17/01/2026
🌞 *वैदिक पंचांग* 🌞
🌤️ *दिनांक - 17 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास - माघ*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 12:03 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र - मूल सुबह 08:12 तक पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग - व्याघात रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:26 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 07:19*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:17*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण*-
💥 *विशेष - चतुर्दशी व अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🚩 ~*सनातन पंचांग* ~ 🚩
🌷 *माघ-मौनी अमावस्या* 🌷
➡ *18 जनवरी 2026 रविवार को माघ-मौनी अमावस्या है ।*
🙏🏻 *माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस नामकरण के लिए दो मान्यताएं हैं ।*
🙏🏻 *इस दिन मौन रहना चाहिए। मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन रहकर प्रयाग संगम अथवा पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।*
🙏🏻 *ऐसा माना जाता है इस दिन ब्रह्मा जी ने स्वयंभुव मनु को उत्पन्न कर सृष्टि का निर्माण कार्य आरम्भ किया था इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के अनुसार माघ मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या को सूर्योदय से पहले जो तिल और जल से पितरों का तर्पण करता है, वह स्वर्ग में अक्षय सुख भोगता है। जो उक्त तिथि को तिल की गौ बनाकर उसे सब सामग्रियों सहित दान करता है, वह सात जन्म के पापों से मुक्त हो स्वर्गलोक में अक्षय सुख का भागी होता है। ब्राह्मण को भोजन के योग्य अन्न देने से भी अक्षय स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जो उत्तम ब्राह्मण को अनाज, वस्त्र, घर आदि दान करता है, उसे लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती।*
🙏🏻 *इस दिन पितृ पूजा, श्राद्ध, तर्पण, पिण्ड दान, नारायणी आदि कर सकते है। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या पितृ कर्म के लिए विशेष होती है परंतु युगादि तिथि तथा मकरस्थ रवि होने के कारण मौनी अमावस्या का महत्व कहीं ज्यादा है। अगर आप पितृदोष से पीड़ित हैं अथवा आपको लगता है की आपके पिता, माता अथवा गुरु के कुल में किसी को अच्छी गति प्राप्त नहीं हुई है तो आज तर्पण (विशेषतः गंगा किनारे) जरूर करें।*
🙏🏻 *अगर आप सौभाग्यशाली हैं और इस दिन गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं तो तर्पण के अलावा भी बहुत कृत्य हैं। स्कंदपुराण में भगवान शिव का कथन है ।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से भक्तिपूर्वक गुड़, घी और तिल के साथ मधुयुक्त खीर गंगा में डालते हैं, उसके पितर सौ वर्षों तक तृप्त बने रहते हैं और वे संतुष्ट होकर अपनी संतानों को नाना प्रकार की मनोवाञ्छित वस्तुएं प्रदान करते हैं।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से गंगाजल के द्वारा शिवलिंग को स्नान कराते हैं, उनके पितर यदि भारी नरक में पड़े हों तो भी तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *जो एक बार भी ताँबे के पात्र में रखे हुए अष्टद्रव्ययुक्त (जल, दूध, कुश का अग्रभाग, घी, मधु, गाय का दही, लाल कनेर तथा लाल चंदन) गंगाजल से भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं, वे अपने पितरों के साथ सूर्यलोक में जाकर प्रतिष्ठित होते हैं।*
🙏🏻 *जो गंगा के तट पर एक बार भी पिण्डदान करता है, वह तिलमिश्रित जल के द्वारा अपने पितरों का भवसागर से उद्धार कर देता है।*
🙏🏻 *पिता/माता/गुरु/भाई/मित्र/रिश्तेदार किसी के भी कुल में कोई किसी भी तरह, किसी भी अवस्था में मरा हो (चाहे अग्नि से या विष से या आत्मदाह अथवा अन्य प्रकार से मृत्यु) आज सब पितरों का उद्धार संभव है।*
🙏🏻 *माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या युगादि तिथि है। अर्थात इस तिथि को चार युगों में से एक युग का आरम्भ हुआ था। स्कंदपुराण के अनुसार “माघे पञ्चदशी कृष्णा द्वापरादिः स्मृता बुधैः” द्वापर की आदि तिथि हैं जबकि कुछ विद्वान इसको कलियुग की प्रारम्भ तिथि मानते हैं। युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन कई गुना फल देता है l प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*
🙏🏻 *इस दिन साधु, महात्मा तथा के सेवन के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए तथा उन्हें रजाई, कम्बल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए। इस दिन गुड़ में काले तिल मिलाकर मोदक बनाने चाहिए तथा उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर ब्राह्मणों को देना श्रेयस्कर है। इसी पुण्य पर्व पर विभिन्न प्रकार के नैवेद्य मिष्टान्नादि षट्रस व्यंजनों से ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें द्रव्य दक्षिणादि से संतुष्ट कर प्रणामादि कर सादर विदा करना चाहिए।*
🙏🏻 *गौशाला में गायों के निमित्त हरे चारे, खल, चोकर, भूसी, गुड़ आदि पदार्थों का दान देना चाहिए तथा गौ की चरण रज को मस्तक पर धारण कर उसे साष्टांग प्रणाम करना चाहिए।*
🙏🏻 *माघी अमावस्या को प्रात: स्नान के बाद ब्रह्मदेव और गायत्री का पूजन करें। गाय, स्वर्ण, छाता, वस्त्र, पलंग, दर्पण आदि का मंत्रोपचार के साथ ब्राह्मण को दान करें। पवित्र भाव से ब्राह्मण एवं परिजनों के साथ भोजन करें। इस दिन पीपल में आघ्र्य देकर परिक्रमा करें और दीप दान दें। इस दिन जिनके लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन करें।*
🚩 *दैनिक राशिफल* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपकी अच्छे कामों से एक नई पहचान बनेगी और यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होता दिख रहा है। आपके परिवार में सदस्य काम को लेकर आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नये संपर्कों से मिलकर फायदा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक कलह को भी दूर करने का मौका मिल सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपका इधर-उधर आना-जाना भी लगा रहेगा, लेकिन खर्चे में भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे और आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलना होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें। आप कहीं घूमने-फिरने जाए, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर सभी लोगों को हैरान करेंगे।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रहने लोगों को पहचान कर चलना होगा, क्योंकि आपके कुछ मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको किसी दूर रहना एक परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल अच्छा रहेगा।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन काम का प्रेशर भी उतना ही अधिक रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी को लेकर कहीं बाहर से बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको जोश की जगह होश में काम करने की आवश्यकता है और अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चले, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपको कारोबार में अपने काम में सफलता मिलती दिख रही है। किसी पुराने मित्र के लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी आप निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिलने की संभावना है, लेकिन आप संतान की किसी गलत बात को लेकर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप अपने पिताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी भारी नुकसान को होने से बचा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मतभेद से दूर रहने की आवश्यकता है और आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको आर्थिक लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करने होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी। आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें और संतान पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।*
💐 *Good Morning* 🙏
💐🌹🌹🌹🌹🌹🙏