Narayan Sewa Sadan

Narayan Sewa Sadan Narayan Sewa Sadan is a Nursing Home dedicated to providing Healthcare to all sections of society

महिला दिवस पर एक महत्वपूर्ण कदम – नारायण सेवा सदननारायण सेवा सदन की स्थापना डॉ. लाल के उस सपने के साथ हुई थी, जिसमें हर ...
10/03/2026

महिला दिवस पर एक महत्वपूर्ण कदम – नारायण सेवा सदन

नारायण सेवा सदन की स्थापना डॉ. लाल के उस सपने के साथ हुई थी, जिसमें हर व्यक्ति को सस्ती और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।

समय के साथ हम लगातार उसी डॉ. लाल के विज़न को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

कुछ समय पहले एक महिला मरीज ने बार-बार यह अनुरोध किया कि वह अपनी स्वास्थ्य समस्या के बारे में किसी महिला स्टाफ से बात करना चाहती हैं। इस घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर किया कि स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सुरक्षा, विश्वास और सहजता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

इसी सोच के साथ नारायण सेवा सदन ने अपने स्टाफ में महिला नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिय।

हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आज हमारे स्टाफ का लगभग 40% हिस्सा महिला नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों का है, जो हर दिन मरीजों की सेवा में समर्पित हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह हमारे लिए एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

हम उन सभी महिलाओं को नमन करते हैं जो अपने समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

नारायण सेवा सदन डॉ. लाल के उस विज़न को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें हर महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहज स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

#महिलादिवस

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!सेवा के रंग, नारायण सेवा सदन के संग।इस होली पर, हम याद दिलाते हैं कि सच्चा उल्लास वही है जहाँ...
04/03/2026

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
सेवा के रंग, नारायण सेवा सदन के संग।

इस होली पर, हम याद दिलाते हैं कि सच्चा उल्लास वही है जहाँ सेवा हो, और खुशियाँ बाँटने में ही जीवन का असली रंग है।
नारायण सेवा सदन का उद्देश्य है — दिव्यांगों, निर्धनों और जरूरतमंदों के जीवन में प्रेम, सम्मान और आशा के रंग भरना।

आइए इस होली पर हम सब मिलकर सहभागिता, सेवा और भाईचारे के रंग फैलाएँ।

श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण 🌼कल दिनांक 02.02.2026 को नारायण सेवा सदन मेंहमारे संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सत्य नारायण लाल...
03/02/2026

श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण 🌼

कल दिनांक 02.02.2026 को नारायण सेवा सदन में
हमारे संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सत्य नारायण लाल जी की
70वीं जयंती पूरे परिवार और टीम द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर हम सभी ने मिलकर
उनके अथक परिश्रम, दूरदृष्टि और सेवा-भाव को याद किया—
वह संकल्प जिसने नारायण सेवा सदन को जन्म दिया:

हर गरीब और ज़रूरतमंद व्यक्ति तक
सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा पहुँचाना।

डॉ. साहब का जीवन हमें सिखाता है कि
सच्ची सफलता सेवा, करुणा और समर्पण में है।
आज नारायण सेवा सदन का हर प्रयास,
उनके ही सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

हम सभी मिलकर यह प्रण लेते हैं कि
उनकी दिखाई राह पर चलते हुए
समाज के अंतिम व्यक्ति तक
स्वास्थ्य और सम्मान पहुँचाते रहेंगे।

🙏 कोटि-कोटि नमन 🙏

— नारायण सेवा सदन परिवार

"नववर्ष आशा, सेवा और करुणा का संदेश लेकर आए।आइए मिलकर समाज के हर ज़रूरतमंद तकस्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता पहुँचाएँ।...
08/01/2026

"नववर्ष आशा, सेवा और करुणा का संदेश लेकर आए।
आइए मिलकर समाज के हर ज़रूरतमंद तक
स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता पहुँचाएँ।
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

03/09/2025

*क्या आपके बच्चे अक्सर खांसी होती रहती है
* क्या धूल या प्रदूषण से आपके खांसी या छींक आती है
* क्या आपके देर रात में या सुबह के समय सांस फूलने का एहसास होता है
* क्या आपको छाती में जकड़न का अनुभव होता है
* क्या आप धूम्रपान करते है या धुएं का संपर्क में रहते है

अपने फेफड़े की जांच करना चाहते है फ्री इलाज डॉ S N LAL नारायण सेवा सदन दिनांक 07/10/2025 दिन मंगलवार आपका सादर आमंत्रित है

16/08/2025

🇮🇳 “With the echo of our National Anthem and the pride of the Tricolor, we celebrate the true spirit of freedom. Team Narayan Sewa Sadan stands united in service, compassion, and dedication to the nation.”

