08/04/2021
आदरणीय व्यापारी बंधुओं,
बारां शहर की कृषि उपज मंडी के अस्पताल रोड पर स्थित मुख्य गेट को बंद किए जाने के प्रयासों से बारां शहर के संपूर्ण व्यापार पर पढ़ने वाले दुष्प्रभावो के बारे में विचार किया जाना चाहिए ।
बारां जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी बारां शहर के व्यापार का मुख्य आधार है। यह सारा क्षेत्र कृषि आधारित है एवं बारां शहर का संपूर्ण व्यापार कृषि पर निर्भर करता है। इस पूरे क्षेत्र की फसलों को विक्रय करने के लिए दूर-दूर से किसान कृषि उपज मंडी बारां में आते हैं और अपनी फसलों को बेचकर बारां शहर के व्यापारियों से अपने सामान खरीद कर अपने अपने गांव चले जाते हैं।
कुछ समय पूर्व से शहर के कुछ मार्गों में ट्रैक्टर ट्राली का आवागमन बंद कर दिया गया और अब मंडी के मुख्य दरवाजे को बंद करने की साजिश चल रही है। सभी व्यापारियों को अपने अपने व्यापार के भविष्य के बारे में विचार करने की आवश्यकता है।
इस विषय पर सभी व्यापारी बंधुओं से सुझाव आमंत्रित हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्य योजना बनाने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया जा सकता है। 🙏