02/06/2020
S*अनलॉक-1 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी :*
- *झज्जर जिला में कानटेंमेंट एरिया को छोड़कर अब सोमवार से शनिवार नियमित खुलेंगी दुकानें*
- *दूध, फल-सब्जियां व किरयाने की दुकानें खुलेंगी सुबह 7 बजे से सांय 7 बजे तक*
*अन्य दुकानों का समय सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक निर्धारित*
*रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कफ्र्यू जारी*
*डीसी जितेंद्र कुमार ने जारी किए अनलॉक-1 के तहत आदेश*
*राकेश पंवार*
*झज्जर/बहादुरगढ़*।
कोविड-19 के तहत चल रहे लॉकडाउन में छूट देते हुए भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में अब झज्जर जिला में कानटेमेंट एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों पर विभिन्न वाणिज्यिक गतिविधियों को खोलते हुए अनलॉक-1 के तहत आर्थिक विकास की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने अनलॉक-1 के तहत झज्जर जिला में रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक रोजाना सभी दुकानें खोलने की स्वीकृति दी है। जिलाधीश मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा द्वारा ली गई वीडियो कांफ्रेंस उपरांत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने एसपी झज्जर एवं डीआईजी अशोक कुमार के साथ अनलॉक-1 प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोविड-19 के चलते राष्टï्रव्यापी लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देश अनुसार कानटेंमेंट जॉन के बाजारों को खोलने से संबंधित पाबंदियां पहले की तरह रहेंगी जबकि अन्य क्षेत्रों में कड़ी शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दी जा रही है। *जिलाधीश ने कहा कि निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए अब दूध, फल व सब्जी सहित किरयाने की दुकानें रोजाना सुबह 7 बजे से सांय 7 बजे तक खुलेंगी और बाजार की अन्य दुकानें सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी। कैमिस्ट शॉप 24 घंटे सातों दिन खुल सकती हैं।*
*सलाह - मास्क पहनकर घर से अति आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें :*
डीसी ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को राहत देते हुए अब अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन सभी नागरिकों को पहले की तरह ही पूरी जिम्मेदारी के साथ कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला के लोगों के धैर्