BCCL Govindpur Area

BCCL Govindpur Area A social media page to promulgate and share the news and views of multifarious activities undertaken

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभाषा पखवाड़ा -2022 बी.सी.सी.एल. के सभी क्षेत्रों में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रह...
22/09/2022

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभाषा पखवाड़ा -2022 बी.सी.सी.एल. के सभी क्षेत्रों में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के भीटीसी कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पचास अधिकारीयों एवं कर्मियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया । सामान्य हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी कर्मियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई । आने वाले दिनों में भी अन्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा दिनांक 29.09.2022 को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा ।

14/09/2022
राजभाषा पखवाड़ा-2022 विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्साह से मनाई जा रही है। इस दौरान महाप्रबंधक गोविंदपुर क्षेत्र श्र...
14/09/2022

राजभाषा पखवाड़ा-2022 विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्साह से मनाई जा रही है। इस दौरान महाप्रबंधक गोविंदपुर क्षेत्र श्री गणेश चंद्र साहा ने माननीय कोयला मंत्री द्वारा प्राप्त राजभाषा संदेश को गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को पढ़कर सुनाया । साथ ही, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बीसीसीएल के राजभाषा संदेश का वाचन क्षेत्रीय प्रशासनिक पदाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा किया गया । महाप्रबंधक महोदय ने 14 सितंबर से 29 सितंबर तक मनाए जाने वाले राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सूचना भी सभी कर्मियों को दी । महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि बहुभाषिक भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हिंदी का अत्यंत ही योगदान है। सभी कर्मियों को सालों भर हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु आह्वान भी किया । मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (योजना), गोविंदपुर क्षेत्र श्री विजय कुमार, शैलेश तिवारी, श्री गौर सिंह, श्री नरेंद्र प्रताप लाला, श्री विकास सिंह आदि उपस्थित थे।

बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र 3 में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह  के शुभ अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है| इस दरमियान गोवि...
11/02/2022

बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र 3 में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के शुभ अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है| इस दरमियान गोविंदपुर एरिया 3 के महेशपुर कोलियरी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौके पर मुख्य अतिथि श्री डी सिंह एजेंट बेरा एवं दामोदर कोलियरी, श्री एसके पंजा मैनेजर मोनीडीह कोलियरी श्री आरके रमन आई एस ओ हेड क्वार्टर उपस्थित हुए| इस कार्यक्रम में गोविंदपुर एरिया 3 के महाप्रबंधक एवं अपरमहाप्रबंधक सहित सभी स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे |मंच के माध्यम से निरीक्षण अधिकारियों ने मौजूद कर्मियों को सुरक्षा का मूल मंत्र भी दिया तथा वही कर्मियों ने भी अपने कार्य के दौरान सराहनीय योगदान से अधिकारियों को भी सीख देने का काम किया I सभी कर्मठ कर्मियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया I नाटक मंडली के द्वारा नाटक के द्वारा सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया I साथ ही साथ सभी ने खान दुर्घटना को शूनया करने का संकल्प भी लिया I इस समारोह में उपस्थित श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि ने भी इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करके कहा की सुरक्षा हम सबकी अपनी जिम्मेदारी है I

बी.सी.सी.एल. प्रबंधन परियोजना प्रभावित परिवारों/ग्रामीणों/हितधारकों के सतत विकास/कल्याण के लिए कंपनी स्तर पर सामुदायिक व...
14/01/2022

बी.सी.सी.एल. प्रबंधन परियोजना प्रभावित परिवारों/ग्रामीणों/हितधारकों के सतत विकास/कल्याण के लिए कंपनी स्तर पर सामुदायिक विकास एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत कार्यान्वित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है साथ ही कोरोना महामारी के दौरान उत्पन्न वैश्विक संकट के मद्देनजर प्रबंधन द्वारा इन गतिविधियों/क्रियाकलापों में विशेष रूप से तेजी लायी गई है । सी.एस.आर. के तहत इन्ही कल्याणकारी योजनाओं को यथार्थ रूप से कार्यान्वित करते हुए आज दिनांक 14-01-2022 को दीक्षा महिला मंडल की कर्तव्य महिला समिति एवं गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से कालिंदी और बिलहौर बस्ती, मुरलीडिह में करीब 120 निर्धन एवं असहाय बच्चों के बीच गर्म कपड़े एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण सुनिश्चित किया गया ।

"ईमानदारी से किया हुआ कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है".....आईये ईसे मिलकर चरितार्थ करें ।श्री राजेंद्र सोनार ए...
18/12/2021

"ईमानदारी से किया हुआ कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है".....आईये ईसे मिलकर चरितार्थ करें ।

श्री राजेंद्र सोनार एवं उनके पूरे परिवार को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिये सम्पूर्ण गोविन्दपुर क्षेत्र की ओर से ढेरों बधाइयां और अनंत शुभकामनाएं💐💐

उन्नति, शांति, शिक्षा, सम्मान, बराबरि और श्रम.......मानवाधिकार की रक्षा के लिए ही नित्य काम करें हम ।।
10/12/2021

उन्नति, शांति, शिक्षा, सम्मान, बराबरि और श्रम.......
मानवाधिकार की रक्षा के लिए ही नित्य काम करें हम ।।

21/11/2021

Continuing with the goal of sustainable coal mining; Govindpur area has commissioned fog/mist cannon(100 mtr range). Fog/mist cannons are very effective in dust suppression during mining activities.

11/10/2021

सफलताओं के गुलशन में नित्य भरें वो उड़ान,
सुरक्षित हो उनका जीवन, मिले कोटि सम्मान ।💐💐

करें हम स्वच्छ धरती का कण-कण,बने स्वच्छ वातावरण, हो उन्नत जीवन ॥ -------------------------------------------------------...
05/10/2021

करें हम स्वच्छ धरती का कण-कण,
बने स्वच्छ वातावरण, हो उन्नत जीवन ॥
-------------------------------------------------------------------------
स्वच्छता पखवाड़ा-2021 के अंतर्गत आज दिनांक: 05-10-21 को गोविंदपुर क्षेत्र परियोजना परिक्षेत्र में अवस्थित भुइँया धौड़ा, कुढियापटी एवम टुंडी बस्ती में लगभग 300 ग्रामीणों/विस्थापितों के बीच निःशुल्क हैंड सेनीटाईज़र और मास्क वितरित किया गया साथ ही उन्हे व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक कर प्रबंधकीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया ।

ना रहे गंदगी, बने ऐसा योग,स्वच्छ हो भारत अपना, स्वस्थ रहें लोग ॥ -------------------------------------------------------...
01/10/2021

ना रहे गंदगी, बने ऐसा योग,
स्वच्छ हो भारत अपना, स्वस्थ रहें लोग ॥
------------------------------------------------------------------------
महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में स्वच्छता शपथ के साथ गोविन्दपुर क्षेत्र में दिनांक: 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा - 2021 का हर्षोल्लास के साथ आगाज........

Address

Sonardih Bilbera
Dhanbad
828125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BCCL Govindpur Area posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BCCL Govindpur Area:

Share

Category