07/03/2026
जनपद बागपत – तितरौदा प्रकरण पीड़ित परिवार के अनुसार, समीर नाम के व्यक्ति ने अमृत शर्मा को फोन करके होली की दावत देने को बुलाया। जिस स्थान पर बुलाया गया, वहां समीर स्वयं मौजूद नहीं था बल्कि 5–6 मुस्लिम लोग मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही अमृत शर्मा पर चाकुओं से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी दी गई तहरीर को बदलकर दूसरी तहरीर लिखवाई गई, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने न आ सकें। यह अत्यंत गंभीर मामला है। यदि पीड़ित परिवार के आरोप सही हैं, तो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है। प्रशासन से मांग: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो पीड़ित परिवार की मूल तहरीर को दर्ज किया जाए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार एवं बड़ावद गांव के ग्रामवासी हनुमान मंदिर में बैठे हुए हैं। मृतक अम्रृत शर्मा की अभी डेड बॉडी गांव नहीं पहुंची है। ग्राम वासियो में काफी आक्रोश है, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।