The Grand Storage Box

19/09/2026
18/09/2026

10/09/2026

#मुजफ्फरपुर में 4.55 लाख पेंशनधारियों को मिली 54 करोड़ की सौगात, मनाया गया पेंशन उत्सव, डीएम ने की लाभार्थियों से जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील

मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के 4,55,871 पेंशनधारियों के खातों में अगस्त माह के कुल 54 करोड़ 04 लाख 22 हजार 300 रुपये पेंशन राशि हस्तांतरित की गई।

पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि तथा राशि के ट्रांसफर से जिले के वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर को “पेंशन उत्सव” के रूप में मनाया गया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल का संदेश देना है।

मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, अपर समाहर्ता , विभागीय जांच संजय कुमार , सहायक निदेशक , जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अभिषेक कुमार सहित कई वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया और लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्य का स्वागत करते हुए इसे गरीब, वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।
विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का अंतरण

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 4,55,871 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,40,422 लाभार्थियों के खाते में 15 करोड़ 47 लाख 87 हजार 500 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 31,203 लाभार्थियों के खाते में 3 करोड़ 48 लाख 58 हजार 600 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के 2,616 लाभार्थियों के खाते में 28 लाख 98 हजार 600 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 29,162 लाभार्थियों के खाते में 3 करोड़ 33 लाख 12 हजार 700 रुपये तथा बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 24,048 लाभार्थियों के खाते में 2 करोड़ 73 लाख 25 हजार 700 रुपये की राशि भेजी गई।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 2,28,420 लाभार्थियों के खातों में 28 करोड़ 72 लाख 39 हजार 200 रुपये का अंतरण किया गया। इस प्रकार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 54 करोड़ 04 लाख 22 हजार 300 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।

लाभार्थियों ने जताया आभार

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि उनके लिए आर्थिक राहत का बड़ा माध्यम बनेगी। कई लाभार्थियों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में ₹400 प्रतिमाह की राशि उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी, जबकि ₹1100 प्रतिमाह मिलने से दवा, भोजन, कपड़े तथा अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में काफी सहायता मिलेगी।

लाभार्थियों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विशेष रूप से वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं निराश्रित विधवाओं के लिए यह सहायता सम्मानजनक जीवन जीने का आधार बनेगी।
डीएम ने दी बधाई, जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसी उद्देश्य से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया गया है।

डीएम ने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित होता है कि पेंशन राशि का भुगतान केवल जीवित एवं पात्र लाभार्थियों को ही किया जाए। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है तथा सरकारी संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित होता है। जिलाधिकारी ने शेष सभी पेंशनधारियों से अपील की कि वे अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उनकी पेंशन का भुगतान बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके।

#पेंशन

09/09/2026

Address

Jamia Nagar
New Delhi
110025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Grand Storage Box posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Grand Storage Box:

Shortcuts

Share