Better life Advance Astrology

Better life Advance Astrology Must visit Better life astrology planet centre

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE**ASTROLOGER GAURAV SHARMA**CONT...9888463030**लग्न में चंद्र क्या फल देता है**लग्न ...
30/07/2023

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ASTROLOGER GAURAV SHARMA*

*CONT...9888463030*

*लग्न में चंद्र क्या फल देता है*

*लग्न में चंद्रमा यूँ तो शुभ माना जाता है। ऐसे जातक सुंदर, भावुक, सहृदय, कोमल व धनी होते हैं। इन्हें सामाजिक कार्यों में बहुत रुचि होती है और समाज में सम्मान भी मिलता है। चंद्रमा के शुभ फलों की प्राप्ति हेतु चंद्रमा का शुभ होना जरूरी है।*

*ओषधि द्वारा चंद्र ग्रह निवारण*

चंद्र दोष से पीड़ित जातक को नित्य पंचगव्या से स्नान करना अत्यंत लाभदायक है| पंचग्व्य में गाय के दूध ,दही, घी,गोबर, तथा मूल का मिश्रण होता है| इसके अतिरिक्त स्नान के जल में फिटकरी,सफेद चंदन,हाथी का मद आदि भी मिला लिया जाए,तो भी श्रेष्ट परिणम दृष्टि गोचर होता है| उस सामग्रियों से यदि नित्य स्नान ,ना कर सके तो सोमवार को अवश्य ही करना चाहिए

17/05/2023

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ASTRO GAURAV SHARMA*

*CONT...9888463030*

*शनि देव न्‍याय के देवता हैं और अच्‍छे कर्म करके ही शनि देव को प्रसन्‍न किया जा सकता है. वहीं शनि की नाराजगी जीवन के हर क्षेत्र पर भारी पड़ती है. शनि को प्रसन्‍न करने के लिए शनि जयंती का दिन सर्वोत्‍तम माना गया है. ज्‍येष्‍ठ मास की अमावस्‍या को शनि जयंती मनाई जाती है. यदि अमावस्‍या शनिवार को पड़े तो उसे शनि अमावस्‍या कहते हैं. इस बार शनि जयंती 19 मई को पड़ रही है और यह 5 राशि वालों के लिए विशेष शुभकारी है*.

*इन राशियों के लिए शुभ है शनि जयंती*

*वृषभ राशि*- वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और शुक्र - शनि मित्र ग्रह हैं. इसलिए शनि वृषभ राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं. शनि जयंती वृषभ राशि वालों को शुभ फल देगी. इन जातकों को धन, पद, मान-सम्‍मान सब मिलेगा. जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

*तुला राशि*- तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र हैं और इस राशि में शनि उच्‍च अवस्‍थान में रहते हैं. लिहाजा तुला राशि के जातकों पर भी शनि देव की विशेष कृपा रहती है. ये जातक गरीब-जरूरतमंदों की मदद करें. जानवरों को भोजन दें तो इन्‍हें शनि की कृपा से अपार सफलता, पैसा, प्रसिद्धि और खुशी मिलेगी.

*कर्क राशि*- कर्क राशि वाले जातकों पर भी शनि देव मेहरबान रहेंगे. उन्‍हें माता-पिता से सहयोग मिलेगा. कोई अहम काम पूरा होगा. करियर में उन्‍नति होगी. बड़ी सफलता दिल खुश कर देगी. धन लाभ के भी योग हैं.

*कुंभ राशि*- कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. अभी शनि कुंभ राशि में ही हैं और इस राशि पर साढ़े साती चल रही है. शनि जयंती कुंभ राशि वालों के लिए राहत लाएगी. धन लाभ होगा. मेहनत का फल, प्‍यार और सम्‍मान मिलेगा.

*मकर राशि*- शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं और इस राशि के जातकों पर कृपा करते हैं. शनि के प्रभाव से ही मकर राशि वालों में नेतृत्‍व क्षमता अच्‍छी रहती है. शनि जयंती नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की देगा. राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होगा.

*साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब?**BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE**ASTROLOGER GAURAV SHARMA**CONT...9888463030*साल ...
18/04/2023

*साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब?*

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ASTROLOGER GAURAV SHARMA*

*CONT...9888463030*

साल 2023 का पहला ग्रहण वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने वाला है। साल के इस पहले ग्र TVहण की शुरुआत 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से होगी। यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस तरह से ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा।

कैसा होगा सूर्य ग्रहण
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण 3 तरह का दिखाई देगा जिसमें यह आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार के रूप में होगा। इस तरह से साल 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि जब सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार रूप में हो तो इसे हाईब्रिड सूर्य कहते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण की घटना के दौरान चंद्रमा सूर्य के छोटे से हिस्से को ढक पाता है। वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों ही एक ही सीध में होते हैं। ऐसे में धरती के एक हिस्से में कुछ देर के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होता है जब ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के बीचों-बीच आ जाता है फिर सूर्य एक चमकदार रिंग की तरह दिखाई देने लगता है। इस तरह के सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव
भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जिस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य, पूजा और खाना इत्यादि नहीं बनाया जाता है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर पड़ सकता है।

17/01/2023

*शनि का महागोचर! आज से पूरी तरह बदल जाएगी इन लोगों की जिंदगी, बनेंगे अमीर*

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE, S. A. S NAGAR BATHINDA*

*ASTROLOGER GAURAV SHARMA*

*CONT... 9888463030*

आज 17 जनवरी 2023, मंगलवार की रात 8 बजकर 2 मिनट पर शनि गोचर करके कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 30 साल बाद शनि का राशि परिवर्तन करके कुंभ में आना कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा.

ज्‍योतिष शास्‍त्र में शनि को बेहद महत्‍वपूर्ण ग्रह माना गया है और आज न्‍याय के देवता शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं. ज्‍योतिष के लिहाज से ये बहुत बड़ी घटना है. आज रात 8 बजकर 2 मिनट पर शनि का मकर राशि से निकलकर कुंभ में गोचर करना कई राशि वाले लोगों की जिंदगी बदल देगा. शनि का राशि परिवर्तन इन राशि वालों को व्यवसाय, नौकरी, विवाह, प्रेम, संतान, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि के मामले पर शुभ फल देगा. आइए जानते हैं कि किन राशियों वालों के लिए शनि गोचर शुभ है.

मेष- शनि गोचर मेष राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी करेगा. पैसे कमाने का नया सोर्स मिलेगा. अचानक से पैसा मिलेगा. योजनाएं पूरी होंगी. बड़ी इच्‍छा पूरी हो सकती है.

वृषभ- शनि का राशि परिवर्तन नौकरी और व्‍यापार दोनों ही क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा. बड़ी सफलता मिलेगी. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा. व्‍यापार में बड़ी सफलता मिलेगी. नई योजनाओं को गति दें.

मिथुन- नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. इनकम बढ़ेगी. हालांकि आपको मेहनत करनी पड़ेगी. व्‍यापार में जोखिम लेकर भी फायदा लेंगे. कर्ज में कमी आएगी.

तुला- स्‍टूडेंट्स को संभलकर रहना चाहिए. बाकी लोगों को लाभ होगा. वैवाहिक जीवन अच्‍छा रहेगा. मनपसंद पार्टनर से विवाह हो सकता है. करियर में सफलता मिलेगी.

धनु- नौकरी करने वालों को विशेष सफलता मिलेगी. आपको वर्कप्‍लेस पर मान-सम्‍मान मिलेगा. साहस और पराक्रम बढ़ेगा. व्यापार में भी जोखिम ले सकते हैं. खूब लाभ होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.

मकर- शनि गोचर आपकी कई समस्‍याएं खत्‍म कर देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हेागी. मेहनत का फल मिलेगा. पैसा बचाने में कामयाब हो पाएंगे. संपत्ति से लाभ होगा.

