Rotary Club Gangoh

Rotary Club Gangoh The Magic Of Rotary
(Service With Enjoy)

29/05/2026
*रोटरी क्लब गंगोह द्वारा "नवोदय" कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित* *1000 सेनेटरी पैड वितरित, मेध...
18/05/2026

*रोटरी क्लब गंगोह द्वारा "नवोदय" कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*
*1000 सेनेटरी पैड वितरित, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, बेंच एवं अंग वस्त्र भेंट*

*गंगोह, 18 मई 2026:* रोटरी क्लब गंगोह द्वारा रोटरी थीम 2025-26 _"UNITE FOR GOOD - एकजुट होकर अच्छा करें"_ के अंतर्गत हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गंगोह में *"नवोदय - स्वास्थ्य, सहयोग एवं सुविचार का गुलदस्ता"* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

*सम्मानित अतिथि के रूप में एच.आर. इंटर कॉलेज के अध्यक्ष श्री प्रवीण मित्तल जी कार्यक्रम में शामिल हुए।*

*कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां:*

1. *स्वच्छ नारी, सशक्त नारी:* रोटरी क्लब द्वारा कॉलेज को *1000 पीस सेनेटरी पैड* भेंट किए गए, जिससे छात्राओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

2. *मेधावी छात्र सम्मान:* *इंटर कॉलेज की कक्षा 6 से 12 तक के सभी सेक्शनों* में *प्रथम एवं द्वितीय स्थान* प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप *स्कूल बैग* प्रदान किए गए।

3. *जिला स्तरीय गौरव:* जिले में *पांचवा स्थान* प्राप्त करने वाले कक्षा 12 के मेधावी छात्र को *रोटरी संस्था की ओर से बेंज लगाकर एवं अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया ,छात्र को एक स्कूल बैग एवं रोटरी का प्रतीक चिन्ह फोर वे टेस्ट दिया गया*
*इसी के साथ उक्त छात्रा को डॉक्टर विनीत अग्रवाल एवं डॉक्टर सुनीता अग्रवाल जी के राधा स्वामी मेडिकल सेंटर की ओर से 1100 रुपए की धनराशि उपहार स्वरूप भेंट की गई*

4. *हेल्थ एवं जागरूकता काउंसलिंग:* कार्यक्रम में *मोटिवेशनल स्पीकर* के रूप में उपस्थित चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया:
- *डॉ. एन.पी. सिंह जी* द्वारा *साइबर क्राइम* से बचाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
- *डॉ. मनोज जैन जी* द्वारा बच्चों के *खान-पान और जंक फूड के दुष्प्रभाव* पर प्रकाश डाला गया।
- *डॉ. अमित गर्ग जी* द्वारा विद्यार्थियों को *मोटिवेशन* एवं लक्ष्य प्राप्ति के गुर बताए गए।
- *डॉ. एस.आर. सैनी जी* द्वारा *मानसिक तनाव* के कारण एवं उससे बचने के उपाय साझा किए गए।
- *डॉ. विनीत अग्रवाल जी* द्वारा विद्यार्थियों के लिए *अनुशासन* के महत्व पर विचार रखे गए।
- *डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. वीणा सैनी एवं डॉ. निर्मल जैन* द्वारा छात्राओं को *स्वच्छता एवं किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन* के बारे में बारीकी से समझाया गया।
*कॉलेज अध्यापक गगन गर्ग एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ*
रोटरी क्लब गंगोह के अध्यक्ष *रोटे. विकास सिंघल* ने कहा, "नवोदय कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।"
*कार्यक्रम के संयोजक रोटे. डॉ. विनीत अग्रवाल* ने अपने संबोधन में कहा, _"नवोदय का अर्थ है - नया उदय, नई शुरुआत। रोटरी का प्रयास है कि हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अच्छे संस्कार भी दें। आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, वे कल समाज की दिशा तय करेंगे। रोटरी का फोर-वे टेस्ट हमें सिखाता है कि जो भी करें, वह सत्य, निष्पक्ष और सबके लिए हितकारी हो। सभी विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।"_

इस अवसर पर कॉलेज समिति के अध्यक्ष *श्री प्रवीण मित्तल जी* ने रोटरी क्लब गंगोह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं और भविष्य में भी रोटरी क्लब द्वारा ऐसे आयोजन करवाए जाने का आश्वासन मांगा।
कोषाध्यक्ष *रोटे. मुकेश गुप्ता* ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहा।
उपस्थित सदस्यों में रोटेरियन विशाल जैन, दिनेश मित्तल, राजेंद्र शर्मा, अमित गोयल व पत्रकार तथा कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में डॉक्टर राकेश गर्ग पूरे समय उपस्थित रहे।

Rotary District 3080 Official
Rotary District 3080

*रोटरी क्लब गंगोह द्वारा "मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप" का सफल आयोजन* *(180 मरीजों की जांच,150 का फाइब्रोस्कैन,60 ने कराई संपू...
17/05/2026

*रोटरी क्लब गंगोह द्वारा "मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप" का सफल आयोजन*

*(180 मरीजों की जांच,150 का फाइब्रोस्कैन,60 ने कराई संपूर्ण खून की जांच)*

*गंगोह, 17 मई 2026:* रोटरी क्लब गंगोह द्वारा आज रविवार को वर्धमान अस्पताल,गंगोह में रोटरी थीम 2025-26 _"UNITE FOR GOOD - एकजुट होकर अच्छा करें"_ के अंतर्गत *"मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप"* का वृहद आयोजन किया गया।

