12/08/2025
IEA प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) लक्ष्मी वी. एस. से की मुलाकात – 9 अगस्त को इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या को लेकर जताई गंभीर चिंता
11 अगस्त को इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधियों ने GNIDA की ACEO श्रीमती लक्ष्मी वी. एस. से मुलाकात की और इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में हर वर्ष हो रहे भारी जलभराव पर चिंता व्यक्त की। यह समस्या पिछले 20 वर्षों से लगातार बनी हुई है, जिससे हर साल भारी आर्थिक नुकसान उद्योगों को उठाना पड़ता है, विशेषकर तब जब पानी उनके परिसरों में प्रवेश कर जाता है।
IEA ने इस बैठक में इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक क्षेत्र में न्यूनतम 5 पंपों को लगातार चालू रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ACEO ने बताया कि दादरी नोएडा रोड के दोनों तरफ के ड्रेन तैयार है लेकिन उनको जोड़ने के ये सड़क के नीचे से ड्रेन तैयार किया जाएगा जिसकी अनुमति पुलिस प्रशासन से मांगी गई है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा तथा पानी भरने की समस्या का समाधान भी हो जाएगा
संगठन ने GNIDA से मांग की है कि प्रभावित उद्योगों को हुए आर्थिक नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने और पहले से बने स्पीड ब्रेकर्स को रंगने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर IEA के अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री पी. के. तिवारी, उपाध्यक्ष श्री एच. एन. शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र शुक्ला और सेक्टर सचिव श्री गगन धीमान उपस्थित रहे।