Astro4u

Astro4u Astrology

10/12/2018
11/01/2018

राशिफल 2018 – Rashifal 2018
क्या आप जानना चाहते हैं कि साल 2018 आपके लिए कैसा रहेगा? क्या आप इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकेंगे? क्या आपको इस साल मनोवांछित फल मिलेगा? इस वर्ष क़ामयाबी और समृद्धि पाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं? यदि ये प्रश्न आपके दिलो-दिमाग़ में घूम रहे हैं, तो वैदिक ज्योतिष पर आधारित एस्ट्रोसेज.कॉम का यह “राशिफल 2018” आपको सारे उत्तर देगा और वर्ष 2018 को उत्तम बनाने के उपाय आपको बताएगा।

Click here to read in English - Horoscope 2018

मेष राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का चिह्न
वर्ष 2018 में मेष के राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत ऊर्जा और संकल्प से भरपूर है। सारे वर्ष बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। हालाँकि पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है–आप ख़ुद को भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। वर्ष के आरंभिक 2 महीने स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। अगर बात करिअर की करें तो इस नज़रिए से यह साल आपको ऊँचाई पर ले जाएगा; आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी और अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। अक्टूबर के मध्य से आय में अपेक्षाकृत कुछ कमी हो सकती है–इस दौरान आपको ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। बच्चों की सेहत में कुछ गड़बड़ी मुमकिन है, अतः सावधानी बरतें। याद रखें, इस वर्ष वैवाहिक जीवन में अधिक समय और समर्पण की आवश्यकता है। आप दूसरों का दिल जीतने में क़ामयाब रहेंगे। कभी-कभी आप महसूस कर सकते हैं कि काम में आपका दिल नहीं लग रहा है–लेकिन ऐसा थोड़े समय के लिए ही होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 मेष राशिफल

Trikal Samhita 2018
वृष राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृष राशि का चिह्न
इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। अतः आक्रामकता के अतिरेक से बचें। धीरे-धीरे आपमें इच्छा-शक्ति का विकास होगा और किसी भी चीज़ को हासिल करने में इससे आपको सहायता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको पूरे साल कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। संभव है कार्य में आपको कुछ निराशा हाथ लगे। अक्टूबर के बाद आर्थिक तौर पर प्रगति होगी; साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी अधिक सुखमय रहेगा। इस साल छोटी यात्राओं से आपको फ़ायदा होगा। यह भी संभव है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएँ। बाल-बच्चे तरक़्क़ी करेंगे तथा उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालाँकि इस साल आप किसी भी विवाद या टकराव में फँसने से बचें–व्यर्थ के विवाद में आपको वित्तीय तौर पर हानि हो सकती है। शुरुआती दो महीनों में किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में पड़ने से बचें, इससे आपकी छवि को नुक़सान पहुँच सकता है। हालाँकि आप किसी भी तरीक़े की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजगता ज़रूरी है–विशेषतः खान-पान का ध्यान रखें और वज़न न बढ़ने दें। आप अपने जीवनसाथी या किसी धार्मिक क्रिया-कलाप पर ख़र्चा कर सकते हैं। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आपको इस वर्ष कई नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। वैवाहिक जीवन व आर्थिक स्थिति के लिए वर्ष बेहतर है।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का चिह्न
मिथुन राशि के जातकों में अभिव्यक्ति की कला अन्तर्निहित होती है–यह क्षमता आपको पूरे साल मदद करेगी। हालाँकि पहले महीने में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि शब्दों का ग़लत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। काम-काज को बढ़ाने के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। हालाँकि इसके चलते प्रियजनों से हुई दूरी आपको बेचैन कर सकती है। इसलिए निजी और पेशेवर जीवन में सन्तुलन बनाने की आवश्यकता है। जहाँ तक बाल-बच्चों को लेकर मिथुन के लिए 2018 भविष्यफल की बात है, उनका ऊधमी बर्ताव जारी रहेगा, लेकिन वे तेज़ी-से नई-नई चीज़ें सीखेंगे और विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ है और आप इसके इच्छुक हैं, तो दिसंबर के मध्य तक इच्छित साथी से बैंड बजने के योग भी बनते नज़र आ रहे हैं। साल की आख़िरी तिमाही में ख़र्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए ज़रा संभलकर जेब ढीली करें। सेहत में उतार-चढ़ाव मुमकिन है और वात रोग, गठिया आदि के संकेत दिखाई दे रहे हैं–खान-पान में सावधानी अपेक्षित है। इस साल व्यवसाय अधिक लाभ लेकर आएगा। आपकी पेशेवर सफलता की बुनियाद आपके द्वारा किया गया परिश्रम ही रखेगा। सार यह है कि इस वर्ष आपको उन्नति और सफलता के कई मौक़े मिलने वाले हैं।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का चिह्न
कर्क राशि वालो, पूरे वर्ष आप उत्साह से लबरेज़ रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस साल आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर भी 2018 में आपका यश फैलेगा। इस साल आपका पूरा ध्यान सेहत के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि संक्रामक रोगों की चपेट में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है–इस दौरान तल्ख़ वाद-विवाद से बचने में ही समझदारी है। ख़र्चों में काफ़ी इज़ाफ़ा हो सकता है। हालाँकि कमाई भी ठीक होगी, लेकिन ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत बनी रहने वाली है। ऐसा न होने पर आर्थिक रूप से काफ़ी दिक़्क़तें आ सकती हैं। विद्यार्थी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बच्चों की संकल्प-शक्ति में वृद्धि होगी। आप आरामदेह जीवन का आनन्द उठाएंगे, क्योंकि पूरे साल आपकी सोच के केन्द्र में सुख-सुविधाएँ रहने वाली हैं। इसके लिए आप कठिन परिश्रम भी करेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया है, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 कर्क राशिफल