कुंभ- नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. पर्सनालिटी में बेहतरी आएगी. आपका प्रभाव बढ़ेगा. कामकाज अच्‍छा चलेगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ होगा

16/09/2022

*इन रत्नों को धारण करने से चमक उठती है किस्मत, जिंदगी में नहीं होती किसी चीज की कमी*

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ADDRESS.... S. A. S NAGAR, HANS NAGAR ROAD BATHINDA*

*CONT... 9888463030*

*Gemstone Benefits*: रत्नों का इंसान की जिंदगी में काफी महत्व है. इसको किसी जानकार व्यक्ति की सलाह से सही विधि से धारण करने से काफी फायदा मिलता है.

*Stone Benefits Astrology*
: ज्योतिष शास्त्र की तरह इंसान की जिंदगी में रत्नों का भी काफी महत्व है. रत्नों को धारण करने से कमजोर ग्रह से होने वाले प्रभाव से बचा जा सकता है. इसके साथ ही कुछ ऐसे रत्न होते हैं, जिनको पहनने के बाद किस्मत चमक उठती है. हालांकि, रत्नों को हमेशा किसी जानकार शख्स की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए. ऐसा न करने पर उल्टा प्रभाव भी हो सकता है. आज कुछ ऐसे ही रत्नों के बारे में बताएंगे, जिनको पहनने के बाद भाग्य उदय हो जाता है और इंसान की सभी मनोकामना पूरी होती है.

*‌रूबी स्टोन*

जो व्यक्ति रूबी यानी माणिक रत्न धारण करता है, उसमें नेतृत्व करने की क्षमता काफी देखने को मिलती है। साथ ही उसे सरकारी सेवाओं के पदों से बहुत समर्थन और प्रशंसा प्राप्त होती हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास की क्षमता बढ़ जाती

*Pearl (मोती) स्टोन*

यह रत्‍न प्रजनन से संबंधित रोगों को दूर कर महिलाओं को स्‍वस्‍थ जीवन प्रदान करने की शक्‍ति रखता है। मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे असरकारी और आसान उपाय है मोती धारण करना।

*मूंगा स्टोन*

इस रत्न को सोने,चांदी या तांबे में पहनने से बच्चों को नजर नहीं लगती एंव भूत-प्रेत व बाहरी हवा का भय खत्म हो जाता है। मूंगा धारण करने से साहस व आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को मूंगा पहनने से अत्यन्त लाभ होता है। उदासी व मानसिक अवसाद पर काबू पाने के लिए मूंगा रत्न अवश्य धारण करना चाहिए।

*पन्ना*

पन्ना रत्न बुध ग्रह से संबंधित है. इसको धारण करने के बाद आय के नए स्रोत खुलते हैं और धन में वृद्धि होती है. इसको मनोकामना पूर्ण करने वाला रत्न माना गया है. पन्ना धारण करने के बाद नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलती है. व्यापार में बढ़ोतरी होती है और नौकरी के नए अवसर मिलते हैं.

*टाइगर स्टोन*

टाइगर स्टोन धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. इसको धारण करने के बाद कारोबार करने वालों को काफी फायदा मिलता है. घाटे में चल रहे व्यापार में वृद्धि होने लगती है. यह रत्न आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाता है. इससे मानसिक तनाव कम होता है और इंसान को किस्मत का साथ मिलने लगता है.

*पुखराज*

पुखराज को देवगुरु बृहस्पति का रत्न माना गया है. इसको पहनने से इंसान के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही बुद्धि भी तेज होती है. कोई शख्स अगर आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो इस रत्न के पहनने से काफी लाभ मिलता है और आर्थिक परेशानी दूर होती है.

*जेड स्टोन*

जेड स्टोन को हरिताश्म नाम से भी जाना जाता है. इसको धारण करने के बाद इंसान की जिंदगी में बरकत आती है. नौकरी व व्यापार में उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं. आय के नए स्रोत मिलते हैं. जेड स्टोन धारण करने से किडनी की प्रॉब्लम, हार्ट से जुड़ी परेशानियों में निजात मिलती है और इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है.

