29/03/2024
क्या आप किसान है। या किसान के बेटे है ।और अब आप अचछी नौकरी करते है ।खेती नही कर पाते तो ये पोस्ट आपके लिए है। पूरा जरुर पढे और कमेंट करके बताए क्या हमने जो लिखा है वो सही है।🙏
________________________________________
आप सभी किसान भाईयो को हमारी टीम की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद आज मै आप लोगों को ये बताना चाहता हूं कि इस पेज को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है उन सभी किसान भाईयों को जागरुक करके खेती से ज्यादा से ज्यादा फायदा कमाने की तकनिकी सलाह और जानकारी देना । जो आज के समय मे लोग खेती को बहुत ही तुच्छ और छोटा मुनाफा वाला व्यापार मानते है । और अपने बच्चे को इंजीनियर , डाक्टर, टीचर बनाना चाहते है जो बिल्कुल गलत नही है। कोई भी मां ,बाप चाहेगा कि उनके बच्चे का भविष्य उज्जवल हो । लेकिन मै आपको ये बताना चाहुंगा कि आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी करके शहर मे जमीन लेकर अपने गांव को और अपने खेती को भूल तो जाते है। क्योंकि आपको लगता है कि छोटा सा तो फायदा होता है क्यों इतना दिमाग लगाना लेकिन आप भ्रम मे है। या भूल गए है या जानना ही नही चाहते है। कि आप जिस किसी पद पर है हो ना हो उसी छोटी सी जमीन के टुकडे की वजह से है। जिससे आज आपको वाकई उतना फायदा ना मिलता हो लेकिन कभी न कभी इस जमीन ने भी आपकी उतनी ही सेवा की है। जितना आपके माता पिता ने आपके लिए किया है। चाहे वो आर्थिक रुप से हो या फिर आपके भूख को मिटा कर किया हो । जब आप अपने माता पिता को नही भूलते नीश्वार्थ उनकी सेवा करते है। तो अपने उस खेत को कैसे भूल जाते है जिसने आपके पूरे परिवार को पाला है । कृप्या आप सभी अपनो से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि आप कही भी रहो लेकिन अपने जन्मभूमि और अपने जमीन को ना भूले और उस जमीन को छोटा फायदा देने वाला जमीन का टुकडा समझकर बंजर भूमि ना होने दे अगर आप उसमे खेती नही कर पा रहे है तो कम से कम उसमे फलदार वृक्ष के पौधे लगा दे। उससे ना केवल आपको फायदा होगा बल्की वो जमीन भी आपको एक मां के तरह आशिर्वाद देगी और लाखों जीव जन्तु भी उसी पेड के छांव मे पलेंगे। इसी मुहीम को लेकर हमारी टीम आप सबों के सेवा मे हाजिर है और आपके उस जमीन को उपजाऊ बनाए रखने मे बहुत ही हद तक कोशीश करती है और कर रही है और सफलता भी मिल रही है । बस आप लोगों से हाथ जोड़कर 🙏 विनम्र निवेदन है कि अपना आशिर्वाद और साथ बनाए रखे ।
आपका किसान मित्र और भाई ।
_______________________
अभिषेक कुमार चौधरी 🙏
किसान श्री सम्मान से सम्मानित।
_______________________
कृप्या पोस्ट अच्छा लगे तो लाइक और शेयर करना ना भूले 🙏