08/06/2026
*आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आगरा मंडल समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न* 📍
*दिनांक: 08/06/2026*
आज आगरा में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक को *88 दक्षिण विधानसभा के प्रभारी जनाब जावेद कुरैशी जी* ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ मज़बूती, आगामी रणनीति एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
महापुरुषों के चित्रों के समक्ष आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज के हक-हुकूक की लड़ाई को और तेज़ करने का संकल्प लिया।
सभी साथियों की सक्रिय उपस्थिति और सुझावों के लिए आभार हर बूथ, हर घर तक पहुंचेंगे।
*संगठन ही शक्ति है — आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कारवां बढ़ता रहेगा।*
8June2026