NRMU Ambala Division

Call Directions Website Contact the business

NRMU Ambala Division Northern Railway Men's Union
Ambala Division.

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩 117वीं PNM बैठक का दूसरा दिन — कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहलआज द...
16/10/2026

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩

117वीं PNM बैठक का दूसरा दिन — कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मंडल कार्यालय, अम्बाला में 117वीं PNM (Permanent Negotiating Machinery) बैठक के दूसरे दिन, दिनांक 15 अक्टूबर को यूनियन द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर रेलवे प्रशासन की ओर से जवाब प्रस्तुत किए गए।

बैठक के दौरान प्रशासन ने यूनियन द्वारा प्रस्तुत लगभग 95 आइटमों पर अपना पक्ष रखा। इनमें से कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान कर दिया गया, जबकि शेष कुछ समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित समय-सीमा दी गई, ताकि उन पर आवश्यक कार्रवाई करके कर्मचारियों को राहत प्रदान की जा सके।

यूनियन का मानना है कि PNM जैसे संवाद के मंच कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रशासन तक पहुँचाने और उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिन समस्याओं का समाधान हो चुका है, वह सकारात्मक कदम है, और जिन पर समय-सीमा निर्धारित की गई है, उनके समाधान के लिए यूनियन लगातार निगरानी रखेगी।

NRMU सदैव रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ही यूनियन की प्राथमिकता है।

✊ कर्मचारी एकता जिंदाबाद!

🚩 NRMU जिंदाबाद! AIRF जिंदाबाद!

एकता • संघर्ष • अधिकार • सम्मान

#कर्मचारीएकता #रेलवेयूनियन

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩117वीं PNM बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गयाआज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को...
15/10/2026

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩

117वीं PNM बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मंडल कार्यालय, अम्बाला में आयोजित 117वीं PNM (Permanent Negotiating Machinery) बैठक में NRMU के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.के. सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरनाम सिंह जी, मंडल मंत्री श्री ठाकुर सिंह जी, मंडल के अन्य पदाधिकारियों एवं सभी शाखा सचिवों ने भाग लिया।

बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों एवं कार्यस्थल पर आ रही कठिनाइयों को लेकर लगभग 95 आइटम ओपनिंग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने यूनियन के सभी साथियों की बातों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान किया जा सके।

NRMU का उद्देश्य सदैव कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना तथा रेल कर्मचारियों के हित में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करना है।

कर्मचारियों की आवाज ही यूनियन की ताकत है। एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रहेगा!

✊ कर्मचारी एकता जिंदाबाद!

🚩 NRMU जिंदाबाद! AIRF जिंदाबाद!

एकता • संघर्ष • अधिकार • सम्मान

#कर्मचारीएकता #रेलवेयूनियन

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩117वीं PNM की तैयारी हेतु आज वर्किंग कमिटी की महत्वपूर्ण बैठकनॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन अम्बाला...
14/10/2026

🚩 NRMU 🚩 AIRF ZINDABAD 🚩

117वीं PNM की तैयारी हेतु आज वर्किंग कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक

नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन अम्बाला मंडल की दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को DRM कार्यालय, अम्बाला में प्रस्तावित 117वीं PNM बैठक की तैयारियों के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अम्बाला मंडल के केंद्रीय उपाध्यक्ष डी के सिंह मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह मंडल मंत्री ठाकुर सिंह मंडल के पदाधिकारि सभी शाखा सचिव शाखा अध्यक्ष, एवं यूनियन के प्रमुख साथियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनकी लंबित मांगों एवं कार्यस्थल पर आ रही कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, आगामी PNM बैठक में रेल प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति एवं रूपरेखा तैयार की गई।

NRMU का संकल्प है कि कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को मजबूती से रेल प्रशासन के समक्ष रखा जाए और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाए।

✊ कर्मचारी एकता जिंदाबाद!

