31/07/2026
गंगनहर नहीं होती तो फ़िरोज़पुर अबोहर पाकिस्तान में चले जाते।
***************************************************
साल 1899 - 1900 बीकानेर रियासत में छप्पनिया अकाल से भुखमरी और महामारी फैल गई, इसमें लाखों लोग और मवेशी मर गए, लोगों को जिंदा रहने के लिए खेजड़ी की छाल और पेड़ों की पत्तियां तक खानी पड़ी, उस समय माहाराजा श्री गंगा सिंह बहुत दुखी हुए उन्होंने सोचा कि अगर बीकानेर रियासत के लोगों को बचाना है, तो पंजाब की सतलुज नदी का पानी गंगनहर के माध्यम से बीकानेर रियासत में हर हाल में लाना होगा, परंतु यह आसान नहीं था।
वर्ष 1903 में महाराजा गंगा सिंह जी ने तय किया कि वे इस प्रोजेक्ट को जरूर पुरा करेंगे। इस बीच ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल डाइस ने सर्वे कर इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया लेकिन पंजाब और बहावलपुर रियासत ने काम रुकवा दिया गंग नहर का काम बन्द हो गया, परंतु महाराजा गंगा सिंह कब हार मानने वाले थे। उनको किसी भी कीमत पर पानी चाहिए था। उस के बाद 1913 मैं हालात बदले प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई बीकानेर की फौज ने युद्ध में अंग्रेजों का साथ दिया। अंग्रेजों की बनाई इंपिरियल वार केबिनेट का हिस्सा बने महाराजा गंगा सिंह। विश्व युद्ध के बाद जब वर्साई की संधि हुई तो इस संधि में हस्ताक्षर करने वाले महाराजा गंगा सिह भारत के एकमात्र राजा थे। इस कारण महाराजा गंगा सिंह का प्रभाव पूरे देश और अंग्रेज सरकार के बीच में बढ़ गया। इसका प्रणाम यह हुआ की 1919 में पंजाब सरकार ने सतलुज नहर प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पर हामी भर दी। उसके बाद एक समझौता हुआ पंजाब सरकार बहावलपुर रियासत और बीकानेर रियासत के बीच में एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ। उस के बाद 5 दिसंबर 1925 को नहर के आधारशिला रखी गई, गंग नहर का काम फिरोजपुर से शुरू हुआ। उस समय इस प्रोजेक्ट की लागत 5 करोड़ 50 लाख आई। जब गंगनहर को बनाने में समस्या आई तो इसके साथ-साथ एक रेलवे लाइन भी बनाई गई। जो अभी बनी हुई है,और लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। गंगानगर फिरोजपुर से लेकर श्रीगंगानगर तक 144 किलोमीटर लंबी नहर है, जिसे 2 साल में बनाया गया था। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गंगानगर बनने के बाद शिवपुरी हैंड पर महाराजा गंगा सिंह वायसराय लॉर्ड इरविन ने 26 अक्टूबर 1927 को गगनहर परियोजना का उद्घाटन किया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। उसके बाद गंगानगर शहर की स्थापना की गई। उसके बाद महाराजा गंगा सिंह ने खेती किसानी के लिए पंजाब के किसानो बहावलपुर के किसानों को श्रीगंगानगर जिले में बसाना शुरू किया जिसमें बड़ी संख्या सिख किसानों की थी। उनके लिए चकबंदी की गई, हर गांव में गुरुद्वारे के लिए मंदिर के लिए पांच बीघा जमीन महाराजा गंगा सिंह द्वारा निशुल्क दी गई, जो वर्तमान में भी गुरुद्वारों मंदिरों के नाम जमीन लगी हुई है, इतना ही नहीं महाराजा गंगा सिंह जी ने बढाई गिरी का काम करते थे उसको भी 5 बीघा, पानी ढोने का काम करते थे मेहरा जाति को उसको भी 5 बिघा, मरे हुए पशुओं का चमड़ा उतारने का काम करते थे, उनके लिए भी पांच बीघा जमीन निशुल्क दी गई। ऐसी जमीनें अभी भी श्रीगंगानगर जिले में हजारों की संख्या में मिल जाती है गांव में। अब बात करते हैं भारत-पाकिस्तान बंटवारे के टाइम की उस समय से लेकर अब तक गंग नहर को फिरोजपुर से पानी दिया जाता है। इसको हुसैनी वाला हेड वर्क्स संचालित करता था। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो हुसैनी वाला हेड वर्क्स पाकिस्तान का हिस्सा बन रहा था। इसके साथ-साथ फिरोजपुर अबोहर भी पाकिस्तान का हिस्सा बन रहे थे। अगर हुसैनी वाला हेड वर्क्स पाकिस्तान में चला जाता तो गंग नहर का संचालन कैसे होता, उसको पानी कैसे मिलता। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीकानेर रियासत के तत्कालीन महाराजा शार्दुल सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने अपने प्रयास करके दोनों देशों के बीच खिंची जा रही रेखा को ही बदलवा दिया। इसलिए कहा जाता है कि फिरोजपुर इसलिए भारत का हिस्सा बना क्योंकि उसमें हुसैनी वाला हेड वर्क्स गंगनहर को पानी दे रहा था। महाराजा गंगा सिंह को कलयुग का भागीरथ भी कहा जाता है। कलयुग के भगीरथ महाराजा गंगासिंह जी के कारण ही श्रीगंगानगर जिला धान का कटोरा कहलाता है, महाराजा गंगासिंह जी ने 1938 में ही जैसलमेर तक पानी पहुंचाने हेतु केनाल रूट नक्शा बना दिया था। 1944 में जब वे मुंबई में इलाजरत थे, तब अपने एडीसी को बुलाकर भाखड़ा डेम की फाइल मंगवा कर देर रात तक उस पर फुल इंस्ट्रक्शन दिए थे और सुबह के समय उनका देहावसान हो गया था। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए भी अन्तिम समय में भी अपने राज्य की प्रजा की चिन्ता करते हुए नहरी प्रोजेक्ट पर डिस्कस करना उनकी जनहित सोच को दर्शाता है।