19/07/2026
मनजोत कालरा 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे. उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने खिताब जीता था. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस की ओर रुख किया और इसी साल जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में निवेश कर उसके सह-मालिक बने थे. अब LPL 2026 के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.
गिरफ्तारी के बाद कालरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।