सिंह राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का चिह्न
सिंह का भविष्यकथन संकेत कर रहा है कि इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएँ। जनवरी-फ़रवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। यदि बात प्रेम-संबंधों कि करें तो आपको मिश्रित फल प्राप्त होने वाले हैं–एक तरफ़ कुछ ग़लतफ़हमी होना मुमकिन है, वहीं दूसरी तरफ़ अपने प्रिय के साथ संबंधों की ताज़गी भी महसूस कर सकते हैं। आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे; हालाँकि आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। इस वर्ष आप अनुभव कर सकते हैं कि आपका जीवन आगे की ओर तेज़ी-से बढ़ रहा है और अलग-अलग तरह के हालात आपकी राह में आ रहे हैं। आर्थिक तौर पर आप प्रगति करेंगे। बच्चों को ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको बच्चों का ख़ास ख़्याल रखना पड़ेगा और उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी नज़र आ रहे हैं। जनवरी-फ़रवरी में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अक्टूबर के मध्य से पारिवारिक व पेशेवर जीवन में सकारात्मक चिह्न दिखाई देने लगेंगे। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 सिंह राशिफल

कन्या राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि का चिह्न
कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालाँकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की ज़रूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है–सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है। आपको सिर्फ़ विवादों से दूर रहकर पारिवारिक जीवन में शान्ति बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 कन्या राशिफल