🚩 NRMU जिंदाबाद! AIRF जिंदाबाद!

एकता • संघर्ष • अधिकार • सम्मान

#कर्मचारीएकता #रेलवेयूनियन

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU), सहारनपुर जंक्शन ब्रांच दिनांक 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को सहारनपुर जंक्शन ब्रांच का त्...
13/10/2026

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU), सहारनपुर जंक्शन ब्रांच
दिनांक 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को सहारनपुर जंक्शन ब्रांच का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सभा की अध्यक्षता श्री बिनीत हेम्ब्रोम जी ने कि तथा मंच का संचालन श्री दुषियंत् र जी शाखा अध्यक्ष लोको ब्रांच सहारनपुर ने की ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंबाला से पधारे केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.के. सिंह जी, अंबाला से पधारे श्री हरनाम जी मंडल अध्यक्ष अम्बाल तथा चुनाव अधिकारी श्री हरप्रीत सिंह जी दिल्ली से आए का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। आप सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं सहयोग से अधिवेशन को सफल बनाया और सहारनपुर जंक्शन ब्रांच की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

💐 नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

सहारनपुर जंक्शन ब्रांच, NRMU की नवगठित बॉडी

1. ब्रांच अध्यक्ष (Branch President) – श्री धर्मवीर जी
2. उपाध्यक्ष (Vice President) – श्री परविंदर सिंह जी
3. उपाध्यक्ष (Vice President) – श्री रोशन लाल मीणा जी
4. ब्रांच सचिव (Branch Secretary) – श्री बिनित सामेल हेम्ब्रम जी
5. सहायक सचिव (Assistant Secretary) – श्री अंकित कुमार जी
6. सहायक सचिव (Assistant Secretary) – श्री आकाश गर्ग जी
7. सहायक सचिव (Assistant Secretary) – श्री संजय कुमार जी
8. ब्रांच कोषाध्यक्ष (Branch Treasurer) – श्रीमती मधु बाला जी
इस अवसर पर उपस्थित कामरेड कॉम डी.के.सिंह CVP,कॉम परमजीत जी ADS/UMB,कॉम संदीप ADS/UMB,श्री इजरायल राणा जी डेलीगेट NZRE Society/UMB,कॉम हरमीत सिंह ,कॉम विवेक लोको ब्रांच ,कॉम अनुज लोको ब्रांच I कॉम हरनाम जी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया ।

इस अधिवेशन में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कर्मचारी साथियों एवं सदस्यों का भी हृदय से धन्यवाद। आप सभी का सहयोग, विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

आइए, हम सब मिलकर आपसी भाईचारे, एकता और संघर्ष की भावना के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

🚩 एकता • संघर्ष • संगठन 🚩
NRMU जिंदाबाद! कर्मचारी एकता जिंदाबाद!
अंबाला मंडल ज़िंदाबाद 🚩

🚩 NRMU का 78वाँ वार्षिक अधिवेशन  🚩एकता ही हमारी ताकत है, संघर्ष ही हमारा रास्ता है!🚩 NRMU जिंदाबाद!🚩 AIRF जिंदाबाद!✊ रेल...
10/10/2026

🚩 NRMU का 78वाँ वार्षिक अधिवेशन 🚩
एकता ही हमारी ताकत है, संघर्ष ही हमारा रास्ता है!

🚩 NRMU जिंदाबाद!
🚩 AIRF जिंदाबाद!
✊ रेल कर्मचारी एकता जिंदाबाद!
🔥 अम्बाला मंडल जिंदाबाद!

