GGH Landscapes INDIA Pvt.ltd.

GGH Landscapes INDIA Pvt.ltd. GGH Landscapes india !is the name for landscape design and landscape construction. With backgrounds in horticulture and landscape architecture work .

28/04/2026
21/04/2026
भीषण गर्मी में भी आपका लॉन रहेगा हरा-भरा और मखमली! अपनाएं ये 4 प्रोफेशनल टिप्स। 🌱✨नमस्ते इंदौर...!नमस्ते मेरे व्यूवर्स ,...
15/04/2026

भीषण गर्मी में भी आपका लॉन रहेगा हरा-भरा और मखमली! अपनाएं ये 4 प्रोफेशनल टिप्स। 🌱✨

नमस्ते इंदौर...!नमस्ते मेरे व्यूवर्स ,और सभी गार्डन प्रेमियों! गर्मी के मौसम में लॉन को सूखने और पीला होने से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। आज GGH Landscapes आपको बता रहा है कि इस सीजन में अपने लॉन की देखभाल कैसे करें:
​1️⃣ स्मार्ट मूविंग (Mowing): 🚜
गर्मी में घास को बहुत छोटा न काटें। घास की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा रखने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़ों को सीधी धूप नहीं लगती। (हमेशा तेज ब्लेड का इस्तेमाल करें जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है)।
​2️⃣ निराई-गुड़ाई (De-weeding): 🌿
इस मौसम में खरपतवार (Weeds) बहुत तेजी से बढ़ते हैं और आपके लॉन का पोषण सोख लेते हैं। समय-समय पर हाथ से या खुरपी से इन्हें निकालते रहें ताकि घास को पूरा स्पेस मिले।
​3️⃣ सही वाटरिंग (Watering): 💧
दिन की तेज धूप में पानी देने से बचें। पानी देने का सबसे सही समय सुबह 6 से 8 बजे या शाम को सूरज ढलने के बाद है। डीप वाटरिंग करें ताकि नमी जड़ों की गहराई तक जाए।
​4️⃣ फर्टिलाइजर का चुनाव (Fertilizer): 🧪
गर्मी में केमिकल खाद से बचें, इससे घास जल सकती है। अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद(अच्छे से कंपोस्ट हो , बारिख ओर छानी हुए हो);या वर्मीकम्पोस्ट (छान के देना है कोकून अलग निकल लेना है ताकि केंचुए ना आए इसमें)का प्रयोग करें। फर्टिलाइजर देने के तुरंत बाद भरपूर पानी दें।
​🛠 क्या आपका लॉन भी गर्मी से बेहाल है?
प्रोफेशनल मेंटेनेंस और लैंडस्केपिंग सेवाओं के लिए आज ही हमसे संपर्क करें।
​📞 संपर्क करें: 9425487851, 9893160161
📍 GGH LANDSCAPES INDIA PVT LTD, Indore (MP)

एरिका पाम एक खूबसूरत इनडोर प्लांट हैं। यह प्रदूषण को कम करता हैं और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। हालांकि, कु...
02/04/2026

एरिका पाम एक खूबसूरत इनडोर प्लांट हैं। यह प्रदूषण को कम करता हैं और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनके पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं या फिर पौधा बढ़ता नहीं हैं और कुछ समय बाद पौधा सूख जाता हैं।

🔷️ एरिका पाम को हरा-भरा रखने के लिए निम्न बातों का रखें ध्यान :--

✅ ️1. एरिका पाम को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती हैं। अगर पौधा घर के अंदर लगा हैं तो पौधे के लिए सप्ताह में एक से दो बार पानी पर्याप्त हैं। अगर पौधा घर के बाहर अर्द्धछायादार जगह में हैं तो मिट्टी सूखी दिखने पर 2-3 दिन पर पानी देना उचित रहेगा।

✅️ 2. गमले की जल-निकासी सही रखना जरूरी हैं। अगर जलभराव की स्थिति हैं तो इसकी पत्तियां सूखने लगती हैं और पीली होकर खराब होने लगती हैं।

✅ ️3. इस पौधे को तेज सीधी धूप में नहीं रखा जाता हैं, इसे हल्की धूप या आंशिक छायादार स्थान पर लगाए।

✅ ️4. पौधे को लगाने के लिए मिट्टी का मिश्रण इस प्रकार बनाए, 50% साधारण मिट्टी, 30% कम्पोस्ट खाद, 10% रेत और 10% कोकोपीट।

✅ ️5. पौधे को घर के अंदर ऐसी जगह रखें जहाँ सूरज की रोशनी और खुली हवा आती हो।

✅ ️6. पत्तियों को हरा-भरा बनाए रखने के लिए 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट को 2 लीटर पानी में मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें, इससे हरियाली बनी रहती हैं और पौधा स्वस्थ रहता हैं।

✅ ️7. प्रत्येक 20-25 दिनों में मिट्टी की गुड़ाई अवश्य करें ताकि जड़ों में हवा का संचार बना रहें।

✅ ️8. हर 2-3 महीने में गमले के ऊपर से 1-2 इंच मिट्टी हटाएँ और लगभग 2-3 मुट्ठी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें।

✅ ️9. महीने में एक बार जड़ों के पास की मिट्टी खोदें और गमले में एक चम्मच इस्तेमाल की हुई चायपत्ती या 5 ग्राम सीवीड के दाने डालें, यह अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद हैं।

✅ ️10. जब भी पौधे का पत्ता और तना सूखा दिखे, तो उसे काटकर हटा दें।

✅ ️11. जब पौधा ठीक से बढ़ रहा हो और हरा-भरा हो तो उसका स्थान बार-बार न बदलें। कई बार स्थान बदलने से भी पौधे बीमार हो जाते हैं।

✅ ️12. पौधे के तने में किसी कीट या फंगस लगने की दशा में 5 ml फंगीसाइड या पेस्टीसाइड को एक लीटर पानी में घोलकर पौधे पर हर तीसरे दिन स्प्रे करें।

अगर जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को लाइक करके इस पेज को फॉलो जरूर करें, धन्यवाद

Address

104 Geeta Nagar, 103 Vaibhav Palace
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGH Landscapes INDIA Pvt.ltd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GGH Landscapes INDIA Pvt.ltd.:

Shortcuts

Share