मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर।

  • Home
  • India
  • Bikaner
  • मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर।

मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो 🙏

27/05/2026
25/05/2026

मेघवाल समाज के विनोद जाखड़ सीकर में एक मेघवाल छात्र की आत्महत्या के बाद उसके परिवार से मिलकर राहुल गांधी से बातचीत करवाई और एनएसयूआई की ओर से 11 लाख रुपये की सहायता दी, जो निस्संदेह उनके लिए एक बड़ा सहयोग है।

समाज के लिए मिसाल: फुलासर छोटा के गंढेर परिवार ने रचा दहेज मुक्त विवाहबीकानेर/फुलासर (राजस्थान): आधुनिकता के इस दौर में ...
30/04/2026

समाज के लिए मिसाल: फुलासर छोटा के गंढेर परिवार ने रचा दहेज मुक्त विवाह
बीकानेर/फुलासर (राजस्थान): आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियाँ दिखावे और भारी-भरकम दहेज का पर्याय बनती जा रही हैं, वहीं बीकानेर जिले के फुलासर छोटा गाँव के एक परिवार ने समाज के सामने सादगी और आदर्श की अनूठी मिसाल पेश की है।
आज, 30 अप्रैल 2026 को दानाराम गंढेर (पुत्र श्री गोमदराम जी गंढेर) ने बिना किसी दहेज के विवाह बंधन में बंधकर एक नई परंपरा की शुरुआत की है।
सादगी से हुआ विवाह संस्कार
गंढेर परिवार द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह की सबसे खास बात यह रही कि इसमें दहेज के रूप में किसी भी प्रकार की नकदी या कीमती सामान का लेन-देन नहीं किया गया। दूल्हे और उनके परिवार ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे समाज में व्याप्त दहेज रूपी कुप्रथा को समाप्त करना चाहते हैं और उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा धन है।
ग्रामीणों ने की सराहना
फुलासर छोटा और आसपास के ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि दानाराम और गोमदराम जी के इस साहसिक कदम से समाज के अन्य युवाओं और परिवारों को प्रेरणा मिलेगी। इस प्रकार के दहेज मुक्त विवाह न केवल फिजूलखर्ची पर लगाम लगाते हैं, बल्कि गरीब परिवारों पर पड़ने वाले मानसिक और आर्थिक बोझ को भी कम करते हैं।
युवाओं को संदेश
विवाह के अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही असली संपत्ति हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शादी को व्यापार न बनाएं और दहेज मुक्त विवाह कर समाज को कुरीतियों से मुक्त करने में अपना योगदान दें।
मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर। की तरफ से आपको बहुत बहुत बधाई और वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं 🎉🎉

नरेश जी देपन को RAS में चयनित होने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 🎉🎉
20/04/2026

नरेश जी देपन को RAS में चयनित होने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 🎉🎉

आज बज्जू उपखंड कार्यालय के आगे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के प्रोग्राम से जुड़े समाज बधुओं के छाया चि...
14/04/2026

आज बज्जू उपखंड कार्यालय के आगे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के प्रोग्राम से जुड़े समाज बधुओं के छाया चित्र l

14/04/2026

मेघवाल महापंचायत धर्मशाला से अंबेडकर सर्किल बज्जू की ओर प्रस्थान शोभा यात्रा l
Karnesh Chandel

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्मजयंती को वाहन रैली व भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावे ...
12/04/2026

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्मजयंती को वाहन रैली व भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावे 🙏
मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर।

महान समाज सुधारक ,सामजिक न्याय के पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर सादर नमन ।आपके विचार, आपके द्वारा किये गए ...
11/04/2026

महान समाज सुधारक ,सामजिक न्याय के पुरोधा
महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर सादर नमन ।

आपके विचार, आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्य सदैव हमारे लिए स्मरणीय रहेंगे।

*बड़े ही हर्ष और गर्व का विषय है हदा गांव कि बहन हेमलता* *मेघवाल का चयन प्रथम श्रेणी व्याख्याता (1st Grade* *Teacher) के...
09/04/2026

*बड़े ही हर्ष और गर्व का विषय है हदा गांव कि बहन हेमलता* *मेघवाल का चयन प्रथम श्रेणी व्याख्याता (1st Grade* *Teacher) के पद पर हुआ है*
*हम हेमलता के उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की मंगलकामना करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि एक आदर्श शिक्षिका के रूप में वे आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगी और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगी*
*इस गौरवपूर्ण अवसर पर हेमलता, उनके माता-पिता और समस्त परिजनों को हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं...💫🙏🏻*

करणाराम जी भलूरी हिंदी व्याख्याता पद पर  से चयन होने पर बहुत - बहुत बधाई हो मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर। आपके उज्ज्वल...
09/04/2026

करणाराम जी भलूरी
हिंदी व्याख्याता पद पर से चयन होने पर बहुत - बहुत बधाई हो मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है 🙏

Address

Bikaner

Telephone

+918107178807

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर। posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to मेघवाल महापंचायत बज्जू बीकानेर।:

Share