27/05/2026
Madhya Pradesh Laghu Udyog Nigam Ltd. द्वारा पीलूखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में RAMP, ZED एवं LEAN योजनाओं पर एक सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा उद्योगों को गुणवत्ता सुधार, उत्पादकता बढ़ाने, Zero Defect Zero Effect (ZED) प्रमाणन, LEAN मैन्युफैक्चरिंग तथा RAMP योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यशाला MSME इकाइयों को प्रतिस्पर्धात्मक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।