लाल सलाम, साथी! लाल सलाम! 🚩✊

🚩 NRMU का 78वाँ वार्षिक अधिवेशन 08/10/26 से 10/10/26 नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न 🚩✊ अम्बाला मंडल के साथियों ने बढ़-...
09/10/2026

🚩 NRMU का 78वाँ वार्षिक अधिवेशन 08/10/26 से 10/10/26 नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न 🚩

✊ अम्बाला मंडल के साथियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, ✊

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) का 78वाँ वार्षिक अधिवेशन नई दिल्ली में बड़े उत्साह, जोश और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में अम्बाला मंडल के साथियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कर्मचारी एकता और संगठन की मजबूती का शानदार परिचय दिया।

इस अवसर पर अम्बाला मंडल के मंडल अध्यक्ष कॉमरेड हरनाम सिंह जी एवं मंडल मंत्री कॉमरेड ठाकुर सिंह जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष,कॉमरेड डी के सिंह का अधिवेशन में मंच पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह अधिवेशन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग के विरोध तथा कर्मचारियों के सम्मान और बेहतर भविष्य की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लेकर संपन्न हुआ।

एकता ही हमारी ताकत है, संघर्ष ही हमारा रास्ता है!

🚩 NRMU जिंदाबाद!
🚩 AIRF जिंदाबाद!
✊ रेल कर्मचारी एकता जिंदाबाद!
🔥 अम्बाला मंडल जिंदाबाद!

लाल सलाम, साथी! लाल सलाम! 🚩✊

09/10/2026
दिनांक 06 अक्टूबर 2026 कालका शिमला शाखा की 8वीं शाखा परिषद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शाखा सचिव श्री जयप्रकाश जी व शा...
07/10/2026

दिनांक 06 अक्टूबर 2026 कालका शिमला शाखा की 8वीं शाखा परिषद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शाखा सचिव श्री जयप्रकाश जी व शाखा सहायक सचिव श्री सवीर जेटली जी के सेवानिवृत्ति समारोह का सफल आयोजन सम्पन्न किया गया जिसमें मंडल सचिव श्री ठाकुर सिंह जी,मंडल अध्यक्ष श्री हरनाम सिंह जी,केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री डी के सिंह जी,मंडल सहायक सचिव श्री संदीप दलाल जी और मंडल सहायक सचिव श्री परमजीत सिंह जी पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति तथा कालका शिमला शाखा से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी सम्मानित साथियों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी ने लगभग 250 लोगों ने भाग लिया और अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।
AIRF जिंदाबाद🚩🚩
NRMU जिंदाबाद 🚩🚩

🚩 सहारनपुर लोको ब्रांच के सचिव कामरेड परमजीत सिंह जी का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न 🚩सहारनपुर लोको ब्रांच, नॉर्दर्न ...
02/10/2026

🚩 सहारनपुर लोको ब्रांच के सचिव कामरेड परमजीत सिंह जी का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न 🚩

सहारनपुर लोको ब्रांच, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) के शाखा सचिव एवं रेलवे कर्मचारियों के हितों के लिए दशकों से समर्पित रहे आदरणीय कामरेड परमजीत सिंह जी का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आज सहारनपुर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली एवं अंबाला मंडल के NRMU परिवार के पदाधिकारियों एवं साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कामरेड परमजीत सिंह जी को उनके लंबे एवं गौरवपूर्ण रेल सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।

कामरेड परमजीत सिंह जी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कर्मचारियों के हितों के लिए उनका समर्पण, संघर्षशीलता और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव याद रखी जाएगी।

समारोह में AIRF/NRMU के महामंत्री का. शिव गोपाल मिश्रा जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष का. डी. के. सिंह जी, अंबाला मंडल अध्यक्ष का. हरनाम सिंह जी, मंडल मंत्री का. ठाकुर सिंह जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने कामरेड परमजीत सिंह जी के लंबे सेवाकाल, संगठन के प्रति योगदान एवं कर्मचारी हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

🚩 कामरेड परमजीत सिंह जी को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🚩

NRMU 🚩 AIRF जिंदाबाद!
रेल कर्मचारी एकता जिंदाबाद!

Address

Railway Station
Ambala Cantt
133001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NRMU Ambala Division posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NRMU Ambala Division:

Shortcuts

Share