31/07/2026
*सभी भिवाड़ी की RWA के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों के लिए महत्वपूर्ण अपील*
सभी को सादर नमस्कार।
आप सभी को सूचित किया जाता है कि शनिवार, 01 अगस्त 2026 को प्रातः 07:00 बजे BDI Sunshine सोसाइटी, अलवर बाईपास, भिवाड़ी की RWA अपनी सोसाइटी के मेंटेनेंस का हैंडओवर बिल्डर से लेने जा रही है।
यह केवल एक सोसाइटी का विषय नहीं, बल्कि भिवाड़ी की सभी सोसाइटियों के निवासियों के अधिकारों, स्वशासन और एकजुटता का प्रतीकात्मक एवं महत्वपूर्ण कदम है। आपकी उपस्थिति इस ऐतिहासिक प्रक्रिया को सफल बनाने के साथ-साथ यह संदेश भी देगी कि भिवाड़ी की सभी RWA एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
अतः आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि कल प्रातः 07:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में BDI Sunshine सोसाइटी, अलवर बाईपास, भिवाड़ी पहुँचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि बिल्डर से RWA को मेंटेनेंस का हैंडओवर शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक प्राप्त कराया जा सके।
आपका एक कदम, भिवाड़ी की सभी सोसाइटियों के बेहतर भविष्य और निवासी अधिकारों को और अधिक मजबूत करेगा।
सादर,
राकेश कौशिक
अध्यक्ष
RWS, BDI Sunshine सोसाइटी, भिवाड़ी