प्रातः 8:00 बजे से शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

*दिल्ली से पधारे वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ० डी० के० सिंह, M.S.* के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल *180 मरीजों* की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं।
डॉ० डी० के० सिंह को लिवर एवं पेट की बीमारियों के उपचार का *30 वर्षों से अधिक का अनुभव* है।

*शिविर की प्रमुख गतिविधियां एवं उपलब्धियां:*

1. *निःशुल्क FibroScan (लिवर जांच):* अत्याधुनिक मशीन द्वारा बिना दर्द, बिना सुई के *150 व्यक्तियों* के लिवर की सख्ती (Stiffness) और फैट की मात्रा की जांच की गई। यह जांच फैटी लिवर, हेपेटाइटिस B/C, लिवर फाइब्रोसिस व सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाने में सहायक है।

2. *Body Profile एवं विशेष रक्त जांच:* *CRL DIAGNOSTICS COMPANY* के सहयोग से *60 व्यक्तियों* के रक्त के सैंपल लिए गए। केवल *सूक्ष्म लैब संचालन लागत में ही CBC, Sugar, Calcium, Lipid Profile, KFT, LFT, Thyroid Profile एवं HbA1c* जैसी 8 महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध कराई गईं, जिससे "स्वस्थ शरीर, सुरक्षित परिवार" के लक्ष्य को बल मिला।

रोटरी क्लब गंगोह के अध्यक्ष *रोटे० विकास सिंघल* ने कहा, "सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। 'स्वस्थ लीवर, स्वस्थ शरीर - समय पर जांच, सुरक्षित जीवन' के संदेश के साथ आज का शिविर लगाया गया।"

सचिव *रोटे० सचिन गर्ग* ने बताया कि आज की व्यस्त जीवन शैली के कारण लीवर की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, FibroScan जैसी महंगी जांच आम आदमी की पहुंच से दूर होती है इसलिए क्लब ने इसे पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया है और एक ही छत के नीचे लिवर स्कैन से लेकर संपूर्ण बॉडी प्रोफाइल तक की सुविधा देना ही हमारा उद्देश्य था।

कोषाध्यक्ष *रोटे. मुकेश गुप्ता* ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के संयोजक *रोटे० डॉ० मनोज जैन* एवं *रोटे० डॉ०अमित गर्ग* ने बताया कि शिविर में फैटी लिवर, शराब का सेवन करने वाले, मोटापे से ग्रस्त, मधुमेह एवं थायराइड के मरीज विशेष रूप से लाभान्वित हुए।

*इस अवसर पर अतिथि के रूप में पानीपत से पधारे रोटेरियन धीरज मिगलानी एवं रोटेरियन अजय सरदाना जी ने भी शिविर में भाग लिया एवं रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की।*

अंत में रोटरी क्लब के द्वारा कैंप में आए सभी डॉक्टरों की टीम,टेक्नीशियनो और नागरिको का कैम्प को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।

इस पुनीत कार्य में डॉ० एस० आर० सैनी, डॉ० विनीत अग्रवाल, प्रमोद गोयल,दिनेश मित्तल, संदीप जैन, अमित सिंघल, संजय गर्ग, विशाल जैन, नितिन सिंघल, राजेंद्र शर्मा, राकेश सिंघल, डॉ० नरेंद्र सिंह, डॉ० अरुण कुमार, अतुल मित्तल, अमित गर्ग, अनिल बंसल, डॉ०अमित गर्ग सहित क्लब के सभी सदस्यों एवं CRL Diagnostics की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

Rotary District 3080 Official
Rotary District 3080

रोटरी क्लब गंगोह द्वारा 'स्कूल बैग वितरण' कार्यक्रम का आयोजन'Unite For Good' अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी शिक...
16/05/2026

रोटरी क्लब गंगोह द्वारा 'स्कूल बैग वितरण' कार्यक्रम का आयोजन
'Unite For Good' अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी शिक्षा की सौगात

गंगोह, 14 मई 2026: रोटरी इंटरनेशनल के 'Unite For Good' अभियान एवं 'Humanity Unites Mankind' (HUM) पहल के अंतर्गत रोटरी क्लब गंगोह द्वारा आज दिनांक 14 मई 2026, गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, रामबाग, गंगोह में 'स्कूल बैग वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*कार्यक्रम का उद्देश्य*
शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब गंगोह का मानना है कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है।

*कार्यक्रम का विवरण*:
1. *मुख्य आकर्षण*: कार्यक्रम में स्कूल के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण स्कूल बैग वितरित किए गए। इन बैगों पर नन्हे दीपक अंकित है। बच्चों के चेहरों पर नए बैग पाकर खुशी स्पष्ट दिखाई दी

*रोटरी क्लब गंगोह के अध्यक्ष ने बताया*:
"रोटरी का मूल मंत्र 'स्वयं से पहले सेवा' है। 'Unite For Good' के माध्यम से हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूल बैग बच्चों के लिए सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि उनके सपनों को ले जाने का साधन है। हम आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखेंगे।"

कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन डॉक्टर विनीत अग्रवाल जी ने बताया कि रोटरी क्लब गंगोह पिछले कई वर्षों से
शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब गंगोह का मानना है कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है।

16/05/2026

Address

Rotary Club Gangoh
Gangoh
247341

Telephone

+919411459355

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club Gangoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rotary Club Gangoh:

Shortcuts

Share