15/12/2020
दूल्हा-दुल्हन फायरिंग के बहुचर्चित मामले में नीमकाथाना में आक्रोश सभा कर निकाली विशाल रैली
पाटन थानाधिकारी को हटाने व अन्य आरोपियों को 3 दिन में गिरफ्तार नहीं किया गया तो 18 को आर-पार की लड़ाई का ऐलान!
दूल्हा-दुल्हन फायरिंग प्रकरण की प्रदेश भर में चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल सहित कई जाने-माने लोगों ने घटना पर जताया खेद!
नीमकाथाना कस्बे के नेहरू पार्क में मंगलवार को बहुचर्चित दूल्हा-दुल्हन प्रकरण को लेकर सर्व समाज की आक्रोश सभा आयोजित हुई! जिसमें वक्ताओं ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली! सभा के बाद सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोशीले नारों के साथ विशाल रैली निकाली! रेली जब उपखंड कार्यालय पर पहुंची तो एक बार माहौल गरम हो गया बाद में पुलिस के आला अधिकारियों एंव आंदोलन में शामिल नेताओं ने समझाइश कर शान्त किया! इस मौके पर प्रतिनिधित्व मंडल एवं उपखंड अधिकारी साधुराम जाट एंव डीवाईएसपी सांवरमल नागोरा को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा! धरने पर मौजूद अधिकारियों के सामने ही आक्रोशित लोगो ने मांग रखी की पाटन एसएचओ नरेंद्र बढ़ाना को सस्पेंड किया जाए और प्रकरण मे बचे हुए दोषी मुल्जिमो को गिरफ्तार किया जाए! जिसके बाद धरना स्थल पर ही डीवाईएसपी एंव एसडीओ ने रैली को संबोधित किया कि दोषी लोगों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा और अगर पाटन एसएसओ दोषी पाया गया तो उसे तत्काल हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी! गुस्साए जनप्रतिनिधियों ने इस घटनाक्रम में तत्काल मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करते हुए न्याय करने की बात कही है! उनका कहना था कि स्थानीय विधायक का इस मामले में कोई सुध नहीं लेना भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है! उन्होंने कहा कि नीमकाथाना पाटन क्षेत्र पिछले काफी समय से अपराधियों की शरण स्थली बन गया है! बदमाशों को पुलिस का सरक्षण है! अपराधियों के तो हौसले बुलंद है तो यह सब अब नहीं चलेगा! मुख्य तौर पर खेतड़ी के पूर्व विधायक पूरणमल सैनी ,आदिवासी श्री मीन सेना संघ के प्रदेश प्रधान एवं श्री मीन सेना के प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, बसपा नेता राजेश भाईडा़, संविधानिक विचार मंच के संस्थापक गीगराज जोड़ली, नीमकाथाना महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद सैनी रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी सुरज्ञान सिंह मीणा नीमक