09/05/2026
आजकल सोशल मीडिया पर देखा देखी के चक्कर में पशुपालक खुद अपने पशुओं को खराब कर रहे हैं। फोटो में दिखाई गई मशीन और रबड़ का उपयोग अपने गायों के सींग गिराने में उपयोग कर रहे हैं लेकिन इसका उपयोग केवल बैलों और बकरों के बंध्याकरण में किया जाता हैं। इस रबड़ का विडियो बनाने वाले केवल रबड़ लगाते हुए ही बताते हैं रिजल्ट कोई नहीं दिखाता । इसके उपयोग से गायों के सींग पूरी तरह नहीं गिरते हैं कुछ में लटक जाते हैं और कुछ में इन्फेक्शन होकर पस भरने लगती हैं इसलिए बिना सोचे समझे विडियो देखकर अपनी गाय खराब ना करें। धन्यवाद
जानकारी सही लगें तो शेयर करें।
Vet Guruji