21/07/2023
बीते दिन घुँसा ग्राम मे हुई घटना मे अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कुछ लोगों द्वारा video edit करके फेसबुक पर डाली जा रही है! इन video मे सिर्फ वही भाग दिखाया जा रहा है! जिसमे ढाडी घुँसा ग्राम की महिलाओं द्वारा सेब तोड़ने का विरोध किया जा रहा है!
जबकि देवता की ज़मीन के मालिक बनकर, जबरन अध पक्की सेब की फसल को तोड़ने आए इन लोगों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलुकी की गई! महिलाओं को धक्के दिए गए व पैरों से मारने का प्रयास किया गया! जिस सेब को हम पूजते है, उस सेब को स्वयं देवता महाराज बनाड के बजीर व उनके साथ आए लोगों द्वारा पैरों के निचे रौंदा गया! अब Video edit करने के बाद आधी अधूरी video फेसबुक पर डालकर अपनी गलतियां छुपाई जा रही है! देवता बनाड़ महाराज सभी के आराध्य देव है! ढाडी घुँसा ग्राम के लोग भी देवता बनाड को पूजते है! देवता महाराज पर किसी व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं है! ना ही देवता के बगीचे पर किसी का अधिकार है!
इस पोस्ट के साथ एक video ऐसा भी जिसमे महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करने वाला शख्स बाद मे अपनी गलती मानकर सबसे माफ़ी मांग रहा है! अपने देवता महाराज की, अपने गाँव की और अपने हक़ हकूक की लड़ाई हमेशा महिलाओं ने लड़ी है! आगे भी इस लड़ाई से ढाडी घुँसा ग्राम की महिलाएं पीछे नहीं हटेगी!
🙏जय देवता बनाड, जय देवता क्यांलू, जय देवता देशमोलिया🙏