17/02/2026
पिछले कुछ दिनों से ओखला प्लांट में चल रही मेंटिनेंस गतिविधियों के कारण सोनिया विहार के पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिससे क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब यह कार्य धीरे-धीरे पूर्ण कर लिया गया है और जल आपूर्ति सामान्य होने की प्रक्रिया में है।
संगम विहार में सोनिया विहार का पानी सुचारू रूप से प्राप्त हो, इस उद्देश्य से माननीय विधायक संगम विहार श्री चंदन कुमार चौधरी जी ने जल बोर्ड को विशेष निर्देश दिए हैं। *मंगल बाजार एवं रतिया मार्ग स्थित वॉल्व को समय पर खोलने और उनके समुचित संचालन हेतु अलग से एक कर्मचारी की नियुक्ति भी सुनिश्चित कराई गई है।*
अब यह नियुक्त कर्मचारी विशेष रूप से इन दोनों वॉल्व के संचालन एवं निगरानी के लिए जिम्मेदार रहेगा, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
आशा है कि इस व्यवस्था से जिनको सोनिया विहार का पानी मिल रहा था उन्हें अब बेहतर और नियमित जल सुविधा प्राप्त होगी तथा भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं में कमी आएगी।
*विधायक कार्यालय*
*संगम विहार विधानसभा*