11/01/2025
ब्यावर जिले के अमृतकौर अस्पताल में महिला ने दिया 4 बच्चो को जन्म✅
एक सामान्य प्रसूता जिस कार्य के लिए 36 महिने का समय लेती है कल अमृतकौर हास्पीटल में एक प्रसुता ने मात्र 8 महिने 19 दिन मे यह कारनामा कर दिखाया. गणेशपुरा निवासी एक महिला ने कल एक साथ चार शिशुओं को जन्म दिया . सफल प्रसव क्रिया करवाने मे अमृतकौर अस्पताल की ""गाइनोलॉजिस्ट डाँ विधा सक्सेना" के सधे हुए अनुभव ओर सिद्धहस्त हाथों का कमाल रहा . ख़ास बात यह रही कि अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी में तीन बच्चों की ही स्क्रीनिंग आयी थी।
डाँ विधा सक्सेना जब प्रसव करवा रही थी तो तीन शिशु जन्म लेने के पश्चात इतिश्री समझ कर स्टाफ को पेकअप कह चुकी थी लेकिन प्रसुता के हाव भाव देखकर डाँ विधा सक्सेना के चिकित्सीय अनुभव से स्टाफ को कहाँ रुकिये ओर जाँच की तो चौथा शिशु भी "यह दुनिया देखने को बेताब था" !! कुछ देर बाद चौथे बच्चे का भी प्रसव कराया गया . अभी कुछ समय पहले ही डाक्टर सक्सेना ने एक प्रसूता के तीन बच्चों का जन्म करवाया था . एक साथ चार बच्चों के जन्म का समाचार ज्यों ही फैला देखने वालो का ताँता लग गया👏