Gunjeet Bakery and Confectionery

Gunjeet Bakery and Confectionery Chef Instructor

व्हाइट सॉस पास्ता1.दूध - 500 ग्राम2.बटर -50ग्राम 3.मैदा -120ग्राम4.कालीमिर्च 8-105.तेजपत्ता -5-66.ऑलिव ऑइल -50ग्राम7.ऑरो...
28/02/2024

व्हाइट सॉस पास्ता
1.दूध - 500 ग्राम
2.बटर -50ग्राम
3.मैदा -120ग्राम
4.कालीमिर्च 8-10
5.तेजपत्ता -5-6
6.ऑलिव ऑइल -50ग्राम
7.ऑरोगीनो-10-15 ग्राम
8.पास्ता -250 ग्राम
9.शिमला मिर्च - 1(बारीक कटी)
10.बीन्स 7-8 (बारीक कटी )
11. ब्रोकली -1 (कटी हुई )
12.बेबीकार्न 4 (बारीक कटी)
13.नमक - स्वादानुसार
14.फ्रेश क्रीम 100 ग्राम
15.तेल
विधि

1.एक बाउल में पानी गरम करने रखिये .पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये .

2.पानी में उबाल आने के बाद पास्ता डालिये और लगभग 20-25 मिनिट तक पास्ता को पकने दीजिए और बीच - बीच में पास्ता को चमचे से चलाते रहिये .

3.20-25 मिनिट में पास्ता पक कर नरम हो जाता है , पास्ता को हाथ से दबाकर देखे अगर पास्ता नरम हो गया है तो पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दीजिए .

4. फिर एक पैन में बटर डाल दीजिए . बटर के पिघलने पर इसमें काट कर रखी हुई बेबीकॉर्न, बीन्स और शिमला मिर्च डाल दीजिए और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए .

5.लगभग 2 -3मिनिट में सब्जियां भून कर तैयार हो जाती हैं गैस बंद कर दीजिए .

6.अब दूसरे पैन में बटर डाल कर मेल्ट कीजिए . बटर के मेल्ट होने पर इसमें तेजपत्ता, कालीमिर्च ,मैदा डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए मैदा के हल्का सा कलर चेंज होने तक भूनें .

7.मैदा भून जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और चम्मच से लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिए , ताकि गुठलियां न बनें , घोल को 2 -3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाइये , व्हाइट सॉस बनकर तैयार हो जाती है . ओरेगेनो डालकर मिला दीजिए .

8.अब बने हुए सॉस में भून कर रखी हुई सब्जियां , पास्ता और क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए ,
स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है . गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये .

पूरी भाजी 1.आलू  - 500 ग्राम2.टमाटर - 3 ( बारीक कटा हुआ )3.गाजर 2 4.फूलगोभी -200 ग्राम5.अदरक लहसुन का पेस्ट - 50 ग्राम 6...
22/02/2024

पूरी भाजी

1.आलू - 500 ग्राम
2.टमाटर - 3 ( बारीक कटा हुआ )
3.गाजर 2
4.फूलगोभी -200 ग्राम
5.अदरक लहसुन का पेस्ट - 50 ग्राम
6.हिंग
6. हरी मिर्च 6-7
7.हरा धनिया (बारीक कटा हुआ )
8. जीरा 1 टी स्पून
9.लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
10.धनिया पाउडर 1 टी स्पून
11.हल्दी - 1/2 टी स्पून
12.तेल -80 ग्राम
13.नमक - स्वादनुसार

पूरी बनने के लिए
1.गेहूं का आटा - 500 ग्राम
2.सूजी -50 ग्राम
3.तेल - पूरी तलने के लिए

विधि

1. सबसे पहले गाजर ,आलू और फूलगोभी को उबाल लें।
2.फिर एक कढ़ाही में तेल गरम करें इसमें हींग ,हरी मिर्च , जीरा और अदरक डालें और दो मिनट तक भूनें .
2.अब इसमें लाल मिर्च , धनिया पाउडर , हल्दी डालकर भूनें . इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर मिलाते हुए अच्छी तरह पकाएं .
3.अब इसमें उबले हुए आलू ,गाजर ,गोभी को मेस करके डालें और जब तक भाजी गाढ़ी ना हो जाए तब तक पकाएं।
4.फिर हरा धनिया और गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दे।

