Swachchta Kitty Group

Directions

Swachchta Kitty Group Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swachchta Kitty Group, Recycling Center, Kwality Restaurant New Market, Bhopal.

🌿 पॉलीथिन मुक्त भोपाल की ओर एक सार्थक पहल! 🌿आज Swachhta Kitty Members द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को भोपा...
06/08/2025

🌿 पॉलीथिन मुक्त भोपाल की ओर एक सार्थक पहल! 🌿

आज Swachhta Kitty Members द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को भोपाल को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु एक प्रेरणादायक ज्ञापन सौंपा गया।

इस विशेष अवसर पर, उनके कर कमलों से पर्यावरण अनुकूल पहल 'स्मार्ट सब्ज़ी बैग' का भी भव्य विमोचन किया गया।

यह कदम न केवल हमारे शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली शुरुआत है, बल्कि समाज को जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है।

🙏 आइए, Swachhta Kitty Members के इस अभियान से जुड़ें और मिलकर भोपाल को एक पॉलीथिन मुक्त, स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएं।

#पॉलीथिनमुक्तभोपाल

23/06/2025

🌿✨ एक छोटा कदम, बड़ी प्रेरणा! ✨🌿
आज Swatchata Kitty Group ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब साथ चलें तो बदलाव जरूर आता है! ❤️

💪 मात्र 1 दिन की तैयारी और 2 घंटे की मेहनत ने हमारे क्षेत्र को हरियाली से भर दिया।
🌳 पेड़ लगाकर न सिर्फ पर्यावरण बचाया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक संदेश दिया — स्वच्छता और हरियाली हमारी जिम्मेदारी है!

🙏 धन्यवाद उन सभी स्वच्छता प्रेमियों का, जिन्होंने तन-मन-धन से इस मुहिम का साथ दिया।
👏 नगर निगम टीम, हमारे शुभचिंतकों और Navbharat News Paper का विशेष आभार, जिनकी वजह से यह अभियान और भी प्रभावशाली बना।

📽️ वीडियो जरूर देखें और बताएं कि अगली बार आप हमारे साथ कब जुड़ रहे हैं?
🌱 चलिए साथ मिलकर एक और नई शुरुआत करते हैं — हर मोहल्ला, हरियाला मोहल्ला!

🌿 आभार के हरियाले शब्द 🌿🙏 आप सभी का दिल से धन्यवाद 🙏अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर, राम मंदिर परिसर में हमने 12...
22/06/2025

🌿 आभार के हरियाले शब्द 🌿
🙏 आप सभी का दिल से
धन्यवाद 🙏

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर, राम मंदिर परिसर में हमने 128 पौधों का रोपण कर पर्यावरण की सेवा में एक छोटी-सी लेकिन सार्थक पहल की।

🌱 इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले:

हमारे समर्पित स्वच्छता किट्टी ग्रुप के सभी साथियों,

नगर निगम टीम का जोश और सहयोग,

और सभी शुभचिंतकों का जो पर्यावरण के लिए चिंतित हैं –
आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद! 🙏

📰 एक विशेष धन्यवाद "नवभारत समाचार पत्र" को, जिन्होंने हमारी इस पहल को अपने समाचार माध्यम से लोगों तक पहुँचाया और इस मुहिम की सराहना की।
आपका समर्थन हमारे प्रयासों को और भी मजबूती देता है।

यह सिर्फ पौधारोपण नहीं था, यह एक प्रकृति प्रेम का प्रतीक था।
आइए, हम सब मिलकर हर पेड़ को संजोएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य तैयार करें।

#स्वच्छता_किट्टी_ग्रुप
#128पौधे128वचन
#हरियाली_ही_भविष्य




🙏 आभार संदेश 🙏आज के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जिन सभी ने तन, मन और धन से योगदान दिया, स्वच्छता किट्टी ग्रुप की ...
21/06/2025

🙏 आभार संदेश 🙏

आज के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जिन सभी ने तन, मन और धन से योगदान दिया, स्वच्छता किट्टी ग्रुप की ओर से हम आप सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।

एक दिन की तैयारी और दो घंटे में बदलाव – यह टीम वर्क का अद्भुत उदाहरण रहा।
🌿🌱

विशेष धन्यवाद नगर निगम भोपाल की टीम को, जिनकी सक्रिय भागीदारी और तत्परता से यह अभियान संभव हो पाया।
हम विशेष रूप से माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमेशा ऐसे कार्यों में मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया है।

आशा है कि भविष्य में भी आपका सहयोग और मार्गदर्शन हमें इसी तरह प्राप्त होता रहेगा।
चलो मिलकर एक हरित और स्वच्छ भोपाल की ओर कदम बढ़ाएं! 🌳💚

– स्वच्छता किट्टी ग्रुप

🌿 स्वच्छता प्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण 🌿प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है!21 जून 20...
20/06/2025

🌿 स्वच्छता प्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण 🌿

प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है!