*

27/06/2022

Planet Transit 2022: अगले 6 दिन के अंदर 2 अहम ग्रह मंगल और बुध राशि गोचर करने जा रहे हैं. इस परिवर्तन इसलिए भी ज्‍यादा अहम है क्‍योंकि दोनों ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल, बुध का गोचर 4 राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*
*NEW ADDRESS..... HANS NAGAR ROAD, S. A. S NAGAR., NEAR. ST NO. 17 BATHINDA*

*CONT ... 9888463030*

मंगल ग्रह 27 जून को स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे. इसके 5 दिन बाद 2 जुलाई को बुध स्वराशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, विवाह, भाई, भूमि-संपत्ति आदि पर असर डालते हैं. वहीं बुध ग्रह बुद्धि, व्‍यापार, धन, तर्क, संवाद के कारक हैं. इन दोनों महत्‍वपूर्ण ग्रहों का स्‍वराशियों में प्रवेश सभी लोगों के जीवन पर बड़ा असर डालेगा. वहीं यह दोनों ग्रह परिवर्तन 4 राशि वाले जातकों का भाग्‍योदय करेंगे और उन्‍हें तगड़ा लाभ देंगे.

मंगल-बुध का राशि गोचर जगाएगा 4 राशि वालों का भाग्‍य

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर और बुध गोचर शुभ साबित होंगे. लाइफ पार्टनर के सहयोग से काम पूरे होंगे और अच्‍छा समय बीतेगा. कामों में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ है.

वृश्चिक राशि: मंगल-बुध गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए फलदायी होगा. नौकरी में तरक्‍की, तारीफ मिलने के योग हैं. आय बढ़ेगी. रहन-सहन बेहतर करने की सोचेंगे. मन में खुशी महसूस होगी. निवेश के लिए अच्‍छा समय है.

धनु राशि: जीवन में खुशियां दस्‍तक देंगी. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिसका फायदा करियर में मिलेगा. नौकरी-व्‍यापार अच्‍छा रहेगा. परिवारिक सुख मिलेगा. नया घर-गाड़ी खरीद सकते हैं. किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में हिस्‍सा ले सकते हैं.

मिथुन राशि: यह समय मिथुन राशि वालों को खूब लाभ देगा. नई नौकरी मिल सकती है. कामकाज में किसी तरह का बदलाव हो सकता है. संतान सुख मिल सकता है. परिवार में खुशहाली रहेगी. लोग आपकी तारीफ करेंगे. शॉपिंग कर सकते हैं.

05/06/2022

*शनि की चाल*

*Shani Vakri 2022: आज हो रहा 'महाबदलाव', शनि चलेंगे उल्‍टी चाल! किन राशियों पर होगा सबसे ज्‍यादा असर?*

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE (ज्योतिष केंद्र)*
*NEW ADDRESS: HANS NAGAR ROAD,S.A.S NAGAR NEAR ST. NO.17 BATHINDA*
*CONT...9888463030*

आज 5 जून 2022 से न्‍याय के देवता शनि अपनी ही राशि कुंभ में उल्‍टी चाल चलना शुरू करेंगे. शनि 141 दिनों तक वक्री रहेंगे और इस दौरान कुछ राशियों पर सबसे ज्‍यादा असर डालेंगे.

कर्मफलदाता शनि ने 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और अब 5 जून 2022 से उल्‍टी चाल चलना शुरू करेंगे. शनि की वक्री चाल लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डालती है. यह असर अच्‍छा या बुरा दोनों ही हो सकता है. इस बार भी वक्री शनि कुछ राशियों के जातकों पर सबसे ज्‍यादा असर डालेंगे. जानते हैं वक्री शनि किन लोगों को सबसे ज्‍यादा प्रभावित करेंगे.

इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे वक्री शनि
मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि की उल्‍टी चाल शुभ फल देगी. उन्‍हें जीवन के कई क्षेत्रों में फायदा मिलेगा. करियर में लाभ होगा. नए मौके मिलेंगे. नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की आपको खासी राहत और खुशी देगी. आय भी बढ़ेगी.

