04/07/2026
श्री अरविंद लिखते हैं - यह संभव है कि
प्रथम निर्णायक अवस्था तक
पहुंच जाने के बाद भी यह निश्चित है कि
सारी मानव - जाति उस स्तर तक उठने में
समर्थ न होगी l
जो लोग आध्यात्मिक स्तर पर
जीवन यापन करने की क्षमता रखते हैं
और जो केवल वहां से मानसिक स्तर पर
अवतरित प्रकाश में ही रह सकते हैं
उनके बीच विभाग हुए बिना न रहेगा l
और संभव है कि उनसे भी नीचे
एक विशाल जनसमूह रहे
जो उर्ध्व से प्रभावित होते हुए भी
उस प्रकाश के लिए अभी तैयार ना हो l
परंतु यह भी आज तक की
समस्त उपलब्धियों से कहीं अधिक
बढ़ा - चढ़ा रूपांतरण और सूत्रपात होगा l
किंतु हमारे वर्तमान प्राणिक जीवन की तरह
इस श्रेणी व्यवस्था का अर्थ
अविकसित वर्ग पर अधिक उन्नत वर्ग का
गर्व पूर्ण शासन नहीं होकर
मानव - जाति में बड़े भाइयों के द्वारा
छोटे भाइयों का पथप्रदर्शन और उन्हें
उच्चतर आध्यात्मिक स्तर तथा
अधिक विस्तृत क्षितिज में
ऊपर उठाने के हेतु एक अनवरत उद्योग होगाl
फिर मार्गदर्शको के लिए भी
पहले आध्यात्मिक स्तर तक यह
आरोहण ही उनकी दिव्य यात्रा की
समाप्ति अथवा पराकाष्ठा ना होगा
जिसके पश्चात प्राप्त करने के लिए
पृथ्वी पर और कुछ शेष ही ना रहेगा
क्योंकि अति मानसिक परिमंडल में
उनसे भी ऊंचे और स्तर होंगे जैसा की
प्राचीन वैदिक कविगण को विदित था।
जब उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को
एक अनवरत आरोहण बताया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
रोगों व नशों से मुक्त
आनंदमय स्वस्थ जीवन का
सहज सरल साधन
‘ गुरुदेव सियाग सिद्धयोग ’
पूर्णतः निःशुल्क
अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, जोधपुर
लेरिया रिसॉर्ट के पास,चौपासनी,
जोधपुर ( राज.) 342001
संपर्क ☎️0291 2753699
📱09784742595
Web: www.the-comforter.org