24/04/2026
📘✨ नागर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), प्रयागराज (उपक्रम) की 12वीं बैठक एवं वर्ष 2026–27 की प्रथम छमाही बैठक का आयोजन ✨📘
नागर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), प्रयागराज (उपक्रम) की 12वीं बैठक एवं वर्ष 2026–27 की प्रथम छमाही बैठक का आयोजन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को नागर विमानन प्रशिक्षण कॉलेज (CATC), बमरौली, प्रयागराज में सफलतापूर्वक किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता नराकास, प्रयागराज (उपक्रम) के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक/प्रधानाचार्य, CATC, श्री वेंकटेश्वर एल. द्वारा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सरोज सिंह, विभागाध्यक्ष (हिंदी), सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज तथा डॉ. रितु अग्रवाल, वरिष्ठ मुख्य चिकित्साधिकारी, सीजीएचएस, प्रयागराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में केंद्रीय हिंदी सचिवालय से श्री राम नरेश तिवारी पिंडीवासा, श्री वी. मुरुगानंदम, महाप्रबंधक (CNS), श्री राजेश चावला, विमानपत्तन निदेशक, प्रयागराज हवाई अड्डा, सहित विभिन्न उपक्रमों के कार्यालय प्रमुख एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न उपक्रमों को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया—
🏆 प्रथम पुरस्कार (विभिन्न श्रेणियों में):
• प्रयागराज एयरपोर्ट
• पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
• फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
🏅 अन्य सम्मानित उपक्रम:
• पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
• भारतीय जीवन बीमा निगम
• डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
• नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड
सभी पुरस्कार अध्यक्ष, नराकास प्रयागराज (उपक्रम) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जो अत्यंत सराहनीय रहा।
यह बैठक राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रोत्साहन एवं प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई। ✨
#राजभाषा #नराकास