तुला राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार तुला राशि का चिह्न
साल की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है–वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति के लिए यह ज़रूरी है। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि उनसे किसी की संवेदनाएँ आहत हों। इस साल कार्यालय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहाँ आपके विचार मूर्त रूप धारण करेंगे और चीज़ें आपके अनुकूल होती दिखेंगी। लेकिन आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा; आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के बीच आय में वृद्धि के योग भी नज़र आ रहे हैं। इसके बाद आपके प्रयास नए क्षेत्रों के दरवाज़े खोलेंगे। घरेलू जीवन में संतोष और सुख का अभाव महसूस हो सकता है; संभव है आप ख़ुद को परिजनों से थोड़ा दूर महसूस करें–यह भी हो सकता है कि आप घर-परिवार को काफ़ी कम समय दे पाएँ। कई छोटी-छोटी यात्राएँ और कुछ लंबी दूरी की यात्राएँ इस वर्ष होना मुमकिन हैं। बच्चे आनन्दित रहेंगे और ज़िन्दगी का लुत्फ़ उठाएंगे। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे और फिर उसका फल भी प्राप्त करेंगे। मार्च के बाद वैवाहिक जीवन में काफ़ी बेहतरी होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको आय के नए स्रोत ढूंढने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि का चिह्न
वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की ज़रूरत है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति आएगी। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। जहाँ तक आर्थिक हालात की बात है तो इस साल–विशेषतः अक्टूबर तक–आपके ख़र्चे काफ़ी अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की ज़रूरत है। वर्ष 2018 में यदि आप अच्छी आय हासिल करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के लिए कटिबद्ध हो जाएँ। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। बच्चे जीवन का आनन्द लेंगे, लेकिन उन्हें एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको मिश्रित परिणाम देगा।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 वृश्चिक राशिफल

Maha kundli
धनु राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार धनु राशि का चिह्न
धनु राशि के जातकों को इस वर्ष उन्नति के कई मौक़े मिलेंगे। आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाक़ी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी। अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। शनि देव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। हालाँकि काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता भी अच्छी नहीं है; आपको अपनी सेहत का भी ध्यान ठीक से रखना चाहिए। मार्च से मई तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है और अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि इस वर्ष आपको बोलते समय संयम बरतने की ज़रूरत है, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नज़र आ रही है। विरोधियों पर आप क़ाबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, हालाँकि सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 धनु राशिफल

मकर राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मकर राशि का चिह्न
इस वर्ष आप यह समझ सकेंगे कि जीवन अपनी गहनता में क्या-क्या अर्थ समेटे है। एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके तार विदेशों से जुड़ सकते हैं और उस ज़रिए से आपकी आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष का संकेत समझें तो अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा और भौतिक वस्तुओं से थोड़ी दूरी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्रे में आपकी बात अधिक सुनी जाएगी, लेकिन याद रखें–किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना ही आपके हित में है। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ़ आपकी ज़िम्मेदारियों में इज़ाफ़ा होगा, बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी काफ़ी वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी आपके सुपुर्द किया जा सकता है। विद्यार्थियों की स्थिति अच्छी रहेगी और शिक्षा व नई चीज़ों को सीखने की ओर उनके रुझान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने वरिष्ठों से अच्छे रिश्ते बनाए रखें, उनसे आपको विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है–ख़ास तौर पर मार्च और मई के बीच। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बिखरी रहेंगी और रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। हालाँकि वैवाहिक जीवन में कोई छोटी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, जिससे बचने का भरसक प्रयास आपको करना चाहिए। अक्टूबर के बाद वैवाहिक जीवन में भी काफ़ी बेहतरी आएगी और आपका निजी जीवन अधिक सुखद मालुम होगा। कुल मिलाकर इस साल आप जीवन में प्रगति करेंगे और अपनी दुर्बलताओं को दूर कर आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 मकर राशिफल

कुम्भ राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुम्भ राशि का चिह्न
कुम्भ राशि के जातको, आपका निर्णय इस वर्ष आपकी प्रगति की बुनियाद रखेगा। आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी सुदृढ़ होगी। लंबी यात्राओं का योग भी इस वर्ष बन रहा है। राशिफल 2018 के मुताबिक़ इस वर्ष आप बुद्धिमत्तापूर्ण फ़ैसले करेंगे। यदि आप ध्यान दें तो आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार हो सकता है और लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आप अच्छे क्रिया-कलापों में समय लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और स्नेह छाया रहेगा। हालाँकि साल के शुरुआती दो महीने थोड़े चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि इस दौरान थोड़े झगड़े हो सकते हैं या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, उन्हें थोड़ा ज़्यादा ध्यान देना पड़ेगा; साथ ही उन्हें एक-दूसरे को अधिक समझने की भी आवश्यकता है। छात्र-छात्राएँ कड़ी मेहनत करेंगे। बच्चों के चलते थोड़ी खीझ हो सकती है, लेकिन याद रखें–उन्हें फलने-फूलने के लिए प्रेम की ज़रूरत होती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक और प्रगति से भरा रहेगा।

