Yadav afticals

Yadav afticals Yadav aafticales jhinga ghat Bahraich

21/04/2024
10/04/2021

रौजा पावर हाउस के यार्ड में 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग

- प्रथा प्रतिज्ञा (दैनिक समाचार पत्र)

--ट्रांसफार्मर में तेल खत्म होने के बाद ही बुझ सकी आग
--एक करोड़ का नुकसान होने का अनुमान

शाहजहांपुर। रोजा पावर हाउस के यार्ड में 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में किन्ही कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पूरे पावर हाउस व रौजा क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पावर हाउस में आग लग जाने की सूचना पर विद्युत विभाग विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज गुड्डू सिंह यादव ने आग लगे होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर एफएसओ सहित तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग बुझने के बजाय ट्रांसफार्मर में आयल होने की वजह से और भी विकराल होती चली गई। आग की भयानकता को देखते हुए पावर प्लांट से फायर ब्रिगेड की अन्य दो गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा। एफएसओ के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पावर हाउस में आग लगे होने की सूचना पर एसडीओ अभिषेक राय तथा जेई गुलशन कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा अन्य क्षेत्रों की सप्लाइ को तत्काल बंद कराया। एसडीओ अभिषेक राय ने बताया 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। इस ट्रांसफार्मर से इंडस्ट्रियल एस्टेट, जमुही, पुत्तू लाल चौराहा पावर गंज शराब फैक्ट्री चीनी मिल के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई दी जा रही थी। आग लगभग सुबह 7:00 बजे आग लग गई थी जो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की भारी मशक्कत के बाद लगभग 11:00 बजे बुझ सकी लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

!!इन मोहल्लो की बिजली व्यवस्था रही बाधित!!

रौजा रेलवे कॉलोनी, चर्च कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, मठिया कॉलोनी, इंडस्ट्रियल स्टेट, जमुही, चीनी मिल, फैक्ट्री, पुततूलाल चौराहा, तावरगंज, आदि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई लगभग 12 घंटे बाद चालू हो सकी। भीषण गर्मी होने के कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने के कारण त्राहि-त्राहि मच गई।

01/04/2020

Address

Bahraich
271801

Telephone

+917376584450

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yadav afticals posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Yadav afticals:

Share