Ananya Solar

Ananya Solar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ananya Solar, Court Campus Khajuwala, Barmer.

26/08/2023

याद रखें कि कल से नया फेसबुक नियम (उर्फ... नया नाम मेटा) शुरू हो रहा है, जहां वे आपकी तस्वीरों का उपयोग कर सकते हैं। मत भूलो कि अंतिम तिथि आज है!!! मैं फेसबुक या फेसबुक से जुड़ी किसी भी इकाई को अपने अतीत और भविष्य के चित्रों, सूचनाओं, संदेशों या प्रकाशनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं देता।
इस बयान के साथ, मैं फेसबुक को सूचित करता हूं कि इस प्रोफ़ाइल और/या इसकी सामग्री के आधार पर मेरे खिलाफ खुलासा, प्रतिलिपि, वितरण या कोई अन्य कार्रवाई करना सख्त वर्जित है। निजता का उल्लंघन करने पर कानून द्वारा दंडित किया जा सकता है
यदि आप चाहें तो आप इस संस्करण को कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। यदि आप कम से कम एक बार कोई बयान प्रकाशित नहीं करते हैं तो यह चुपचाप आपकी तस्वीरों के उपयोग की अनुमति देगा, साथ ही आपकी प्रोफ़ाइल और स्थिति अपडेट में मौजूद जानकारी भी।
सांझा ना करें। कॉपी और पेस्ट।
आगे बढ़ने का तरीका यहां बताया गया है:
इस संदेश में कहीं भी अपनी उंगली रखें और "कॉपी" दिखाई देगा। "कॉपी करें" पर क्लिक करें। फिर अपने पेज पर जाएं, एक नई पोस्ट बनाएं और रिक्त फ़ील्ड में कहीं भी अपनी उंगली रखें। 'पेस्ट' पॉप अप होगा और पेस्ट पर क्लिक करें।
यह सिस्टम को बायपास कर देगा....
जो कुछ नहीं करता, वह जाहिर तौर पर सहमत होता है।

30/03/2023

आप सभी को महापर्व श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं..!❤️🚩

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए.! एक आदर्श हैं।

जय श्रीराम..!🙏❤️🚩😊🌷🏹⛳

 #तुम्बा: औषधीय गुणों से भरपूर     राजस्थान में मरुस्थलीय क्षेत्र में तुम्बा फल बहुतायत पाया जाता है। इसे इंद्रायण, सिट्...
13/02/2023

#तुम्बा: औषधीय गुणों से भरपूर

राजस्थान में मरुस्थलीय क्षेत्र में तुम्बा फल बहुतायत पाया जाता है। इसे इंद्रायण, सिट्रलस काॅलोसिथंस एवं बिटर ऐपल आदि नामों से जाना जाता है। खरीफ फसल में #खरपतवार के रूप में तुम्बा बेल स्वत उग जाती है। तुम्बा फल #औषधीय गुणों से भरपूर और किसानों की आय का अच्छा जरिया बन रहा है। खेतों और ओरण-गोचर, चारागाह, पङत भूमि में तुम्बे की बेल 5-7 मीटर लम्बी फैल जाती है। कच्चा तुम्बा हरे रंग का होता है। पकने पर पीले रंग का हो जाता है।
यह स्वाद में खारा/ कङवा होता है। इसके बीज निकालकर मीठे कर, बुरबुरे पीसकर, बाजरी आटे के साथ मिलाकर रोटी, #खाखरा बनाए जाते है। बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते है। #ऊंटनी के दूध के साथ खाखरा खाने का आनंद ही कुछ ओर होता है।
तुम्बा को काटकर या सुखाकर पशुओं को खिलाया जाता है। पशुओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के साथ देशी और आयुर्वेदिक औषधीयों के काम आता है। तुम्बा पशुओं के थनों पर सूजन को कम करने वाला, कृमि को निकालने में मददगार, पशु पाचन शक्ति बढ़ाने वाला और रक्त को शुद्ध करने का कार्य करता है।
तुम्बा पेट साफ करने, मानसिक तनाव, पीलिया, मूत्र रोगों में लाभदायक है। #शुगर लोगों के लिए यह रामबाण औषधी है। जोङ दर्द, कमर दर्द, पेट दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन, गैस आदि में फायदा करता है। बाजार भाव अच्छे होने से कम लागत में अच्छी पैदावार होने से आमदनी हो जाती है। इसकी बाजार मांग भी अच्छी रहती है। इस बार बरसात अच्छी होने के बावजूद क्षेत्र में तुम्बा #उपज कम ही हुई है। वर्तमान में खेतों में दवाई छिङकाव के कारण तुम्बा खत्म हो रहा है। अब वहीं बचा है, जहां जहरीली खेती नहीं की गई है।

12/02/2023
25/01/2023
प्रशांत महासागर के हज़ारों फीट की ऊंचाई पर एक एयरबस 380 सैकड़ों यात्रियों के साथ उड़ रही थी। अचानक दो फाइटर प्लेन आसमान म...
21/01/2023

प्रशांत महासागर के हज़ारों फीट की ऊंचाई पर एक एयरबस 380 सैकड़ों यात्रियों के साथ उड़ रही थी। अचानक दो फाइटर प्लेन आसमान में दिखाई दिए और इस जहाज़ की तरफ उड़ने लगे। जब रेडियो संपर्क हुआ तो लड़ाकू विमान के एक युवा पायलट ने एयरबस के बुजुर्ग पायलट से कहा, 'कितनी बोरिंग फ्लाइट है तुम्हारी। देखो, मैं आपकी इस उड़ान को दिलचस्प बना देता हूँ!