कुम्भ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 कुम्भ राशिफल

मीन राशिफल 2018
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि का चिह्न
मीन राशि के जातक संवेदनशील होते हैं–आन्तरिक और वाह्य दोनों ही नज़रिए से। इस वर्ष आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ास तौर पर आपको पूरे वर्ष अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आवश्यकता से अधिक तनाव और बहुत ज़्यादा काम-काज आपकी तबियत ख़राब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे प्रयत्न झोंक देते हैं ताकि मन मुताबिक़ परिणाम हासिल हो सकें। वरिष्ठ आपसे काफ़ी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर जनवरी का महीना थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक काम फ़रवरी के लिए टालना बेहतर रहेगा। उसके बाद वित्तीय तौर पर स्थितियों में काफ़ी सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको हर तरह से पूरा सहयोग करेगा। काम-काज के चलते स्थान-परिवर्तन का योग भी नज़र आ रहा है। बच्चों को सही-ग़लत की सीख देने के लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख़्ती से पेश आना पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शॉर्टकट निकालने की कोशिश कर सकते हैं और स्वभाव कुछ मनमौजी होने की संभावना है–पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान बनाए रखें। आप जीवन में भी शॉर्टकट मारने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दीर्घावधी में सीधे चलना ही ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होता है। अक्टूबर के बाद जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। इस साल आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए और कार्य व निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2018 मीन राशिफल

11/12/2017

मीन साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec
काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फ़ल जल्द ही मिलेगा जिसपर आपका अधिकार हैं।कार्यस्थान पर कोई या आपका साथी आप पर बहुत दबाव बना रहे है। आपके इर्दगिर्द गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही हैं जिससे आप तंग आ चुके है, फिर भी आप शांत एवं निष्पक्ष हैं।आपके सनकीपन के कारण वरिष्ठों को आप पर नकारात्मक राय प्रपट होगा । किसी अच्छे समुपदेशक के साथ खुलकर बात करने से आपको इसका हल मिलेगा।आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ़ आकर्षित होंगे।आप भावनात्मक प्रबलता और अत्यंत प्यार के लिये तरसते है और अत्यधिक जुनून का इंतजार करते हैं।प्रोत्साहन और सुनिश्चितता, जो आप दूसरों को प्रदान करते हैं, आपके लिए अत्यधिक स्वीकृति और तारीफ लाएँगे। बाद में यह आपके लक्ष्य तक पहुँचने में समर्थन प्राप्त करने के लिए आपकी सहायता करेगा।व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी।

Send a message to learn more

मकर  साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decखुदकी क्षमता को वास्तविकता सें अधिक ना समझे और भूल ना करें। अब शांत और स्थिर रहें औ...
11/12/2017

मकर साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

खुदकी क्षमता को वास्तविकता सें अधिक ना समझे और भूल ना करें। अब शांत और स्थिर रहें और प्रयोग करने की आपकी क्षमता को बढावा देने से पुर्व अच्छा विचार करें , क्यों कि वहा आपकी भूल होने की संभावना हो सकती है।कार्यस्थान पर कोई या आपका साथी आप पर बहुत दबाव बना रहे है। आपके इर्दगिर्द गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही हैं जिससे आप तंग आ चुके है, फिर भी आप शांत एवं निष्पक्ष हैं।आपका कैरियर या रुची कुछ भी हो, आपकी दृढ़ता, प्रबल इच्छा और बहुत सारा धीरज आपको जीत दिलाता है और अत्यधिक लोग आपकी शक्ति और तत्परता से मुकाबला तक नही कर पाते।साधारण शाम की पार्टी एवं नृत्य के बजाय आप किसी कल्पित जगह के लिये प्यार भरे सपने देखेंगे।आपके वर्तमान परियोजना में जो बदलाव आप करने जा रहे हो उसे टालना ज़्यादा ठीक रहेगा , क्योंकि आपके लिये समय अनुकूल नही है ।एक जन्मजात नेता के रूप में, आप एक उद्देश्य के साथ पथप्रदर्शक हैं। किंतु आप सच्चे मार्गों में दूसरे को दुख पहुँचाए बिना अपने लक्ष्यों तक पहुँचने की ओर प्रवृत्त होते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec
11/12/2017