Beena Devi, Director of Narayan Sewa Sadan, wishes everyone Happy Independence Day. Watch from 01.44-01.55. "In her insp...
16/08/2025

Beena Devi, Director of Narayan Sewa Sadan, wishes everyone Happy Independence Day. Watch from 01.44-01.55.

"In her inspiring message, Mrs. Beena Devi, Director of Narayan Sewa Sadan, embodies the spirit of compassion, inclusion, and empowerment — a promise to uplift the underprivileged with dignity and independence.”

May her hard work inspires generations to come.

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳नारायण सेवा सदन“सेवा ही सच्चा देशभक्ति का मार्ग है”आज़ादी का सही अर्थ है—👉 दिव्यांग औ...
16/08/2025

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳

नारायण सेवा सदन
“सेवा ही सच्चा देशभक्ति का मार्ग है”

आज़ादी का सही अर्थ है—
👉 दिव्यांग और वंचित समुदाय को मुख्यधारा में लाना
👉 उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
👉 और एक सम्मानजनक जीवन प्रदान करना

हमारा संकल्प है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य, सम्मान और अवसर मिले।
यही हमारी आज़ादी की सच्ची भावना है।

जय हिन्द!
नारायण सेवा सदन परिवार
📍 चेदरा, विशुनगढ़, झारखंड – 825312
📞 9934502862

28/04/2025

दूर दूर के गांव से आते है लोग अपना इलाज करने और उनको सही और उच्त्तम इलाज देना ही हमारा उद्देश्श्य है ! पेशेंट और उनके परिवार की १०० % संतुष्टि और ख़ुशी देखे इस वीडियो में 😃👏

आप सभी का साथ और सहयोग से आगे बढ़ता और आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार ✨️,
नारायण सेवा सदन

Janardan Mahto Himadri Ketu Neelima Sharma Rahul Sharma Jimmy Kumar Singh Jodha Mahto Saikat Sanyal Anuradha Ketu Satyendra Kumar Dularchand Mahto

आप सबके सहयोग से हमारा मेडिकल कैंप सफल  हुआ! नारायण सेवा सदन के टीम को धन्यवाद्, खासकर डॉ ज़फर को 🙏 ! बिष्णुगढ और आस पास ...
10/02/2025

आप सबके सहयोग से हमारा मेडिकल कैंप सफल हुआ! नारायण सेवा सदन के टीम को धन्यवाद्, खासकर डॉ ज़फर को 🙏 ! बिष्णुगढ और आस पास के गाँव से आकर इसमें भाग लेने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया🙏🙏!

आप सबके साथ आगे बढ़ता🙌,
आपका नारायण सेवा सदन

हर गली नुक्कड़ पे नारायण सेवा सदन द्वारा आयोजित  फ्री मेडिकल कैंप का प्रचार हो रहा है! आप सभी से अनुरोध है कि सहयोग दें, ...
03/02/2025

हर गली नुक्कड़ पे नारायण सेवा सदन द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैंप का प्रचार हो रहा है! आप सभी से अनुरोध है कि सहयोग दें, भाग ले और उत्तम मेडिकल केयर सभी तक पहुचायें!

आप सभी का साथ और सहयोग से आगे बढ़ता और आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार,
नारायण सेवा सदन

09.02.2025 को नारायण सेवा सदन मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन कर रहा है ! कृपया अपने परिवार, पड़ोस और गावों में इसका प...
21/01/2025

09.02.2025 को नारायण सेवा सदन मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन कर रहा है ! कृपया अपने परिवार, पड़ोस और गावों में इसका प्रचार करें!

आप सभी के साथ और सहयोग से आगे बढ़ता और आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार,

नारायण सेवा सदन

Himadri Ketu Neelima Sharma Janardan Mahto

Address

Bishungarh
825312

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narayan Sewa Sadan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share