31/05/2022
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की ‘रीढ़’ कही जाने वाली आशा वर्कर्स के काम को दुनिया भर में पहचान मिली है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया है। आशा स्वयंसेवकों को यह सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान, रोगियों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर जांच करने को लेकर आशा कार्यकर्ता विशेषतौर पर चर्चा में आईं थीं।