16/09/2026
भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देश के लाखों श्रमिक भाई-बहनों के हित में निर्णय लेते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी है।
इस निर्णय से देश के करीब 51 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के सुनिश्चित लाभ से श्रमिकों का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा। यह पहल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और रोजगार को अधिक व्यवस्थित एवं औपचारिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।