5.फिर एक बाउल में आटा लें , इसमें सूजी , नमक, तेल ,पानी डालकर एक सख्त आटा गूंधकर थोड़ी देर के लिए साइड रख दें .
6.दूसरी तरफ एक कढ़ाही में तेल गरम करें और आटे से लोई बनाकर पूरियां बेल लें .
6.गरम तेल में पूरियां फ्राई करें और गरमागरम पूरियों को भाजी के साथ सर्व करें

शाही टुकड़ा आवश्यक सामग्री1.11/2 लीटर  दूध 2. ब्रेड स्लाइस 6-73.मावा -50 ग्राम 4.शक्कर -100 ग्राम5.केसर6.पिस्ता 5 ग्राम ...
17/02/2024

शाही टुकड़ा
आवश्यक सामग्री
1.11/2 लीटर दूध
2. ब्रेड स्लाइस 6-7
3.मावा -50 ग्राम
4.शक्कर -100 ग्राम
5.केसर
6.पिस्ता 5 ग्राम
7.काजू 5ग्राम
8.घी ब्रेड तलने के लिए
विधि
1.दूध को एक पैन मै गैस पर गर्म होने के लिए रख दें जब दूध में उबाल आ जाएं तो फिर इसमें शक्कर डालकर जब तक उबालें जब तक की दूध गाढ़ा न हो जाएं ।(रबड़ी जैसे )
2. अब इसमें मावा और केसर के 4-6 धागे मिलाकर गैस से नीचे उतार लें।
3.अब एक दूसरे फ्राई पैन में घी गर्म करके ब्रेड को फ्राई कर लें
4. फिर ब्रेड को एक प्लेट मै लाइन से रखकर उसके ऊपर दूध डालें दें गार्निश करने के लिए काजू पिस्ता केसर डाले और फिर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें ठंडा होने पर इसे सर्व करें ।

बटर चकली आवश्यक सामग्री1.चावल का आटा-300 ग्राम 2.दालिया मिक्सर 100ग्राम 3.जीरा 1 चम्मच4. तिल 2 चम्मच 5 अजवायन 1 चम्मच6. ...
31/01/2024

बटर चकली
आवश्यक सामग्री
1.चावल का आटा-300 ग्राम
2.दालिया मिक्सर 100ग्राम 3.जीरा 1 चम्मच
4. तिल 2 चम्मच
5 अजवायन 1 चम्मच
6. नमक स्वादानुसार
7.बटर 1 चम्मच
8.दही ताजा 1 चम्मच
9. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
10.हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
11. काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
12. धनिया पाउडर 1 चम्मच
13.पानी गरम आवश्यकतानुसर
तलने के लिए तेल आवश्यकता अनुसार विधि
1.सर्वप्रथम आटे को छान लेंगे फिर सभी मसाले की सामग्री आटे में डाल देंगे ! और साथ में बटर और दही भी डाल देंगे ! हाथ से आटे को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ! फिर गरम् पानी से हम आटे को थोड़ा कड़क ही गुधेंगे और थोड़ी देर सेट होने रख देंगे .
2. जब तक एक कड़ाई तेल गरम करने रख देंगे ! तेल जरुरत अनुसार डालेंगे
3..फिर हम मिक्स हुए आटे मे से थोड़ा आटा लेके चकली के मशीन में डाल देंगे चकली के मशीन को गोल घुमाते हुए आटे को चकली का आकार देंगे
4. तेल गर्म होने पर हम उसमे एक एक कर के चकली अंदर डालेंगे हमे इसे धीमी आंच पे गोल्डन क्रिस्पी होने तक तलेंगे और एक झारे की मदद से उसे बहार निकाल लेंगे ! अब हमारी क्रस्पी और सॉफ्ट बटर चकली तैयार है !. अब इसे हम स्नैक में कभी भी ले सकते हैं !

सूजी बाइट्ससामग्री।1. सूजी - 500 ग्राम2. चीज - 100 ग्राम 3.प्याज - 2 बारीक कटा हुआ4. चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच5. जीरा -1 ...
23/12/2023

सूजी बाइट्स
सामग्री।
1. सूजी - 500 ग्राम
2. चीज - 100 ग्राम
3.प्याज - 2 बारीक कटा हुआ
4. चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच
5. जीरा -1 चम्मच
6. काली मिर्च -1/2 चम्मच
7.हरा धनिया - 2 चम्मच बड़े
8. नमक स्वादानुसार
9.पानी (आवश्यकता अनुसार)
तरीका
1.एक बाउल में गरम पानी होने रख दे । इसमें नमक जीरा , चिल्ली फ्लेक्स,काली मिर्च,प्याज , हरा धनिया मिलाए ।अब इसमें धीरे धीरे सूजी डालते जाते और मिलाते जाए । फिर सूजी को गाढ़ा होने तक चलते हुए पकाएं ।जब मिक्सर गाढ़ा हो जाएं तब चीज मिलाएं ।फिर थोड़ा ठंडा होने दे । फिर छोटे छोटे पकोड़े बनाए और तेल मै तल लें।
सास या चटनी के साथ सर्व करें।
Chef Jeet Suryawanshi