धनु साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

वृश्चिक   साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decकाम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं श...
11/12/2017

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फ़ल जल्द ही मिलेगा जिसपर आपका अधिकार हैं।खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी। आनंद उठायें।भावनात्मक विस्फोट से केवल अंतहीन समस्याये उत्पन्न होती हैं। परिस्थिति चाहे अच्छी हो या बुरी उसका सामना शांति से करने हेतू खुद को तैयार कर लेना अच्छा होगा। आपके प्रियजनों के प्रति सहानुभूति दिखाने से आपकी छवि को कोई ठेस नही पहुंचेगी।जबरदस्त इरादे रखने वाली महिलाओं को नकारात्मक स्थितियों में लड़ने के लिये और जोश तथा बल प्राप्त होगा. आपके मेहनत का फल प्राप्त करने का समय अब आ गया हैं।अत्यंत आदरणीय मनुष्य होने के नाते लोगो की ज्यादा अपेक्षाओं के कारण आपको बोझ तले दबा हुआ महसूस होगा। केवल उन्ही समस्याओं को सुलझाएं जो आपके नियंत्रण में होगी, अत्यधिक प्रतिबद्धताओं से आपको अधिक तनाव होगा।आपने जो कार्य लिया है उससे आप घबराए हुए, तनावग्रस्त और उसके प्रति अतिप्रतिबद्ध हैं। इससे आपको केवल अधिक तनाव और मानसिक कष्ट ही होगा।माँ के रूप में आपका प्रेम और देखभाल इन दिनों अधिक उभरेगा, क्योंकि बच्चों के साथ-साथ निकाटके अन्य लोग भी आपके साथ रहते समय अधिक राहत महसूस करेंगे।प्रोत्साहन और सुनिश्चितता, जो आप दूसरों को प्रदान करते हैं, आपके लिए अत्यधिक स्वीकृति और तारीफ लाएँगे। बाद में यह आपके लक्ष्य तक पहुँचने में समर्थन प्राप्त करने के लिए आपकी सहायता करेगा।

तुला  साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decआपको जिंदगी से प्यार हैं और आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे।...
11/12/2017

तुला साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

आपको जिंदगी से प्यार हैं और आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे। परंतु आपका चिड़चिड़ा स्वभाव और खुदको ज्यादा प्यार करना आपके प्रियजनो को दुख पहुंचा सकता हैं।आपके दोस्त एवं सहयोगियों से मिला समर्थन आपको इस हप्ते आपका सपना पूरा करने में सहायक साबित होगा। दुसरों की सलाह स्वीकार करने हेतू आपका सब्र भी ज़रुरी हैं।घर और कैरियर दोनो के बीच भागदौड करने वाली महिलाओं को कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पडेगा जिनमें उनका समय और शक्ति दोनो का अपव्यय होगा।बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको पूरी तरह छुटकारा मिलने तक ध्यान चिंतन करते रहें।आप अधिक स्वतंत्र और मुक्त प्रेमी होने की प्रकृति व्यक्त करेंगी, यदि दूसरे लोग, विशेष रूप से वे जो आपके प्रिय हैं, आपको गलत समझे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।गलती करना मानव स्वभाव है और क्षमा करना भगवान है'। आपने जो गलती अनजाने में की है उसके लिए अपने प्रियजनों से माफी मिलने से आप अधिक शांति का अनुभव करेंगे।आप अत्यधिक शक्ति को धारण करते हैं और नई परियोजनाओं, नए लोगों और नई रुचियों को प्रेम करते हैं और अपनी आशावादी प्रकृति के द्वारा स्वयं को फिर से नया अनुभव करेंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decआपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ ...
11/12/2017

