30/12/2025
🌱 **CSA जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम** 🌱
📍 **अल्मोड़ा | विकास खण्ड हवालबाग**
संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता, फ़लसीमा के तत्वावधान में दिनांक **30 दिसंबर 2025** को ग्राम **मांट** में **CSA (क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर)** विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में ** प्रगतिशील महिला कृषकों** ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन, जैविक व प्राकृतिक खेती, पॉलीहाउस से बेमौसमी सब्ज़ी उत्पादन, श्री अन्न फसलें तथा कीट-रोग एवं पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण से महिला कृषकों में **टिकाऊ, लाभकारी एवं जलवायु-अनुकूल कृषि** को लेकर जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा। 🌾🌍