26/11/2026
हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार की वारदात सामने आई है। मिलन ढाबे पर रात करीब 1 बजे बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाश आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई।
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।