14/02/2026
संस्कार वैली स्कूल, मनझोली परिसर में सम्यक आरोग्य अस्पताल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान दिया गया। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण भी।
इस शिविर में 300+ से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक परीक्षण किए गए। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।
यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं था, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण रहा।
सम्यक आरोग्य अस्पताल
हर इलाज में विश्वास, हर कदम पर जिम्मेदारी।