कन्या साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तविकता आपके सामने होते हुये भी आप ज़रुरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं।उनके जीवन में पैतृक देखभाल की कितनी ज़रुरत है यह समझ में आने के बाद आप उनके साथ बिताने के लिए अधिक समय निकालेंगे ।आपको अपना नया प्यार मिलने से, पुरुष होने के नाते आपमें जो विशेषताएं हैं वो समझने में यह सप्ताह आपको मदद करेगा जैसे प्रशंसनीय, हाजिर जवाब और दरियादिल होना.आपकी गहरी, घनिष्ठ दोस्ती, जिसने हमेशा अपने जीवन में एक गहरा अर्थ जोड़ा है, जीवन भर के लिए जरूरी होने वाले जीवनसाथी साबित होंगे । आगे बढ़कर प्रस्ताव रखिए आप पहले ही बहुत विलंब कर चुके हैं।ऐसे लोग जो आपके साथ मिले होते हैं वे आपको आपकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सतत् समर्थन पर निर्भर पाएँगे जो आप उन्हें प्रदान करते हैं।दूसरे लोगों के लिए आप स्वयं के निर्भीक निर्णयों के साथ एक मजबूत व्यक्तित्व के व्यक्ति हो सकते हैं। इससे दूसरेआपकी आलोचना भी करेंगे क्योंकि आप एक महिला होने के बावजूद भी दृढ़ हैं।व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी। आपका मस्तिष्क जो कहता है उसके साथ चलते रहिए, किंतु इसका अर्थ दूसरों की राय के प्रति पूर्ण रूप से टिके रहना नहीं है।आपकी अनिश्चितता की समझ आपके अंदर चिंता, अवसाद और भय का निर्माण करेगी। कुछ दिनों का अवकाश लीजिए और अपने परिवार के साथ रहिए जो आपके जीवन में पुनरुद्धार और सामंजस्य को वापस लाने में सहायता करेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decआपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा।...
11/12/2017

सिंह साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

आपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तविकता आपके सामने होते हुये भी आप ज़रुरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं।आपकी बंद परियोजनों पर कार्य करने के लिये यह एक अच्छा सप्ताह है। नये जीवन के लिये तैयार रहें। आगे कैसे बढ़े इसके बारे में अगर आप अनिश्चित हैं, तो अपना लक्ष्य तय करना आपका पहला कदम होगा।आपके दरियादिल एवं जोशपूर्ण लक्षण आपके लिये बहुत प्यार और खुशी के पल लेकर आयेंगे।संभवत: दुनिया आपको तनाव देने और आजमाने का प्रयास कर रही हो, और यद्यपि आप स्वयं को अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों से परिभाषित करती हों, तथापि आपको अपने सहकर्मियों को अभी भी यह याद दिलाने की आवश्यकता हो सकती है कि एक महिला होना आपको कमजोर नहीं बनाता है और आपके अंदर एक पुरुष है।आपको लंबे समय से परेशान कर रही किसी बीमारी से आराम मिलेगा, और आप अधिक शांत अनुभव करेंगे। आप अपने चिकित्सक की बातों पर अधिक विश्वास करना प्रारंभ करेंगे।आपकी स्वयं की दार्शनिक विचारधारा है जो व्यक्तिगत निर्णय लेते समय आपका मार्गदर्शन करती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decआप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षि...
11/12/2017

कर्क साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षित हो सकते है। आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आकर्षण आपसे उसके वास्तविक स्वभाव को छुपा सकता है।काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फ़ल जल्द ही मिलेगा जिसपर आपका अधिकार हैं।कार्यस्थान पर कोई या आपका साथी आप पर बहुत दबाव बना रहे है। आपके इर्दगिर्द गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही हैं जिससे आप तंग आ चुके है, फिर भी आप शांत एवं निष्पक्ष हैं।आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ़ आकर्षित होंगे।साधारण शाम की पार्टी एवं नृत्य के बजाय आप किसी कल्पित जगह के लिये प्यार भरे सपने देखेंगे।आप की समझ और कुशाग्रता से जिन परियोजनाओ पर कार्य करने में आप सक्षम है उस पर आपकी विलासिता और आलसीपन से लगाम लग सकता हैं। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर रहें और उनकी आलोचना न करें।आप अपने कुछ मित्रों को आपके विश्वास और ईमानदारी का दुरुपयोग करते हुए पाएँगे। वे आपको निराश और शर्मिंदा करेंगे कि आपने उन लोगों पर इतने समय तक विश्वास किया।प्रोत्साहन और सुनिश्चितता, जो आप दूसरों को प्रदान करते हैं, आपके लिए अत्यधिक स्वीकृति और तारीफ लाएँगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Decआपको जिंदगी से प्यार हैं और आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे।...
11/12/2017