यह कहने के बाद, उसने अचानक गति पकड़ ली और एयरबस के चारों ओर तब तक कलाबाज़ियाँ दिखाता रहा, जब तक समुद्र का स्तर निकट नहीं आया, वहां से यह ऊपर गया, साउंड बैरियर को तोड़ दिया, मुड़ गया और एयरबस की तरफ आ गया। उत्तेजित स्वर में उसने फिर पूछा कैसा लगा?

एयरबस पायलट ने कहा कि यह कुछ भी नहीं है। अब आप देखिए मैं क्या दिखाता हूं। दोनों फाइटर प्लेन देखने लगे। समय बीत रहा था लेकिन विमान सीधा उड़ रहा था। काफी समय बाद एयरबस के सीनियर पायलट का एक रेडियो संदेश आया जिसमें पूछा गया कि आपको कैसा लगा? युवा फाइटर पायलट ने कहा, "लेकिन बॉस, आपने क्या किया है?" ?

एयरबस के पायलट ने कहा, मैं बाथरूम गया था। रास्ते में कुछ लोगों से बातचीत हुई। फिर मैंने शांति से खड़े होकर चॉकलेट कॉफी पी और अब मैं वापस आ गया हूं। क्या आप यह कर सकते हैं?

नौजवानी का दौर बस ऐसे ही होता है। दूसरों के वाह-वाह के पीछे तमाशा दिखाना तमाशा बन जाता है। जब यह दौर बीत जाता है, तब पता चलता है कि उन लोगों को प्रभावित करने की कोशिश में कितना समय बर्बाद हुआ, जिनकी कोई अहमियत नहीं थी।

अपनी ऊर्जा, अपनी तवानाई संभालकर रखने वाले के कम से कम कल के पछतावे कम होते।

20/12/2022

वर्ल्ड कप फुटबॉल में दो अलग अलग पुरस्कार दिए जाते हैं... गोल्डन बूट, और गोल्डन बॉल. गोल्डन बूट सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है, जबकि गोल्डन बॉल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को. इतना सा अंतर अगर हमारा समाज आत्मसात कर ले तो पूरा सामाजिक डिस्कोर्स सुधर सकता है. छोटा सा उदाहरण... 1986 का वर्ल्ड कप डिएगो मैराडोना के लिए याद किया जाता है, जबकि उस वर्ष का गोल्डन बूट गैरी लीनेकर को मिला था. कल के ही मैच में, गोल्डन बूट हाथ में लिए म्बापे के चेहरे पर कोई खुशी, कोई सेलिब्रेशन नहीं था. क्योंकि उसे पता था कि यह वर्ल्ड कप मेसी का वर्ल्ड कप गिना जाएगा. फीफा की साइट के एक लिंक पर सारे गोल्डन बूट अवार्डीज के सभी गोल्स के लिंक हैं. उन सभी के गोल देख रहा था... चाहे हैरी केन हो, रोनाल्डो हो, रोमारियो या लिनेकर...सबकी खास बात यह थी कि उनका उस गोल में, जिसका श्रेय उन्हें मिला, अपना कंट्रीब्यूशन स्कोरिंग शॉट भर का होता है. रोमारियो के केस में तो शॉट भी नहीं, आप स्कोरिंग टच कह सकते हैं. पूरी मेहनत, मिडफील्ड मनूवर, पूरा मूव किसी और का होता है. पुराने खिलाड़ियों के गोल्स देखे तो पेले और माराडोना (और एक रॉबर्टो बैजियो का वह 1994 वर्ल्ड कप का इकलौता मैजिकल गोल) वे अपवाद थे जो एक पूरा गोल अपने स्किल के दम पर बनाते थे. नहीं तो हर सफल खिलाड़ी की सफलता, और महान खिलाड़ी की महानता एक अच्छी टीम पर आश्रित होती है. मेसी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए...लेकिन वह सब क्वार्टरफाइनल में हॉलैंड के विरुद्ध उस पास के आगे फीके हैं जिसपर अर्जेंटीना ने पहला गोल किया. मेसी के अपने गोल्स के मुकाबले वे मूव अधिक कीमती हैं जिसपर टीम ने गोल बनाए. और इसीलिए मेसी के पास गोल्डन बूट नहीं, गोल्डन बॉल है और सबसे बड़ी बात, वर्ल्ड कप है. ये सारी बातें हमारे काम की नहीं हैं. हम फुटबॉल नहीं खेल पाते...हमारी खून में ही एक टीम गेम खेलना नहीं है. हम इसी बात पर लड़ पड़ेंगे कि मेरी मूव पर, मेरी पास पर गोल करके वह महफिल लूट ले गया. अगली बार मैं नहीं देता उसे पास...देखता हूं कैसे गोल करता है...बड़ा घमंड है उसको...उसका घमंड तोड़ना है!

Address

Court Campus Khajuwala
Barmer
334023

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919351434144

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ananya Solar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ananya Solar:

Share