुबान से कह नहीं पाया…
लो, आज कह रहा हूँ—
💞 Happy Marriage Anniversary
My Lovely Wife 💞
हमारी शादी की सालगिरह पर
तुम्हें फिर से बहुत-बहुत बधाई ❤️
तुम यूँ ही मेरा साथ निभाती रहो,
यही मेरी सबसे बड़ी दुआ है।