21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर
हम सभी मिलकर एक सुंदर पहल करने जा रहे हैं —
सघन पौधरोपण अभियान 🌱

इस आयोजन का नेतृत्व करेंगी
माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी, स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर।

📅 तारीख: 21 जून 2025
🕗 समय: सुबह 08:00 बजे से
📍 स्थान: राम मंदिर के पास, जोन 21, वार्ड 32

आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और
अपने शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं।

आपकी उपस्थिति और सहभागिता से इस अभियान को मिलेगा नया उत्साह!

💚 सादर आमंत्रण
स्वच्छता किटी समूह
नगर पालिक निगम, भोपाल

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एसजीएसयू यूनिवर्सिटी में वनमाली सभागार में वेस्ट सेग्रीगेशन और 6 बिन हर दिन तथा स्वच्छता ...
15/01/2025

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एसजीएसयू यूनिवर्सिटी में वनमाली सभागार में वेस्ट सेग्रीगेशन और 6 बिन हर दिन तथा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान स्वच्छता kity सदस्य द्वारा दिया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रों को कचरा प्रबंधन के अंतर्गत वेस्ट टू वंडर थीम पर प्रशिक्षण दिया गया था छात्रों द्वारा बनाई गई संरचनाओं का प्रदर्शन भी किया गया. विश्वविद्यालय द्वारा इन छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए 🙏

Bio enzyme making in process by swacchta kitty members and also in Nagar Nigam recycle hub at dana pani transfer station...
06/01/2025

Bio enzyme making in process by swacchta kitty members and also in Nagar Nigam recycle hub at dana pani transfer station. Commendable efforts by nagar nigam ti recycle Garbage and making useful things like agarbatti, cloth threads, gobar gamla,bio enzyme, cocopeat, thermocol pellets, cloth bags, paper shredding etc etc. Thank you for this constructive effort. Thanksdearfriends for helping Samta Agrawal , Alpna Gupta , Anjeeta Sabhlok , Manisha Chhajed .

स्वच्छता किटी के सफल प्रयासों द्वारा चूना भट्टी में एक गार्बेज पॉइंट को सुंदर गार्डन में परिवर्तित किया गया नगर निगम साथ...
31/12/2024

स्वच्छता किटी के सफल प्रयासों द्वारा चूना भट्टी में एक गार्बेज पॉइंट को सुंदर गार्डन में परिवर्तित किया गया
नगर निगम साथियों का सहयोग मिला उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । और हमारे साथी रुचिका सचदेवा समता अग्रवाल दिव्या अखलाक भाई सैफुद्दीन जी इन सभी लोगों का बहुत-बहुत आभार सबके सहयोग से इस पोइंट को इतना खूबसूरत बनाया है ।🌳🌿

🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️"बिट्टन हाट को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल में, हमने लोगों को कपड़े का थैला लेकर आने की समझाइश दी। पर्यावरण...
02/12/2024

🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️🛍️
"बिट्टन हाट को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल में, हमने लोगों को कपड़े का थैला लेकर आने की समझाइश दी। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दें।"

स्वच्छता किटी के  सदस्यों द्वारा 10 नंबर मार्केट के गार्बेज पॉइंट को स्वच्छ और सुंदर बनाकर बहुत ही ब्यूटीफुल तरीके से सज...
20/05/2024

स्वच्छता किटी के सदस्यों द्वारा 10 नंबर मार्केट के गार्बेज पॉइंट को स्वच्छ और सुंदर बनाकर बहुत ही ब्यूटीफुल तरीके से सजाया है हमने अपने 10 नंबर के आंगन को ।चिड़ियों का आंगन भी बनाया है उनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था भी की है वहां बैठने वाले लोगों से मेरी अपील है कि अपने इस आंगन का ध्यान रखें । जिससे ऐसे ही चमकता रहे हमेशा । स्वच्छता किटी ग्रुप अपने शहर के लिए इसी तरह क आगे भी काम करता रहेगा कोई भी इस मुहिम में शामिल होना चाहता है तो आपका दिल से स्वागत है अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है ।बहुत-बहुत धन्यवाद ।

Address

Kwality Restaurant New Market
Bhopal
462002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachchta Kitty Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share