वृषभ- शनि की उल्‍टी चाल वृषभ राशि वालों के करियर के लिए शुभ साबित होगी. उन्‍हें पदोन्‍नति मिलने के प्रबल योग हैं. नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर हो सकता है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को भी लाभ होगा. लोगों से बहस न करें.

धनु- धनु राशि वालों को वक्री शनि लाभ देंगे. उनके करियर के लिए विशेष तौर पर शुभ साबित होंगे. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में भी सहयोग और प्रेम का वातावरण रहेगा.

29/12/2021

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ज्योतिष केंद्र*

*ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पंजाब मे किसकी बनेगी सरकार जरूर पढ़ें👇*

*ADDRESS....... GURUKUL ROAD,RAJIV GANDHI COLONY (MARKIT),NEAR DUGGAL PALACE BATHINDA*

*CONT.....9888463030*

*पंजाब की प्रभाव राशि मीन तथा नाम राशि कन्या है। गोचर ग्रह स्थिति अनुसार 75 में स्वतंत्र दिवस कुंभ मे मीन राशि दरादशसथ तथा कन्या राशि षष्ठस्थ नीचस्थ शुक्र द्वारा अधीषठित है*

ग्रह स्थिति के प्रभाव स्वरूप अगस्त 2021 ई के बाद से ही सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के लिए विशेष चुनौतियों से भरा होगा तथा विपक्षी पार्टियों द्वारा जबरदस्त आरोप, प्रत्यारोप, दलबदल आदि के कारण परस्पर टकराव एव विरोध बढ़ेंगे। कई स्तलो पर हिंसा की घटनाएं होने की भी आशंका है। कृषि क्षेत्र के प्रति तुष्टीकोण की नीति ,लघु एव मध्यमसतरीय उद्योगपतियो एव
व्यापारियों पर टैक्स वृद्धि आदि समस्याओं तथा उद्योगों हेतु बुनियादी सुविधाओं की कमी आदि के कारण वर्तमान कांग्रेस सरकार की प्रतिष्ठा एव साख को गहरी ठेस पहुंचेगी
यद्यपि विज्ञापनों की बाढ़ से विकास को गति देने के वादों की होड़ रहेगी।

*आगामी वर्ष के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी को बहुमत मिलना संधि गत होगा। कांग्रेस - अकाली दल - आम आदमी पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस-बीजेपी के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा तथा चुनाव के बाद गठबंधन राजनीति का दौर चलेगा*।

28/12/2021

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ज्योतिष केंद्र*

*ADDRESS....... GURUKUL ROAD,RAJIV GANDHI COLONY (MARKIT),NEAR DUGGAL PALACE BATHINDA*

*CONT.....9888463030*

यदि आप चाहते हैं कि आने वाला साल 2022 अच्‍छा बीते तो इसके लिए शनि देवता की कृपा जरूरी है. शनि देवता की कृपा से तरक्‍की, पैसा, सेहत-सम्‍मान सब कुछ मिलता है. कमाल की बात ये है कि नया साल शनिवार से ही शुरू हो रहा है, जो कि शनि देव को समर्पित है. ऐसे में 1 जनवरी 2022 शनि देवता को प्रसन्‍न करने के लिए बेहद खास है. लेकिन इसके अलावा भी इस दिन कुछ खास योग बन रहे हैं जो इस दिन की अहमियत को कई गुना बढ़ा रहे हैं.

शनि के साथ शिव की कृपा पाने का मौका
पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2022, शनिवार को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि है. साथ ही इस दिन मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है. लिहाजा यह दिन शनि के साथ-साथ शिव जी की कृपा पाने के लिहाज से भी खास है. 1 जनवरी को अमृत और सिद्धि योग भी रहेंगे. इन योग में किया गया पूजा-पाठ, दान-पुण्‍य कई गुना ज्‍यादा फल देता है. साल के पहले दिन बन रहे इस विशेष संयोग में किए गए कुछ उपाय पूरे साल सुख-समृद्धि और तरक्‍की देंगे. ऐसे में खासतौर पर मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शनि के उपाय जरूर कर लेने चाहिए क्‍योंकि इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है. ऐसे में 1 जनवरी को किए गए उपाय उन्‍हें काफी राहत देंगे.

