Laghu Udyog Bharati Alwar

Laghu Udyog Bharati Alwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Laghu Udyog Bharati Alwar, Business Center, Alwar.

लघु उद्योग भारती, अलवर एक प्रमुख संगठन है जो अलवर जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास, सहयोग और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। यह संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है, जो देशभर में 31 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है।

🌳 हरित अलवर की ओर एक सार्थक कदम 🌳आज लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई द्वारा रोटरी क्लब अलवर शौर्य एवं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एव...
01/08/2026

🌳 हरित अलवर की ओर एक सार्थक कदम 🌳

आज लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई द्वारा रोटरी क्लब अलवर शौर्य एवं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में लघु उद्योग वाटिका, एम.आई.ए., अलवर में 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ओ.पी. लखवानी के मार्गदर्शन में "एक छात्र–एक पौधा" अभियान के अंतर्गत मेडिकल विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

🌱 वृक्ष लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, हम सभी "एक व्यक्ति–एक वृक्ष" का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण करें।
लघु उद्योग भारती की ओर से राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता अलवर इकाई के अध्यक्ष श्री संदीप मुदगल सचिव श्री पंकज तिवारी श्री अनुज कलानी, श्री ओमवीर सिंह, श्रीमती अलका सिंह, श्री वरुण जैन, श्री विवेक गुप्ता, श्री संदीप गुप्ता, श्री देवेन्द्र अग्रवाल, श्री आशीष शर्मा एवं श्री सुनील गौतम उपस्थित रहे।

संदीप मुदगल
अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई

31/07/2026
लघु उद्योग भारती एवं आयकर विभाग द्वारा टीडीएस जागरूकता शिविर आयोजितअलवर, 17 जुलाई 2026। लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई एवं ...
18/07/2026

लघु उद्योग भारती एवं आयकर विभाग द्वारा टीडीएस जागरूकता शिविर आयोजित

अलवर, 17 जुलाई 2026। लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई एवं आयकर विभाग (TDS Wing), अलवर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती कार्यालय, अलवर में टीडीएस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्यमियों को टीडीएस के नवीन प्रावधानों एवं उनके सरल एवं सही अनुपालन के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में आयकर अधिकारी श्री अनिल शर्मा एवं आयकर निरीक्षक श्री सुनील कुमार ने टीडीएस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, समय पर टीडीएस जमा करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों एवं टीडीएस पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं व्यवहारिक समस्याओं का भी समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि समय पर एवं सही अनुपालन से ब्याज एवं पेनल्टी जैसी अनावश्यक वित्तीय देनदारियों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई के अध्यक्ष श्री संदीप मुदगल, सचिव श्री पंकज तिवारी, श्री विनोद शर्मा, श्री रविदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयकर विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उद्यमियों के हित में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

– लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई, अलवर

📍लघु उद्योग भारती, अलवर इकाईजुलाई माह की मासिक बैठक | 13 जुलाई 2027दिनांक 13/07/2027 को लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई की ज...
14/07/2026

📍लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई
जुलाई माह की मासिक बैठक | 13 जुलाई 2027

दिनांक 13/07/2027 को लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई की जुलाई माह की मासिक बैठक का सफल आयोजन क्राउन फार्मास्यूटिकल्स में किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच विभिन्न औद्योगिक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर लघु उद्योग वाटिका में वृक्षारोपण अभियान, राज्य सरकार के सहयोग से 20 अगस्त को आयोजित होने वाले "विभाग समन्वय शिविर" के द्वितीय संस्करण तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अलवर के औद्योगिक विकास हेतु आवश्यक कदमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

लघु उद्योग भारती की जून माह की मासिक बैठक का आयोजन केएसजेएन केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में किया बैठक में  पदाधिकारी एवं सदस...
10/06/2026

लघु उद्योग भारती की जून माह की मासिक बैठक का आयोजन केएसजेएन केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में किया बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच सार्थक चर्चा हुई एवं बैठक में लघु उद्योग वाटिका के बिजली कनेक्शन, २१ जून को योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम, साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान 🌱पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आज लघु उद्योग भारती, अलवर ...
06/06/2026

🌱 विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान 🌱

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आज लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में लघु उद्योग वाटिका, एम.आई.ए. अलवर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 70 पौधों का रोपण किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संवर्धन का संकल्प लिया।

पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं।

आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें।

🌳 "एक पेड़ – अनेक पीढ़ियों का जीवन" 🌳

30/04/2026

विद्या कुंज सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए आज लघु उद्योग भारती अलवर परिवार की तरफ़ से माननीय जिला कलेक्टर महोदया को 116 पुस्तके भेंट की गई।

लघु उद्योग भारती , अलवर के तत्वावधान में आज 'कर्मचारी नामांकन अभियान'  पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया ...
21/04/2026

लघु उद्योग भारती , अलवर के तत्वावधान में आज 'कर्मचारी नामांकन अभियान' पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के प्रवर्तन अधिकारी श्री प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।
​संगोष्ठी के दौरान श्री प्रशांत शर्मा ने उपस्थित उद्यमियों और संस्थान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए योजना के मुख्य उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य उन सभी पात्र कर्मचारियों को ईपीएफओ के दायरे में लाना है, जो अभी तक सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित हैं।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष संदीप मुद्गल, सचिव पंकज तिवारी, शशांक झालानी,अनुज कालानी, आकाश जैन आदि उपस्थित रहे ।

Address

Alwar
301001

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laghu Udyog Bharati Alwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share