05/07/2026
"ये सिर्फ जूते नहीं हैं... मेरे पापा की निशानी हैं।"
इक्का के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब एक पत्रकार की नज़र सनी देओल के पुराने और घिसे हुए जूतों पर पड़ी, तो उन्होंने सवाल कर लिया।
सनी देओल का जवाब सुनते ही पूरा माहौल भावुक हो गया।
उन्होंने कहा कि ये उनके पिता, महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के पुराने जूते हैं, जिन्हें उन्होंने जानबूझकर पहना है। उनके लिए ये सिर्फ जूते नहीं, बल्कि अपने पिता की यादें, संस्कार और आशीर्वाद हैं।
एक सुपरस्टार चाहें तो दुनिया के सबसे महंगे जूते पहन सकता है, लेकिन सनी देओल ने अपने पिता की निशानी को चुना। यही संस्कार उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।
पिता की विरासत सिर्फ नाम से नहीं, सम्मान से आगे बढ़ती है... और सनी देओल ने यह बात एक बार फिर साबित कर दी।