14/03/2023
जन्मदिन के आते ही जिस चीज का हमें सबसे ज्यादा इंतजार होता है वह होता है दोस्तों और परिवार वालों से मिलने वाली शुभकामनाओं का। अपने चाहने वालों से जब हमें जन्मदिन के बधाई संदेश मिलते हैं तो हमारा जन्मदिन और भी बेहतर और यादगार बन जाता है। कभी-कभी तो जो हमें बधाई संदेश मिलते हैं वह किसी महंगे गिफ्ट से भी कहीं बढ़कर होते हैं।