विश्वास भारत गैस बाराबंकी

  • Home
  • India
  • Barabanki
  • विश्वास भारत गैस बाराबंकी

विश्वास भारत गैस बाराबंकी हमारे यहाँ 5 kg 19 kg 35 kg 47.5 kg हिपो सिलेंडर उपलब्ध है

: देश के सभी घरेलू एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है. सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस कनेक्शन के लिए आध...
07/08/2026

: देश के सभी घरेलू एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है. सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस कनेक्शन के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है. सरकार द्वारा इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तय की गई है. यदि आप तय समय सीमा के भीतर यह काम पूरा नहीं करते हैं, तो आपको घरेलू रियायती दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है.

नियम न मानने पर क्या होगा नुकसान?
तेल कंपनियों के अनुसार, जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी रहेगी, उन्हें अस्थायी रूप से कमर्शियल (बाजार) रेट पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी भी रोकी जा सकती है. डेटा अपडेट न होने की स्थिति में तेल कंपनियां अस्थाई रूप से गैस रीफिल की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग को ब्लॉक कर सकती हैं. इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बाजार से फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि सरकारी सब्सिडी का लाभ केवल पात्र और सही लोगों तक ही पहुंचे.

देशभर में बड़े पैमाने पर काम बाकी
आंकड़ों के अनुसार, अभी भी देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है. यही वजह है कि गैस एजेंसियां अब फोन कॉल, एसएमएस (SMS) और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं ताकि अंतिम दिनों में भीड़ से बचा जा सके.

घर बैठे ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
उपभोक्ता इस जरूरी काम को नीचे दिए गए माध्यमों से आसानी से निपटा सकते हैं:

मोबाइल ऐप और वेबसाइट:
आप 'IndianOil One' ऐप या अपनी संबंधित गैस कंपनी (HP Pay, Hello BPCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और ओटीपी के जरिए ऑनलाइन पहचान कन्फर्म कर सकते हैं.
गैस एजेंसी जाकर:
अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर में आधार कार्ड, गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) वेरिफिकेशन करवाएं.
डिलीवरी स्टाफ की मदद:
सिलेंडर डिलीवर करने आने वाले कर्मचारी के पास मौजूद ऐप के जरिए भी आप मौके पर ही अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
परेशानी से बचने के लिए 15 अगस्त से पहले इस प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें. विश्वास भारत गैस औरंगाबाद देवा रोड बाराबंकी

31/07/2026
30/07/2026
09/06/2026

विश्वास भारत गैस

23/01/2026

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थी अधूरी औपचारिकताओं के कारण अपनी एलपीजी कनेक्शन सुविधा से वंचित रह जाते हैं।

यदि आपने पहले आवेदन किया है लेकिन एलपीजी कनेक्शन प्राप्त नहीं हुआ है, या आपका आवेदन लंबित है, तो अपने नजदीकी भारतगैस एलपीजी वितरक के पास जाकर डिप्रिवेशन डिक्लेरेशन जमा करें और आधार-आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें।

संशोधित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिशानिर्देशों के अनुसार यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिससे आपका एलपीजी कनेक्शन बिना किसी देरी के जारी किया जा सके।

वितरक काउंटर पर सहायता प्राप्त करें और सुनिश्चित करें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन समय पर आपके परिवार तक पहुँचे।



Bharatgas Connect

Address

औरंगाबाद देवा रोड बाराबंकी
Barabanki
225301

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्वास भारत गैस बाराबंकी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share