बेसन ढोकला ( खमण ) सामग्री 1.बेसन 200 ग्राम2. सूजी 40 ग्राम3.चीनी पाउडर 10 ग्राम4.नीबू सेट 2 ग्राम5.इनो और बेकिंग सोडा  ...
06/12/2023

बेसन ढोकला ( खमण )
सामग्री
1.बेसन 200 ग्राम
2. सूजी 40 ग्राम
3.चीनी पाउडर 10 ग्राम
4.नीबू सेट 2 ग्राम
5.इनो और बेकिंग सोडा
5 ग्राम
6. नमक 2 ग्राम .
विधि:-
सभी चीज़ो को अच्छे से मिला दे और पाउडर को एयर टाइड डिब्बे मै रख कर 6 महीने तक उपयोग कर सकते है .
पाउडर से ढोकला बनाने का

तरीका •
1.ढोकला पाउडर 200 ग्राम ले और उसमे 10-15ml तेल डाले .फिर 140 ग्राम पानी ले ,अगर आपका घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो उसमें थोड़ा पानी डाल सकते है . सभी चीज़ो को अच्छी तरह से मिला ले जब तक की गांठ न रहे । • ढोकला वाले बर्तन को तेल से ग्रीज़ करे और उसमे मिश्रण डाल के 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाये .

तड़का-

1.10-15ml तेल ले उसमे थोड़ी सी राइ डाले और 6-7 कढ़ी पत्ता डाले फिर हरी मिर्च स्वाद अनुसार , चुटकी भर नमक और शक्कर डाले ।थोड़ा ठंडा होने पर बना हुआ ढोकला के ऊपर डाल दे।
Chef Jeet Suryawanshi

🎂केक 🎂सामग्री • •1.मैदा  320 ग्राम 2.पाउडर चीनी 250 ग्राम  3.कॉर्न फ्लोर 10 ग्राम4.बेकिंग पाउडर 5 ग्राम5.मिल्क पाउडर 80 ...
05/12/2023

🎂केक 🎂
सामग्री • •
1.मैदा 320 ग्राम
2.पाउडर चीनी 250 ग्राम
3.कॉर्न फ्लोर 10 ग्राम
4.बेकिंग पाउडर 5 ग्राम
5.मिल्क पाउडर 80 ग्राम
6. बेकिंग सोडा 5 ग्राम
7.कोको पाउडर 20 ग्राम
सभी चीज़ो को अच्छे से मिला दे और छान लें ।
और एयर टाइड डिब्बे में रखकर 12 महीने तक उपयोग कर सकते है।
केक बनाने की विधि -:
1.एक बाउल में 100 ग्राम दही या दूध ले । फिर केक पाउडर डालकर मिला लें ।
2.50 ग्राम बटर और 5ml वनीला एसेस मिला दे. और बना हुआ केक मिक्सर में डाले और कट एड फोल्ड विधि से मिलाएं फिर केक माउल्ड मै डालकर रख ले ।
3.फिर कुकर में नीचे नमक डाल के 20 मिं. तक गैस फुल फ्लम मै रखे । 20 मि बाद गैस की फ्लम् धीमी कर केक 25 मिं के लिए पकने के लिए डाल दे । 25 मि बाद केक को थोड़ा होने के बाद उपयोग करे।
4.तब तक केक की क्रीम ले और उसे क्रीम बीटर से फेट लें। और फिर केक जैसा आप चाहे डिजाईन देकर बना सकते है ।
Chef Jeet Suryawanshi

04/12/2023

डोसा प्रेमिक्स
सामग्री
1. चावल का आटा 200 ग्राम
2. उड़द की दाल 150 ग्राम
3.अरहर दाल 50 ग्राम
4.चना दाल 30 ग्राम
5.मेथी- 5 ग्राम
6.पोहा पतला 30 ग्राम
7.सूजी- 20 ग्राम
8.नमक स्वादअनुसार
9.बेकिंग सोडा - 1 ग्राम
गुंजीत विधि :-
1.उड़द दाल , अरहर दाल , चना दाल और मेथी को एक पेन में धीमी आंच पर सुगन्धित होने तक सूखा भुने !
2. दूसरे पैन पर धीमी आंच में पोहा को क्रिस्पी होने तक भून ले .
3.ठंडा होने पर भुनी हुई सभी चीज़ो को महीन पाउडर में पीस ले
5. अब इसमें बाकि बची हुई सामग्री , चावल का आटा , सूजी , नमक और बेकिंग सोडा डाले और सभी चीज़ो को अच्छे से मिला दे
6.आपका डोसा प्रैमिक्स को एक बार छान लें और एयर टाइड डिब्बे में डालकर फ्रिज में 12 महीने तक उपयोग करने के लिए तैयार है।