1 जनवरी को करें ये उपाय
1 जनवरी की सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके नए साल का आगाज करना सबसे शुभ साबित होगा. इसके बाद शाम को शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूजा करें. सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गरीब-असहायों को भोजन और काली चीजों का दान करें. पीपल के पेड़ पर भी जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

02/12/2021

*BETTER LIFE ASTROLOGY PLANET CENTRE*

*ADDRESS......GURUKUL ROAD,RAJIV GANDHI COLONY (MARKIT)NEAR DUGGAL PALACE BATHINDA*

*CONT....9888463030*

*सूर्य ग्रहण पर शनि अमावस्‍या का दुर्लभ संयोग*, प्रकोप से बचने के लिए जान लें ये बात
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के दिन है. ऐसा संयोग विरले ही बनता है लेकिन ग्रहण और शनि अमावस्‍या का एक साथ पड़ना कई लोगों के लिए बहुत भारी पड़ सकता है.

*4 दिसंबर को है सूर्य ग्रहण*

*इसी दिन है शनि अमावस्‍या*

*शनि के प्रकोप से बचने के लिए करें खास मंत्र जाप*

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 शनिवार को अमावस्‍या के दिन लग रहा है. वह भी इस बार की अमावस्‍या शनि अमावस्या है. ऐसे में यह दिन धर्म और ज्‍योतिष की नजर से बेहद खास है. ऐसा संयोग विरले ही बनता है, जब शनि अमावस्‍या के दिन सूर्य ग्रहण पड़े. चूंकि सारी अमावस्‍या में शनि अमावस्‍या को बहुत खास माना जाता है और ग्रहण को अशुभ माना जाता है. ऐसे में इस दिन बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. यह संयोग लोगों पर भारी पड़ सकता है.

सूर्य ग्रहण और अमावस्‍या का समय
मार्गशीर्ष महीने की यह अमावस्या तिथि 3 दिसंबर की दोपहर 04:55 बजे से 4 दिसंबर की दोपहर 01:12 बजे तक रहेगी. वहीं 4 दिसंबर को लग रहे सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10:59 से दोपहर के 03:07 बजे तक रहेगा. इस तरह सूर्य ग्रहण का तकरीबन आधा समय अमावस्‍या तिथि में पड़ रहा है. ऐसे में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ शनि देव के प्रकोप से भी बचना होगा. इसके लिए 'सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:। मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।' मंत्र का जाप करें. इससे लाभ होगा.

*इन बातों का रखें ध्‍यान*

सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है, उस पर शनि अमावस्‍या के दिन पड़ रहा सूर्य ग्रहण बहुत भारी पड़ सकता है. ऐसे में ग्रहण के दिन कोई भी शुभ काम न करें. इसके अलावा इस दौरान जहां तक हो सके यात्रा न करें. ईष्‍ट देव की आराधना करें. ग्रहण के दौरान धारदान चीजें ना तो खरीदें और ना ही उनका उपयोग करें. चाकू, कैंची तक का उपयोग करने से बचें. चूंकि इस दिन शनि अमावस्‍या भी है, लिहाजा इस दिन दान अवश्‍य करें और संभव हो तो काली चीजों का दान करें. याद रखें कि इस दिन कोई भी काली चीज न खरीदें.

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं. ग्रहण से पहले जिस भोजन-पानी में तुलसी के पत्‍ते डाल दिए हों, उसी का सेवन करें. बिना तुलसी वाला भोजन-पानी ग्रहण के दौरान अशुद्ध हो जाता है. इनका सेवन करना सेहत और जिंदगी पर भारी पड़ सकता है. गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान गलती से भी बाहर न निकलें

Address

Gurukul Road, Rajiv Gandhi Colony Markit, Near Duggal Palace, Shop No. 18
Bathinda
151001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
6pm - 7pm
Tuesday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm
Wednesday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm
Thursday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm
Friday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm
Saturday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm
Sunday 10:30am - 7pm
6pm - 7pm

Telephone

+919888463030

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Better life Advance Astrology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Better life Advance Astrology:

Share