14/09/2019
आयुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के तहत सिमडेगा जिला में चल रहे कार्यों की समीक्षा।
पोलिंग बूथों पर वोटरों की समूचित व्यवस्था सुनिश्चि करायें अधिकारी- आयुक्त
वोटर लिस्ट में बदलाव एवं मतदान केंद्रों की जानकारी राजनैतिक दलों को सुनिश्चित करायें निर्वाचन पदाधिकारी- आयुक्त
सिमडेगा- सिमडेगा परिसदन में दिनांक 13 सितंबर 2019 को मतदाता सूची प्ररेक्षक सह- आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची श्री विनोद कुमार ने माननीय सांसद/माननीय विधायकों एवं उनके प्रतिनिधियों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिले के अधिकारियों के साथ मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के कार्य की समीक्षा की।
आयुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा मतदान सूची हेतु विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, अतः आप सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निवेदन होगा की इस कार्य में जिला निर्वाचन शाखा के साथ मिलकर अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की पहल करें। साथ ही बूथ स्तरों पर प्रयाप्त संसाधनों का आकलन कर उसमें सुधार हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास करें। आयुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों से कहा कि मतदान सूची नये बदलाव एवं मतदान सूची में नये मतदाता को शामिल करने हेतु विशेष कैंप का आयोजन करें साथ ही लोगों को जागरूक कर उन्हें मतदान के प्रेरिणत करें।
उन्होंने उप-निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि मतदान सूची में बदलाव एवं मतदान केंद्रों की वस्तुतः स्थिति की जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दें। समीक्षा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त, सिमडेगा श्रीमती विप्रा भाल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सिमडेगा जिले के दोनों विधानसभा में विशेष अभियान चलाकर किया जा रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवश्यकत सुविधा प्रदान करने की पहल की जा रही है।
समीक्षा बैठक के दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक, उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, आइटीडीए- निदेशक, जिला योजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के अंचला अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।