23/08/2019
महोबा संरक्षण एवं विकास समिति व नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा आयोजित कजली मेला एवं महोबा महोत्सव के दौरान अंतिम दिन बाॅलीवुड नाइट ओल्ड इस गोल्ड कार्यक्रम शुरू होने से पहले बुंदेलखण्ड न्यूज ग्रुप बांदा प्रस्तुत महोबा कजली मेला कैलेण्डर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाॅलीवुड से आए कलाकारों ने लांच किया। बाद में इस कैलेण्डर को समूचे नगर व कार्यक्रम स्थल में वितरित किया गया, जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया।
कजली मेला व महोबा महोत्सव के अंतिम दिन बाॅलीवुड नाइट देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बाॅलीवुड कलाकार मोना भट्ट, निरुपमा डे, आलोक कटडारे आदि ने कैलेण्डर को लांच किया। इस कैलेंडर में महोबा के वीर बांकुरे आल्हा उदल के अलावा नगर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की भव्य झांकी दर्शायी गई है।
जिसे देखते ही लोग कैलेण्डर के लिए टूट पड़े। वहीं बुंदेलखण्ड न्यूज ग्रुप की टीम ने महोबा नगर में दुकानदारों, व्यापारियों, छात्रों, मजदूरों, महिलाओं व राहगीरों को कैलेण्डर वितरित किया। कैलेण्डर देखकर प्रसन्न हुए लोगों ने कैलेण्डर की सराहना की। टीम ने मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों में भी कैलेण्डर भेंट किया।