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

आपको जिंदगी से प्यार हैं और आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे। परंतु आपका चिड़चिड़ा स्वभाव और खुदको ज्यादा प्यार करना आपके प्रियजनो को दुख पहुंचा सकता हैं।आपके रिश्ते में बहुत कठिण समय चल रहा हैं जिसके लिये आपको सामाजिक तौर पर आत्माभिव्यक्ति तथा अधिक संतोष पाने हेतू व्यक्तिगत सायकोथेरपी तथा ग्रुप थेरपी की ज़रुरत हैं ।अधिकारियों द्वारा नयी परियोजना के लिये स्वीकृति देने से आपके विचारों, जो अब तक आपके दिमाग तक ही सीमित था, के विकास और उसको अमल में लाने का अवसर प्राप्त होगा।घर और कैरियर दोनो के बीच भागदौड करने वाली महिलाओं को कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पडेगा जिनमें उनका समय और शक्ति दोनो का अपव्यय होगा।आपके प्रतिभा को योग्य मार्गदर्शन मिलेगा और बचपन से आपके मन में जो मिथ्या बाते चल रही थी उससे भी छटकारा मिलेगा।आप अधिक स्वतंत्र और मुक्त प्रेमी होने की प्रकृति व्यक्त करेंगी, यदि दूसरे लोग, विशेष रूप से वे जो आपके प्रिय हैं, आपको गलत समझे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।यद्यपि आप अधीर, आवेगी हैं और आपको अत्यधिक उत्तेजना की तलाश है, तथापि आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec इस हप्ते स्वयं और अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए । आप अभी काफ़ी दबाव में होने के ...
11/12/2017

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 10 Dec - 16 Dec

इस हप्ते स्वयं और अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए । आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो रही हैं। वे शायद किसी तनावपूर्ण स्थिति में है जहाँ उन्हे भयावह लगने की वजह से सुरक्षा की ज़रुरत हैं।आपके दिमाग में बहुत सारे विचार आएंगे । अब आपको सहकर्मियोंकी सहायता तथा उन्हे अमल मे लाने हेतू आत्मविश्वास की ज़रुरत हैं।आपकी योग्यता, रचनात्मकता और प्रतिभा के कारण आपको आपके प्रयासों के लिये जल्द ही पुरस्कृत किया जायेगा। अपनी आगे की जिंदगी के लिये मजबूत नींव रखने का यह उचित समय हैं।आपकी दैनिक कार्यसूचियाँ संभवत: आपको अपने साथी के साथ कुछ रूमानी पलों का मजा लेने से काफी समय से रोक रहा है । इस कठिन समयसूची से बाहर निकलें और अपने साथी एवं बच्चों के साथ वापस एकरूपता प्राप्त करने के लिए कुछ समय व्यीतत करें जिसकी आपको लंबे समय से कमी है।सदाचार का कोई कार्य, किसी व्यक्ति को उसकी उस गलती के लिए क्षमा करना जिसने आपको दुख पहुँचाया, आपकी ओर से आपको अपने प्रियजनों के बीच अधिक आदरणीय बनाएगा।उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए आपके बच्चों के अलग होने के साथ अवसाद की भावना आपके अंदर की माँ को निचोड कर रख देगी। आने वाले दिनों से आपको वापस मिजाज में लाने की अपेक्षा है।

Address

Model Town
Model Town
110009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astro4u posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share