21/05/2026
हर साल 20 मई को अचानक Corporate दुनिया को याद आता है कि HR भी exist करता है
और सबसे मज़ेदार बात?
ज़्यादातर “HR Day” celebrations खुद HR ही organize करता है….जैसे Mothers’ Day भी Mother खुद प्लान करें
LinkedIn पर appreciation posts की बारिश होती है, managers HR को “backbone” बोलते हैं, और जो employees पूरे साल policy mails ignore करते हैं, वो भी अचानक ❤️ react करने लगते हैं।
लेकिन HR सिर्फ एक दिन की तारीफ deserve नहीं करता।
क्योंकि HR को कम budget में अच्छे talent hire करने होते हैं, conflicts handle करने होते हैं, exits को emotionally manage करना होता है, stressful time में employees को engaged रखना होता है, leadership को support करना होता है… और हर townhall में smile भी maintain करनी होती है।
और फिर भी हम लोगों को “resources” बोलते हैं Machines resource हो सकती हैं। Fuel resource हो सकता है। लेकिन इंसान resource नहीं होते।
आज का HR सिर्फ hiring नहीं करता। वो culture, trust, wellbeing, leadership और organisation की stability संभालता है।
शायद अब नाम बदलने का time भी आ गया है:
“People & Culture Day” ज्यादा human लगता है और organisations के लिए एक छोटी सी advice:
HR को सिर्फ L edIn posts में celebrate मत करो।
उन्हें strategy में भी शामिल करो।
क्योंकि future में companies सिर्फ technology से नहीं जीतेंगी…
People से जीतेंगी।