The Success Point

The Success Point Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Success Point, Business service, MOHLLA RAFAIYAT GANJ BILGRAM, Bilgram.

20/06/2021

#प्रेरणादायक एक छोटी सी कहानी ♥

एक आदमी ने बुद्ध जी से पुछा : जीवन का मूल्य क्या है?

बुद्ध ने उसे एक Stone दिया और कहा : जा और इस stone का
मूल्य पता करके आ , लेकिन ध्यान रखना stone को बेचना नही है I

वह आदमी stone को बाजार मे एक संतरे वाले के पास लेकर गया और बोला : इसकी कीमत क्या है?

संतरे वाला चमकीले stone को देखकर बोला, "12 संतरे लेजा और इसे मुझे दे जा"

आगे एक सब्जी वाले ने उस चमकीले stone को देखा और कहा
"एक बोरी आलू ले जा और इस stone को मेरे पास छोड़ जा"

आगे एक सोना बेचने वाले के
पास गया उसे stone दिखाया सुनार उस चमकीले stone को देखकर बोला, "50 लाख मे बेच दे" l

उसने मना कर दिया तो सुनार बोला "2 करोड़ मे दे दे या बता इसकी कीमत जो माँगेगा वह दूँगा तुझे..

उस आदमी ने सुनार से कहा मेरे गुरू ने इसे बेचने से मना किया है l

आगे हीरे बेचने वाले एक जौहरी के पास गया उसे stone दिखाया l

जौहरी ने जब उस बेसकीमती रुबी को देखा , तो पहले उसने रुबी के पास एक लाल कपडा बिछाया फिर उस बेसकीमती रुबी की परिक्रमा लगाई माथा टेका l

फिर जौहरी बोला , "कहा से लाया है ये बेसकीमती रुबी? सारी कायनात , सारी दुनिया को बेचकर भी इसकी कीमत नही लगाई जा सकती ये तो बेसकीमती है l"

वह आदमी हैरान परेशान होकर सीधे बुद्ध के पास आया l

अपनी आप बिती बताई और बोला "अब बताओ , मानवीय जीवन का मूल्य क्या है?

बुद्ध जी बोले :

संतरे वाले को दिखाया उसने इसकी कीमत "12 संतरे" की बताई l

सब्जी वाले के पास गया उसने इसकी कीमत "1 बोरी आलू" बताई l

आगे सुनार ने "2 करोड़" बताई lऔर जौहरी ने इसे "बेसकीमती" बताया l

अब ऐसा ही मानवीय मूल्य का भी है l

तू बेशक हीरा है..!!लेकिन, सामने वाला तेरी कीमत,
अपनी औकात - अपनी जानकारी - अपनी हैसियत से लगाएगा।

घबराओ मत दुनिया में.. तुझे पहचानने वाले भी मिल जायेगे।

Respect Yourself,
You are very Unique..👌

12/06/2021
*कहानी करोड़पति फकीर कि....*✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️*नाम डाॅ घासीराम वर्मा ( तेतरवाल जाट ) राजस्थान के झुंझुनू जिले के सीगड़ी गां...
01/11/2020

*कहानी करोड़पति फकीर कि....*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

*नाम डाॅ घासीराम वर्मा ( तेतरवाल जाट ) राजस्थान के झुंझुनू जिले के सीगड़ी गांव का एक ऐसा शख्स जो गरीबी में पढा, मित्रों के सहयोग से, मां का जमा किया हुआ घी, बाप के पाले हुए पशु बेचकर फीस जमा कराते हुए ।*

*अमेरिका में प्रोफेसर हुए, सारी तनख्वाह गरीब और जरूतमंदों के लिए भारत में लगा दी ।*
*करोड़पति हुए परंतु रहे फकीर के फकीर ।*

*तभी 'करोड़पति फकीर' कहलाते हैं.....*

*प्रशंसा और प्रचार से कतई मोह नहीं, राज्यसभा में जाने का प्रस्ताव तक मिला, ठुकरा दिया...*

*पद्मश्री के लिए आवेदन मांगा किया, आवेदन तक नहीं किया...*
-
*आज नब्बे वर्ष से ऊपर हैं, परंतु अब भी अमेरिका में अतिथि प्रोफेसर की हैसियत से काम करते हैं, कमाते हैं और भारत आकर सारा खर्च कर जाते हैं...*
*इस हद तक कि वापसी की टिकट के लिए पैसा तक नहीं बचता....*
*मित्रों से किराया उधार मांगकर फिर जाते हैं, और पुन: आकर फिर लगा जाते हैं, खासकर बालिका शिक्षा के लिए....*

*अब तक नौ करोड़ रुपये से अधिक का वेतन समाज को समर्पित कर चुके हैं....*

*ऐसी महान शख्शियत की पोस्ट को शेयर जरूर करे....*
*ताकि करोड़पति लोगो को इससे कुछ प्रेरणा मिल सके....*

Hearty greetings to you and your family of the maha parva * Vijaydashmy #
25/10/2020

Hearty greetings to you and your family of the maha parva * Vijaydashmy #

23/10/2020

मैनेजमेंट :*

एक दिन एक कुत्ता 🐕 जंगल में रास्ता खो गया..

तभी उसने देखा, एक शेर 🦁 उसकी तरफ आ रहा है..

कुत्ते की सांस रूक गयी..
"आज तो काम तमाम मेरा..!"

फिर उसने सामने कुछ सूखी हड्डियाँ ☠ पड़ी देखीं..

वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया..
और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा
और जोर-जोर से बोलने लगा..

"वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है..
एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी !"

और उसने जोर से डकार मारी..
इस बार शेर सोच में पड़ गया..

उसने सोचा-
"ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने में ही भलाई है !"

और शेर वहां से जान बचा कर भाग गया..

पेड़ पर बैठा एक बन्दर 🐒 यह सब तमाशा देख रहा था..

उसने सोचा यह अच्छा मौका है,
शेर को सारी कहानी बता देता हूँ ..

शेर से दोस्ती भी हो जायेगी
और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा..

वो फटाफट शेर के पीछे भागा..

कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि कोई लोचा है..

उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..

शेर जोर से दहाड़ा -
"चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़तम करता हूँ"..

और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया..

कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया,

मगर फिर हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया l

और जोर-जोर से बोलने लगा..

"इस बन्दर को भेजे 1 घंटा हो गया..
साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता !"

यह सुनते ही शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस पीछे भाग गया ।

शिक्षा 1 :* मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं..

शिक्षा 2 :* हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें, क्योंकि यही जीवन की असली सफलता मिलेगी...

शिक्षा 3 :* आपकी ऊर्जा, समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिये....

😃स्वस्थ रहिए...मस्त रहिए...व्यस्त रहिए...किन्तु... अस्त-व्यस्त न रहिए।

Hope this festival brings happiness in your life. Happy Navratri.
17/10/2020

Hope this festival brings happiness in your life. Happy Navratri.

Address

MOHLLA RAFAIYAT GANJ BILGRAM
Bilgram
241301

Telephone

+919625673567

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Success Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Success Point:

Share