13/11/2021
VUCA world में कुछ बड़ा कर पाना, आसान नहीं है ।
Volatility
Complexity
Uncertainty
Ambiguity
दुनिया इतनी तेज़ी से बदल रही है कि अगर आपने सही सिग्नल नहीं पकड़ा, तो भईया, मेहनत पूरी लगेगी और फ़ल कुछ नही मिलेगा ।
कोई नही बताएगा ये बात, क्योंकि हर कोई अपने आपको संभालने में लगा हुआ है ।
आपको करना क्या है ?
1) नई, रिलेवेंट स्किल्स सीखिए ।
2) सही लोगों से नेटवर्क कीजिए ।
3) टेक्नोलॉजी को समझिए, यह ज़रूरी है ।
4) पैसे के पीछे मत भागिए । पैसा खोने का सबसे आसान तरीका है - पैसे के पीछे भागना ।
5) सही कम्युनिटी का हिस्सा बनिए - यह सबसे ज़्यादा ज़रूरी है । यह गलत हुआ तो सब बिगड़ जाएगा ।
आंखों पर पट्टी बांधकर भागना बंद करो । VUCA world को समझो और आगे बढ़ो ।
जो भी यह पढ़ रहा है, आप सफल हों ।