CAIT Gwalior - Confederation of all India Traders

CAIT Gwalior - Confederation of all India Traders CAIT : INDIA’S APEX TRADE BODY REPRESENTING & EMPOWERING 8 CRORE TRADERS AND OVER 40,000 TRADE ASSOCIATIONS.

Inauguration Ceremony of CAIT Kings Court Cricket Premier Leagueमुख्य अतिथि: श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, केंद्रीय ...
12/03/2026

Inauguration Ceremony of CAIT Kings Court Cricket Premier League

मुख्य अतिथि: श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya M Scindia

अध्यक्षता: माननीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, ऊर्जा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

महिला सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा।कैट महिला विंग की स्वदेशी एग्जीवीशन का कलेक्टर ने किया समापनग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ...
28/09/2025

महिला सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा।

कैट महिला विंग की स्वदेशी एग्जीवीशन का कलेक्टर ने किया समापन

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वदेशी एग्जीवीशन का समापन करते हुये कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की क्षमता को पहचान कर यदि हम उन्हें सहयोग करे तो वह दिन रात पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करके सफलता हांसिल करती हैं। हम महिला उद्यमियों को इस प्रकार आगे बढायें कि वे अपना स्केल डबलप करे और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सके। यदि महिला सशक्त होगी तो राष्ट्र शसक्त होगा ।

कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि कैट महिलाओं को ऐसे अवसर उपलब्ध करा रहा है जिसके माध्यम से उन्हें एक बाजार मिल रहा है और वे समाज में अपना बेहतर स्थान बना रही है। स्वदेशी एग्जीवीशन सही मायने में वर्तमान की आवश्यक्ता है और प्रधान मंत्री के लोकल फोर वोकल को पूरा करता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कृपालसिंह जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन की जानकारी अतिथियों को प्रदान की।

समापन समारोह में स्वागत भाषण सीए निधि अग्रवाल ने दिया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक रीना गांधी, निरूपमा मालपानी, अध्यक्ष गारिमा वैश्य, सचिव सीए शुभांगी चतुर्वेदी, सोमा जैन, बबिता डाबर, लेखिता सिंघल, रेणू गोयल, कविता जैन, माणिक मेडम, ज्योति गोले, प्रियादास, श्रृष्टि गर्ग, आकाश जैन, जे.सी. गोयल, धनराज सेवानी, कमल अग्रवाल, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, प्रशांत आलोरिया, विकास हरलालका, होटल सायाजी सेन्ट्रलपार्क के महाप्रबन्धक विवेक त्रिपाठी, ललित गांधी, उदित चतुर्वेदी, राजेश जैन, हरिओम चौरसिया, अजय चौपडा, विजय आनन्द, जयहिन्द सिंह परिहार आदि ने किया। अतिथियों ने सभी स्पॉन्सर एवं स्टॉन धारकों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

*कैट की ‘‘स्वदेशी एक्जीविजन‘‘ महिलाओं की आर्थिक उन्नति में सहायक: भारत सिंह कुशवाह**- नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने स्वदेश...
23/09/2025

*कैट की ‘‘स्वदेशी एक्जीविजन‘‘ महिलाओं की आर्थिक उन्नति में सहायक: भारत सिंह कुशवाह*

*- नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने स्वदेशी को लेकर किये गये प्रयासों को सराहा*

*- जयप्रकाश राजौरिया एवं समीक्षा गुप्ता रहीं उपस्थित*

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा 2 दिवसीय स्वदेशी एक्जीविजन का उद्घाटन साया जी सेन्ट्रल पार्क में नगर निगम आयुक्त संघप्रिय द्वारा किया गया। उन्होंने कैट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि नगर निगम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

स्वदेशी एक्जीविजन में थीम का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी अपनाने का जो मंत्र दिया है, यही भारत को आत्मनिर्भर बना सकता है और इसको सरल बनाने के लिए इस प्रकार के मेले सार्थक सिद्ध होंगे। 23 एवं 24 सितम्बर को आयोजित स्वदेशी एक्जीविजन को विशिष्ट अतिथि बीआईएमआर के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी गोविंद देवड़ा, कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी, जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम संयोजक रीना गांधी, निरुपमा मालपानी, सी.ए. निधि अग्रवाल ने बताया कि होम डेकोरेटर, लाइफ स्टाइल, दीपावली सजावट का सामान, चांदी की मूतिर्यां ऐसी कई सामग्री हैं जो स्वदेशी एक्जीविजन की थीम से जुड़े हुए हैं और पूर्णतः महिलाओं द्वारा निमिर्त एवं घरेलू उत्पाद हैं। यह एक्जीविजन आज 24 सितम्बर को भी चेलगी। उन्होंने गृहणियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

स्वदेशी एक्जीविजन का समापन कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में एवं संत कृपाल सिंह जी की अध्यक्षता में होगा। आज पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, ललित नागपाल, डॉ. सौरभ खंडेलवाल, हिमांशु छापरिया, सचिन राजपूत, अलका श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, डॉ. गरिमा वैश्य, वाणी पमनानी, शुभांगी चतुर्वेदी, मीनाक्षी गोयल, कविता जैन, बबीता डाबर, ज्योति गोले सहित महिला विंग की अनेक पदाधिकारी उपस्थित थीं।

21/09/2025
सावन की गोठ 2025
19/09/2025

सावन की गोठ 2025

"भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’’ अभियान अगली दीपावली तक पूरे ग्वालियर में जाेर-शाेर से चलाया जायेगाः श्री प्रवीन खंडेलव...
08/08/2025

"भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’’ अभियान अगली दीपावली तक पूरे ग्वालियर में जाेर-शाेर से चलाया जायेगाः श्री प्रवीन खंडेलवाल

Address

CAIT Office 4
Gwalior
474001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CAIT Gwalior - Confederation of all India Traders posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CAIT Gwalior - Confederation of all India Traders:

Share