डोसा प्रेमिक्स से डोसा बनने का तरीका ।
# # कटोरे में 200 ग्राम premix ले उसमे 50 ग्राम दही डाले और पानी डाल कर घोल तैयार करे , घोल अगर गाढ़ा लगे तो और थोड़ा पानी डाल दे और 5 से 10 मिनिट ढक के रख दे अब इस घोल से आप गरमा गरम डोसा बनाइये और स्पेशल सांबर और चटनी के साथ आनंद लीजिये .
Chef Jeet Suryawanshi
073540 72687

👉🏿ब्रेड मावा रोल 👈ब्रेड -4no.मावा -150gदूध -150gशक्कर -100gmऑरेंज कलर 5mlड्राई फूट्स- 50gनारियल कद्दूकस 50gपानी - 30gइला...
05/08/2023

👉🏿ब्रेड मावा रोल 👈
ब्रेड -4no.
मावा -150g
दूध -150g
शक्कर -100gm
ऑरेंज कलर 5ml
ड्राई फूट्स- 50g
नारियल कद्दूकस 50g
पानी - 30g
इलायची पाऊड़र -5 g
घी (तलने के लिए)
विधि
1.पहले एक पैन में चीनी और पानी उबालकर चाशनी तैयार करें. चाशनी एक तार होते ही आंच बंद कर दें.

2. ब्रेड को किनारे काटकर अलग रख दें.

3.मीडियम आंच में एक पैन में मावा डालें और लगातार कड़छी से चलाते हुए भूनें.
4. मावा के भुनते ही फूड कलर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
5.मावा को ठंडाकर चीनी, ड्राई-फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं और ओवल शेप के बॉल्स बना लें.
6.ब्रेड के पीस दूध में डूबोएं और फिर दोनों हाथों से दबाते हुए एक्सट्रा दूध निचोड़ दें.ब्रेड के बीचों-बीच मावा बॉल्स रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए रोल बना लें.
7. मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.घी के गरम होते ही बॉल्स को सुनहरा फ्राई कर लें और एक मिनट के लिए चाशनी में डूबोकर रख दें.
8. कुछ समय के बाद बॉल्स को चाशनी से निकालकर इनपर नारियल बूरा लगाएं.
- तैयार है ब्रेड मावा रोल.
Gunjeet Suryawanshi
नोट:
गरम मावा में चीनी न डालें. ऐसा करने से मावा पिघलने लगेगा और स्टफिंग पतली हो जाएगी.

19/04/2023

टमाटर का हलवा
(ठाकली हलवा के रूप में जाना जाता है)

आवश्यक सामग्री
टमाटर 4
चीनी 150 ग्राम
घी (150 ग्राम
मावा 50 ग्राम
इलायची पाउडर 5 ग्राम

टमाटर का हलवा बनाने की विधि:-

पैन में पानी गर्म करें, टमाटरों के तले में छोटा-छोटा चीरा लगाएं और ब्लांच करें।ब्लांच होने के बाद टमाटर निकालिये, छिलका उतारिये, बीज निकालिये, छोटे छोटे टुकड़े करके अलग रख लीजिये.

एक पैन में पानी के साथ चीनी डाले, और एक तार की चाशनी बनाएं।
एक अलग पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें टमाटर डालकर भूनें।
जब टमाटर नरम होने लगे तो धीरे-धीरे चाशनी डालें, मिश्रण को चलाते रहें, इलायची पाउडर डालें।
टमाटर को कुछ और मिनट तक पकने दें।
आखिर में हलवे को कुछ कटे हुए मेवों से गार्निश करें। हलवे को एक सर्विंग प्लेट में डालें और परोसें!

Note:-यह दक्षिण में विशेष रूप से तमिलनाडु में लंबे समय से मौजूद है। ठाकली हलवा के रूप में जाना जाता है,
chef jeet Suryawanshi

Address

Barghat
480667

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 11am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gunjeet Bakery and Confectionery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gunjeet Bakery and Confectionery:

Share